कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भवं भवानी सहितं नमामि।।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 स्वर्ण पदक के साथ अंक तालिका में चौथा स्थान पाकर इतिहास रचने पर सभी भारतीयों को बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सभी खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और जज़्बे ने तिरंगे का मान विश्व पटल पर और ऊँचा किया है।
समस्त पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
🇮🇳 जय हिंद।
#CWG2026
श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में छात्रों के दूसरे कॉलेज में स्थानांतरण को लेकर पिछले दो दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा हैं।
जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के छात्रावास समेत परिसर में कई जगह RSS के पोस्टर लगाए जाते हैं, संघ के एजेंडों का संदेश दिया जाता है, लेकिन सफाई के दौरान जब देश के जागरूक युवा इन पोस्टरों को हटा देते हैं तो उन दंड दिया जाता है।
इससे शर्मनाक क्या होगा कि कॉलेज की कुर्सी पर बैठे RSS के एजेंडा धारियों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर इन बच्चों को अपने ही कॉलेज से निकालकर दूसरे कॉलेजों में भेज दिया।
भाजपा सरकार तानाशाही कर छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ दबाना चाहती है। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों पर की गई दंडात्मक कार्रवाई तुरंत वापस ले और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करें।
किसानों, जवानों और आमजन के हक़ की बुलंद आवाज़ रहे जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने सत्ता के सामने झुकने के बजाय सदैव सच, न्याय और किसान हित की बात मजबूती से रखी। अन्याय के विरुद्ध उनका निर्भीक संघर्ष और बेबाक व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वर्षों से लंबित स्थानांतरण की न्यायोचित मांग को लेकर आज जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं।
प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में वर्षों से सेवाएं दे रहे ये शिक्षक अपने परिवारों से दूर रहकर भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे हैं। ऐसे में उनकी पारिवारिक एवं मानवीय परिस्थितियों को समझते हुए स्थानांतरण की मांग का समयबद्ध समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
राज्य सरकार से मेरा अनुरोध है कि शिक्षकों की जायज मांग के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लें।
@BhajanlalBjp@RajCMO
किसानों के हितैषी पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री सत्यपाल मलिक जी की प्रथम पुण्यतिथि पर जयपुर में उनकी धर्मपत्नी श्रीमति इक़बाल कौर मलिक जी के द्वारा उनके जीवन पर आधारित पुस्तक ‘माय डियर सत्यपाल’ के विमोचन में उपस्थित होकर अपने विचार रखें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए श्री जगदीश चंद्र जांगिड़ जी, श्री अभिषेक दत्त जी, श्री कुणाल चौधरी जी, श्री संजीव आर्य जी, श्री वरुण चौधरी जी और श्री अब्दुल हन्नान जी को राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
@JagdishJangidIN@duttabhishek@KunalChoudhary_@Sanjeevaryamla@varunchoudhary2@abdulhannanaicc
आज बड़े भाईसहाब अनिल चौपड़ा जी ने दिल्ली में कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई श्रीनिवास बी.वी.जी से मिलकर शुभकामनाएँ प्रेषित की।
@srinivasiyc@AnilChopra_
आज दिल्ली में बड़े भाई श्री अनिल चौपड़ा जी ने कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बी. वी. श्रीनिवासन जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
@AnilChopra_@srinivasiyc
“मेरे बड़े भाई अनिल चौपड़ा जी—संघर्ष जिनकी पहचान है, जनसेवा जिनका सम्मान है।
पिछले कई वर्षों से जयपुर ग्रामीण की जनता के बीच रहकर हर सुख-दुख में साथ निभाना ही उनका जीवन का उद्देश्य रहा है।
मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के दम पर दिलों में अपनी अलग पहचान हैं।
@AnilChopra_