देश के हर युवा से मेरी एक बात - आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है।
हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है।
मैं जानता हूँ आप थक चुके हैं। ग़ुस्से में हैं। पर याद रखिए - जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊँची करनी पड़ती है।
इसलिए मैं आप सबको बुला रहा हूँ - 17 जून, कोटा। छात्रों की गूंज।
आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत - फिर देश के हर कोने तक।
ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूँ।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj
आज ओडिशा में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र संभलपुर में NEET पेपर लीक और CBSE के OSM Evaluation System के खिलाफ हजारों छात्र-छात्राओं,लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों और NSUI कार्यकर्ताओं नें “छात्र आक्रोश रेली” निकालकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा NTA को बैन करने की मांग की !
इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी @kanhaiyakumar जी, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष @BhaktaCharanDas जी, AICC सचिव कुसुम कुमारी जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जब तक #NEET और #CBSE के लाखों छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं दे देते , NTA जैसी भ्रष्ट संस्था को बैन नहीं कर देते,तब तक NSUI का सड़को पर संघर्ष जारी रहेगा ।
📍 ओडिशा
#BANNTA #SackDharmendraPradhan
BJP is desperately trying to make India into a one party dictatorship.
Shiv Sena, NCP, AAP, BJD, TMC..
They are breaking up one political party after another using money power, bribery, threats of arrest, extortion. This is not just highly undemocratic but it is setting a new precedent for the future.
It is pretty much a guarantee now that the day BJP goes out of power in centre, they will also be broken up into multiple pieces.
लोकतंत्र को कुचलने पर आमादा सरकार चुनाव आयोग के कंधों पर सवार होकर पहले वोट चोरी कर रही थी और अब सीट चोरी में लग गई है।
मध्य प्रदेश में @MNatarajanINC जी का नामांकन निरस्त करना पूरी तरह ताक़त का दुरुपयोग है।
दोनों सदनों में बहुमत के बाद भी आख़िर क्यूँ सबकुछ लूट लेना चाहती है भाजपा सरकार ???
कॉंग्रेस लोकतंत्र के लुटेरों से लड़ती रहेगी।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन जी का नॉमिनेशन रद्द करवाना भाजपा की लोकतंत्र का गला घोटने वाली बात है।
ये चुनावों को फ्री एंड फेयर तरीके से लड़ ही नहीं सकते। जो नॉमिनेशन फॉर्म को कैंसिल करने के लिए तर्क दिए जा रहे हैं वो वैलिड नहीं हैं और एक प्रकार से कांग्रेस से सीट छीनने की साजिश है और यही तो वो वोट चोरी है जिसकी बात श्री राहुल गांधी बार बार करते हैं।
सभी दलों को भाजपा के इस षडयंत्र के खिलाफ बोलना चाहिए, जिस तरह से ये चाहे लोकसभा हो या राज्यसभा, अपनी संख्याबल बढ़ाने के लिए पैंतरेबाजी कर रही है किसी को नहीं पता कि अगला निशाना कौन होगा।
महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से घबराई भाजपा सरकार अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भी भेदभाव का रास्ता अपना रही है।
श्रीमती मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। जब देश में महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में आगे बढ़ाने की बात की जाती है, तब एक महिला को चुनावी मैदान से बाहर करने की कार्रवाई यह संदेश देती है कि भाजपा महिलाओं की आवाज़ और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान नहीं करती।
यह घटना बताती है कि सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार कर राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वस्थ लोकतंत्र में मुकाबला जनता के बीच होना चाहिए, न कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं के माध्यम से विपक्ष को रोककर।
महिलाओं का सम्मान केवल भाषणों और नारों से नहीं, बल्कि उन्हें समान अवसर देने से साबित होता है। यदि महिला को निष्पक्ष अवसर नहीं मिलेगा तो "नारी शक्ति" के दावे केवल दिखावा बनकर रह जाएंगे।
देश की महिलाएं और जागरूक नागरिक इस अन्याय को देख रहे हैं। लोकतंत्र, संविधान और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए आवाज़ उठती रहेगी।
महिलाओं का सम्मान करो, लोकतंत्र का मान करो।
@INCIndia@RahulGandhi
🚨 ब्रेकिंग न्यूज —
कांग्रेस के सीनियर नेता धरने पर बैठ गए हैं 🔥🔥
राज्यसभा चुनाव में जिस तरह की धांधली हुई है उसके खिलाफ कांग्रेस के सीनियर नेता चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठे हैं।
बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है।
हम मीनाक्षी नटराजन जी के फॉर्म निरस्त होने के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग जा रहे हैं, और क़ानूनी लड़ाई लड़ने न्यायालय भी जाएँगे।
देशवासियो, देखो और समझो, सत्ता के लिए भाजपा हमारे देश का क्या हाल कर रही है।
कितनी सत्ता चाहिए BJP को?
