@DrPremBairwa sir rto ldc vaale candidates ke file aapne to sign kar ke vibhaag ko bhej di lekin sir vibhaag ne aapke kiye vaade ko jhoota saabit kar diya vibhaag ke paas file 2 din se h vibhaag niyukti aadesh he nhi nikaal rha sir please hmare joining jaldi karwa dejiye ab to..
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतरये।
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय॥
सुख, समृद्धि, धन-धान्य और आरोग्य के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी का कल्याण हो, यही मंगलकामना है।
#धनतेरस #Dhanteras2025
@DrPremBairwa माननीय मंत्री जी rto ldc के document 7oct को ही चेक हो चुके हे ओर सारी औपचारिकता भी पूर्ण हो चुकी है पहले तो फाइल आपके यहां पड़ी रही ऑर्डर की अब विभाग ने रोक ली,मंत्री जी क्या दीपावली पूर्व नियुक्ति मांग कर कोई गलती कर दी हम अभ्यर्थियों ने।आज ऑर्डर निकलवा दीजिए
अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के सभी जवानों को 41वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका समर्पण, अनुशासन और वीरता देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
#NSGRaisingDay
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी आपने वादा किया था रिजल्ट के 45 दिन में नियुक्ति देने का, हम LDC कैंडिडेट ko महीनों गुजर गए। अभी नियुक्ति बाकी है, दीपावली से पहले सभी को नियुक्ति दिलवाओ, सिर्फ कल का दिन बाकी है।
#ldc_मांगे_नियुक्ति@BhajanlalBjp@RajCMO@Radhemahwa@HANUMANKISAN
#LDC वालो को बधाई दी 25 सितम्बर को ओर अभी तक नियुक्ति नहीं हुई ।। सरकार कृपया अपने रोजगार उत्सव को या तो बंद कर दे या नियुक्ति देने के बाद ही बधाई दे ।। क्योंकि आपकी बधाई के कई दिन बाद तक अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए भटकते फिरते है ।। 🙏🙏
#ldc_मांगे_नियुक्ति@DrPremBairwa@RajCMO
@DrPremBairwa sir rto ldc vaalo ko niyukti patra aaj bhe nahi mile....sir hmare deepawali ke khushiya joining letter se banti...lekin vibhaag ne vo bhe nhi di....
आज सिविल लाइन स्थित राजकीय आवास (384) पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2023 में दूदू विधानसभा क्षेत्र एवं प्रदेशभर से चयनित हुए प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों से आत्मीय भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
यह सफलता आप सभी के कठिन परिश्रम, निष्ठा और समर्पण का परिणाम है। विश्वास है कि आप अपने कर्मठता और ईमानदारी से प्रदेश के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएँगे।
आप सभी के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।
#RAS2023
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी Ldc का रिजल्ट 26 अगस्त को आया था परंतु अभी तक LDC भर्ती के अधीनस्थ विभाग वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए तरस रहे है।
मुख्यमंत्री जी दिवाली पर बचे हुए अभ्यर्थियो को नियुक्ति देकर खुशियां प्रदान करे। @RajCMO#ldc_मांगे_नियुक्ति#ldc_मांगे_नियुक्ति
प्रति,
माननीय मुख्यमंत्री जी,
राजस्थान सरकार,
जयपुर।
माध्यम से:
प्रधान सचिव,
प्रशासनिक सुधार विभाग (ARD),
राजस्थान सरकार, जयपुर।
विषय: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) एलडीसी परीक्षा 2024 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के शेष विभागों की नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी किए जाने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम सभी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एलडीसी परीक्षा 2024 के चयनित अभ्यर्थी हैं। हमारी दस्तावेज़ सत्यापन, पुलिस सत्यापन एवं चिकित्सीय परीक्षण (Medical) सभी प्रक्रियाएँ पूर्ण हो चुकी हैं। इसके बावजूद, अब तक अनेक विभागों द्वारा नियुक्ति आदेश (Joining Order) जारी नहीं किए गए हैं।
निम्नलिखित विभागों में अब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए हैं –
1. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ निदेशालय (DMHS), जयपुर
2. संस्कृत शिक्षा विभाग
3. भू-प्रबंध विभाग, जयपुर
4. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
5. राज्य बीमा एवं भविष्य निधि (SIPF)
6. सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (DIPR)
7. कलेक्ट्रेट अलवर
8. लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED)
9. सैनिक कल्याण विभाग
10. प्राविधिक शिक्षा निदेशालय
11. RRTI अजमेर
12. लोक निर्माण विभाग (PWD)
13. सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर (SPMC)
14. क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO)
15. जल संसाधन विभाग (WRD)
16. कलेक्ट्रेट सीकर
17. कलेक्ट्रेट जोधपुर
18. कलेक्ट्रेट धौलपुर
19. एच.सी.एम. रीपा, जयपुर
20. समेकित बाल विकास सेवा (ICDS)
21. ई.एस.आई. चिकित्सा विभाग
22. सांख्यिकी विभाग
23. महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग
24. प्राविधिक शिक्षा, जोधपुर
25. अल्पसंख्यक मामलात विभाग
26. कलेक्ट्रेट उदयपुर
27. कलेक्ट्रेट बाड़मेर
28. बाल अधिकारिता विभाग
29. राजकीय मेडिकल कॉलेज, कोटा (GMC Kota)
30. समेकित बाल विकास सेवाएँ विभाग
31. झुन्झुनू कलेक्टर ऑफिस
महोदय, अन्य कई विभागों जैसे सचिवालय, RPSC तथा अन्य कार्यालयों में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियाँ पहले ही हो चुकी हैं और वे अपनी पहली वेतन राशि भी प्राप्त कर चुके हैं। इससे एक ही विज्ञापन संख्या (RSSB LDC 2024) के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के बीच भेदभाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
हाल ही में आयोजित ‘रोजगार मेले’ में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे, जिससे सभी अभ्यर्थियों में आशा जगी थी। किंतु अब तक नियुक्ति आदेश न मिलने से हम सभी अभ्यर्थी आर्थिक कठिनाई एवं मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं, विशेष रूप से दीपावली पर्व के समय यह स्थिति अत्यंत दुखदायी है।
अतः आपसे सविनय अनुरोध है कि कृपया संबंधित विभागों को निर्देशित कर शेष बचे विभागों के नियुक्ति आदेश यथाशीघ्र जारी करवाने की कृपा करें, ताकि सभी चयनित अभ्यर्थियों के साथ समान व्यवहार हो सके एवं वे अपने परिवारों के साथ दीपावली का पर्व प्रसन्नता से मना सकें।
आपकी कृपा एवं त्वरित कार्रवाई की हम सभी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
सादर निवेदन सहित,
LDC संघ राजस्थान
#ldc_मांगे_नियुक्ति
@BhajanlalBjp@RajCMO
#LDC वालो को बधाई दी 25 सितम्बर को ओर अभी तक नियुक्ति नहीं हुई सरकार कृपया अपने रोजगार उत्सव को या तो बंद कर दे या नियुक्ति देने के बाद ही बधाई दे ।क्योंकि आपकी बधाई के कई दिन बाद तक अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए भटकते फिरते है ।। 🙏🙏
#ldc_मांगे_नियुक्ति@BhajanlalBjp@JATbera1
@DrPremBairwa
माननीय डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी,
सादर नमस्कार 🙏 हम LDC RTO विभाग के अभ्यर्थी हैं। विभाग द्वारा हमारा समस्त कार्य पूर्ण कर लिया गया है और अब हमारी फाइल आपके अनुमोदन हेतु लंबित है। आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया हमारी फाइल पर शीघ्र अनुमोदन प्रदान करें..
@DrPremBairwa दीपावली की खुशियाँ तभी पूरी होंगी जब जॉइनिंग मिलेगी! 🎇
माननीय डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी, कृपया परिवहन विभाग के चयनित LDC अभ्यर्थियों की फाइल पर शीघ्र हस्ताक्षर करवाकर नियुक्ति आदेश जारी करवाएं। 🙏
#LDCJoiningBeforeDiwali#RajasthanTransport
@DrPremBairwa आदरणीय डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी,
परिवहन विभाग में चयनित LDC अभ्यर्थियों का D.V. पूर्ण हो चुका है, फाइलें अंतिम अनुमोदन हेतु प्रतीक्षारत हैं।
निवेदन है शीघ्र अनुमोदन प्रदान कर दीपावली से पूर्व नियुक्ति करवाने की कृपा करें।
#TransportDept#Rajasthan
@DrPremBairwa माननीय उपमुख्यमंत्री महोदय...परिवहन विभाग में नवचयनित ldc को ज्वाइनिंग आदेश होना हे....संबंधित फाइल आपके अनुमोदन के लिए आपके पास आईं है....महोदय विनम्र निवेदन हे कि दीपावली से पहले इसका अनुमोदन कर हमें शीघ्र नियुक्ति आदेश देने की कृपा करें....
@DrPremBairwa@AmitShah@PMOIndia@HMOIndia@AmitShahOffice@RajGovOfficial माननीय उपमुख्यमंत्री जी....हमारी rto ldc की फाइल अंतिम अनुमोदन के लिए आपके पास हे....उसके बिना हमारे नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो रहे हैं....महोदय आपसे हाथ जोड़ कर निवेदन हे की हमारी फाइल का अनुमोदन शीघ्र अतिशीघ्र कर हमें दीपावली पहले ज्वाइनिंग करवा हमें भी असली दीपावली के खुशी दे
@DrPremBairwa जी आपसे निवेदन है कि कनिष्ठ सहायक RSSB LDC भर्ती में आपके डिपार्टमेंट ( RTO ) में उत्तीर्ण अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से अपनी जॉइनिंग का इंतजार कर है पर अभी तक जॉइनिंग ऑर्डर नहीं हुवे आपसे निवेदन है कि आप ऑर्डर निकलवा कर अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करोगे।