@vlwjharkhand@HemantSorenJMM माननीय मुख्यमंत्री जी ट्रेजरी में हुई गड़बड़ी की जांच अवश्य करवाइए पर वेतन पर आश्रित कर्मचारियों और उनके परिवार का आर्थिक सहारा पर रोक मत लगाइए🙏 4-5 माह से वेतन लंबित होना कर्मचारी के साथ-साथ उनके परिवार को भी सजा देने के समान है 🥹🙏 जो कदाचित उचित नहीं।
@jharotef@HemantSorenJMM@JharkhandCMO@JMMKalpanaSoren 2515 ख ग्रामीण विकास मद का आवंटन हीं अब तक अप्राप्त है तो वेतन मिलने की गुंजाइश भी नहीं दिखाई दे रही।
संज्ञान लिया जाय ।
तीन तीन महीने तक वेतन नहीं मिलने पर बहुत समस्या है।
ऋण की EMI, बच्चों का फीस , राशन यह सब खर्च नहीं रुकता कर्मियों के दर्द को समझने का प्रयास करें 🙏
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM महोदय 2515 ख ग्रामीण विकास मद का आवंटन अप्राप्त है इसलिए तीन तीन महीने तक वेतन नहीं मिलने पर कर्मी हताश और निराश हैं । जिन महीनों में अतिरिक्त खर्च होता है, उसमें वेतन नहीं मिलना दुखदाई है।
कृपया संज्ञान लिया जाए।🙏
क्या सरकारी कर्मी सरकारी सेवा में इसीलिए आता है कि वह वेतन के आभाव में बीमारी का ईलाज नहीं करवा पाने के कारण असमय काल के गाल में समा जाय? संवेदनशीलता का परिचय दे झारखण्ड सरकार और अपेक्षित कार्यवाही हो।
@HemantSorenJMM@aajtak@ShilpiNehaTirki@DainikBhaskar@jharotef
आख़िर कब तक खर्चों से भरे महीने मार्च और अप्रैल में कर्मियों को आवंटन के आभाव में बिना वेतन के काम करना पड़ेगा?दो माह बीतने को है लेकिन ग्रामीण विकास के वेतन शीर्ष 2515 ' ख ' का आवंटन जिलों को नहीं पहुंचा है।
@DipikaPS@HemantSorenJMM@ShilpiNehaTirki
झारखंड श्वेत क्रांति की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है . दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में झारखंड को आत्म निर्भर बनाने का सपना गो पालकों की मदद से साकार होगा . राज्य में दुग्ध उत्पादन का बढ़ता आंकड़ा भविष्य की ओर इशारा करने के लिए काफी है .
JMF को साल 2029 से पहले तक राज्य में दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य 10 लाख लीटर प्रति दिन तक हासिल करने को कहा गया है . त्रिस्तरीय सहकारी संरचना के पुनर्गठन में रीजनल मिल्क यूनियन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी . आज इसी कड़ी में रांची के होटवार स्थित मेधा परिसर में जागरूकता सह क्षमता उन्नयन कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई .
#NDDB से अलग होने से पहले किसानों को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन के लिए तैयार रहना होगा . दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के साथ _ साथ सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है . गो पालकों के सहयोग से हम झारखंड को दुग्ध उत्पादन में नये मुकाम तक पहुंचाने में अवश्य कामयाब होंगे.
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM महोदय,राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में टैग किए अस्पतालों द्वारा गंभीर बीमारियों से ग्रसित कर्मियों के ईलाज में शिथिलता या अरुचि बरती जा रही है। शिकायतों के निष्पादन की त्वरित व्यवस्था किया जाय।
@ShilpiNehaTirki@IrfanAnsariMLA
माननीय मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग @ShilpiNehaTirki महोदय,झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ के राज्यस्तरीय जनसेवक समागम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आपकी उपस्थिति से पूरे राज्य के जनसेवकों में उत्साह का माहौल है। उम्मीद है कि संवर्ग की चीर प्रतीक्षित समस्याएं दूर होंगी
आज राज्य स्तरीय जन सेवक समागम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का मौका मिला . इस समागम के माध्यम से VLW ने कृषि के बजाय दूसरे विभाग में कार्य करने की पीड़ा शब्दों में बयां की. कृषि विभाग की योजनाओं के लिए काम करने की ललक देख कर अच्छा लगा. उम्मीद ही नहीं पूर्ण भरोसा है कि जो जोश VLW का जन सेवक समागम में देखने को मिला , वो काम के माध्यम से धरातल पर भी जरूर देखने को मिलेगा.
झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ की ओर से माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग सुश्री शिल्पी नेहा तिर्की @ShilpiNehaTirki को हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐💐💐
उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में राज्य के कृषकों और विभागीय कर्मियों के हित में तेजी से कार्य होगा।🙏🙏
@DipikaPS@HemantSorenJMM मैम झारखंड राज्य जनसेवक संघ हमेशा से पदनाम परिवर्तन की मांग कर रहा है।
पंचायत सेवक - पंचायत सचिव
राजस्व कर्मचारी - राजस्व उप निरीक्षक बन गये
जनसेवक के पदनाम परिवर्तन में क्या परेशानी क्या इसके लिए भी हड़ताल करना पड़ेगा??
पदनाम कर्मचारी की विभागीय पहचान होती है।
@DipikaPS@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@RajeshThakurINC@INCIndia@GAMIR_INC हड़ताल समाप्ति के समय विभाग द्वारा किए गए समझौते पर कृषि विभाग द्वारा कुछ भी प्रगति नहीं की गई है।
हालात ऐसे हैं कि जनसेवक का पदनाम परिवर्तन और डीडीओ परिवर्तन जिसमें सरकार को कोई आर्थिक बोझ नहीं है उसे भी रोक कर रखा गया है।
मैडम के मंत्री बनने से हम जनसेवक बहुत आशान्वित हैं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @ChampaiSoren महोदय, बोकारो जिलें के जनसेवक श्री फूलचंद करमाली जी के साथ बोकारो एसडीएम द्वारा दुर्व्यवहार और मारपीट किया गया है ।इस मामले में उचित संज्ञान लेने की कृपा की जाए।
@Badal_Patralekh@BokaroDc@HemantSorenJMM@jharotef
@Badal_Patralekh जनसेवकों की कुछ मांगे ऐसी हैं जिस पर आपके द्वारा यथाशीघ्र कार्रवाई की जा सकती है। बस जरूरत है तो आपकी इच्छा शक्ति और आदेश की 🙏🏻
जैसे:-
१. पदनाम परिवर्तन
२. डीडीओ परिवर्तन
३. कृषि विभाग की योजनाओं में जनसेवकों की सीधी भागीदारी