आज गोपालगंज के अतिथि गृह में पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात हुई।
इस दौरान संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं का स्नेह, समर्पण और उत्साह सदैव प्रेरणादायी है।
सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार।
गोपालगंज अतिथि गृह में बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री @mkrtiwari_bjp जी स्थानीय विधायक श्री सुभाष सिंह जी से, माननीय सभापति श्री अवधेश सिंह जी और मैंने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान विभिन्न समसामयिक एवं क्षेत्रीय विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ।
गोपालगंज प्रवास के क्रम में सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप गिरी जी, स्थानीय विधायक श्री सुभाष सिंह जी एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात हुई।
#bjp#bjpindia#narendramodi
आज गोपालगंज स्थित जिला अतिथि गृह में बिहार विधान परिषद की पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की बैठक में सहभागिता की।बैठक में 37 विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक सुझाव दिए गए।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी से नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, नए अस्पताल भवन के शीघ्र निर्माण एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मंत्री जी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
#Narkatiaganj#Bihar#Healthcare
आज बिहार विधान परिषद में आयोजित AI एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (MKVY) विषयक प्रबोधन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान AI और डिजिटल तकनीक के माध्यम से सुशासन, पारदर्शिता एवं विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर सार्थक चर्चा हुई।
#AI#ArtificialIntelligence
माननीय बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री @DrPremKrBihar जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा की कामना करता हूँ।
यह सिर्फ एक पुल नहीं, नए भारत के संकल्प की पहचान है। 🇮🇳
359 मीटर ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज भारत की इंजीनियरिंग क्षमता, श्रमिकों की मेहनत और विकास के अटूट संकल्प का प्रतीक है। यह कश्मीर को देश से और मजबूती से जोड़ते हुए प्रगति की नई ऊंचाइयों का संदेश देता है।
आज बनवरिया प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
#HarHarMahadev#Narkatiaganj#bjpbihar#narendramodi
आज केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री @HardeepSPuri जी से आत्मीय भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
देश के समग्र विकास, ऊर्जा सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने के लिए आपसी समन्वय और सहयोग को और सशक्त बनाने की दिशा में यह मुलाकात अत्यंत सार्थक रही।
जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाना, स्थानीय विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता है। बिहार विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों के मासिक भत्ते में वृद्धि की मांग प्रमुखता से उठाई।
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और जनजागरण के उनके विचार आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है" का उनका अमर संदेश सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।