कितनी सीटों से इनका पेट भरेगा?
कितना और नीचे गिरेंगे?
कितना और कलंकित होंगे?
कितनी और संस्थाओं का दम घोटेंगे?
मध्यप्रदेश से काँग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द करना BJP का एक और कुत्सित पैंतरा है
उनके नामांकन में किसी गलती या गैर-खुलासे का आरोप कोरी बकवास है और कांग्रेस से एक सीट छीनने की घटिया कोशिश है
जब हमारे MLA नहीं तोड़ पाये तो नामांकन खारिज कराने की नीचता पर उतर आए
संविधान को ताक पर रख कर यह लोकतंत्र की दिनदहाड़े हत्या है
अगर आपकी लोकतंत्र में ज़रा सी भी आस्था है तो इसका विरोध कीजिए - क्योंकि BJP के लालच का कोई अंत नहीं है - और इसका ख़ामियाज़ा मेरा देश उठा रहा है
NSUI लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रही है और धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है ।
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले लीक मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ग्रह राज्य उडीसा में उनके निर्वाचन क्षेत्र-संभलपुर में कल दिनांक -10 जून 2026 को NSUI धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करने जा रही है ।
मैं तमाम NSUI कार्यकर्ताओं और NEET/CBSE विद्यार्थियों से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पधारे हम धर्मेन्द्र प्रधान के घर में घुसकर इस्तीफे की मांग करेंगे ।
जब तक धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते,तब तक NSUI का संघर्ष जारी रहेगा ।
#SackDharmendraPradhan
12 वर्षों की गरीब-विरोधी आर्थिक नीतियों और compromised विदेश नीति ने आज देश को ऐसे हालात में ला खड़ा कर दिया है जहाँ लाखों गरीब परिवारों और महिलाओं को लकड़ी के ज़हरीले धुएं की तरफ धकेल दिया गया है।
उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दिया गया। उसपर पिछले 3 महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम ₹89 बढ़ा दिया गया - मतलब, पहले दाम बढ़ाओ, फिर सब्सिडी घटाओ, गरीबों का चूल्हा बुझाओ।
प्रवासी मजदूरों की जीवनरेखा, 5 किलो का सिलेंडर भी ₹323 महंगा कर दिया - वो कमाएगा क्या, खाएगा क्या, और बचाएगा क्या?
अरबपति मित्रों को लाखों करोड़ों की कर्ज़माफ़ी दिलाना और गरीबों को अपनी नाकामियों का बिल थमाना - ये लूट का मोदी मॉडल है।
मोदी जी, क्या आपकी नाकामियों का बोझ सिर्फ गरीब उठाएंगे? क्या आपकी बनाई इस चरमराती अर्थव्यवस्था की कीमत मजदूर, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग ही चुकाएंगे?
सार्थक 18 साल का है - पर सोच, साहस और सिद्धांत में किसी से कम नहीं।
उसने और उसके साथी निसर्ग ने वो कर दिखाया जो देश के बड़े मीडिया हाउस, खोजी पत्रकार नहीं कर पाए - CBSE और COEMPT की मिलीभगत को देश के सामने रख दिया।
मोदी जी चाहते हैं हमारे युवा reels बनाते रहें, पकौड़े तलते रहें, सवाल न पूछें, आँखें न खोलें। पर इन बच्चों ने सवाल भी पूछे। और जवाब भी ढूँढ निकाले।
देश का 18 साल का बच्चा CBI से तेज़ निकला - नौजवानों की ये जीत सही मायने में सरकार की हार है।
यही है भारत की असली युवा शक्ति - जिज्ञासु, जागरूक, जानकार। और याद रखिए, देश का भविष्य किसी बहकावे में नहीं आएगा।
ज़ुल्मी जब जब ज़ुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से
चप्पा चप्पा गूँज उठेगा इंक़लाब के नारों से
कुरुक्षेत्र में @IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC और सांसद @DeependerSHooda के साथ BJP की बर्बरता
NEET पेपर लीक और CBSE में हुई गड़बड़ी पर धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना होगा
कभी जयपुर, कभी छत्तीसगढ़ तो कभी महाराष्ट्र हर जगह विनोद जाखड़ देशभर के छात्रों के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं
और उनकी आवाज़ को मजबूती से उठा रहे हैं।
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में अमरावती, महाराष्ट्र में हजारों छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने
NEET पेपर लीक और CBSE OSM सिस्टम के खिलाफ ऐतिहासिक विरोध मार्च निकाला।
छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है।
यह केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के न्याय, पारदर्शिता और अधिकारों की लड़ाई है। जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक ये संघर्ष जारी रहेगा।