दीप हूँ , जलता रहूँगामैं प्रलय की आँधियों से अंत तक लड़ता रहूँगाआप सभी भाई बहनों का एक बार फिर तहे दिल से बहुत बहुत आभार 2024 में भी आप सभी का भरपूर प्यार व आशीर्वाद अपने भाई पर बना रहा है मैं सदैव आप सभी भाईयोंबहनोंकाऋणीरहूंगा उम्मीदकरताहूंआगेभीआपसभीकासाथवआशीर्वाद ऐसे हीबनारहे !
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों का हल्ला बोल। पीने के पानी की कमी, जर्जर लाइब्रेरी भवन और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर छात्रों ने नाराजगी जताई। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और VC पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की है।
4 सूत्रीय मांगों को लेकर वीसी सचिवालय राजस्थान विश्वविद्यालय पर धरने पर पर है जब तक प्रशासन से हमारी मांगों पर सहमति नहीं होगी ABVP के कार्यकर्ताओं यही बैठे रहेंगे
लड़ेंगे जीतेंगे
#sanjaychechi#abvp
“पूजे न गए शहीद, तो पंथ ये कौन अपनाएगा!
तोपों के मुंह से अकड़कर अपनी छातियाँ कौन लड़ाएगा!!
आरक्षण आंदोलन में समाज हित के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर गुर्जर शहीदों को मेरा कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏”
NSUI का असली चेहरा एक बार फिर बेनकाब!
छत्तीसगढ़ में 12वीं कक्षा के हिन्दी पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में @nsui कार्यकर्ता की संलिप्तता साबित हो चुकी है। यह सिर्फ अपराध नहीं, छात्रों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। जो संगठन खुद को छात्रों का हितैषी बताता है, उसी से जुड़े लोगों पर ऐसे आरोप लगना उनकी विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
शिक्षा जैसी पवित्र व्यवस्था को दूषित करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि छात्रों के साथ न्याय हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्त रोक लग सके।
राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई (LL.B.) करने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना! सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
कोर्स: LL.B. प्रथम सेमेस्टर (3 वर्षीय प्रोग्राम)
आवेदन तिथि: 01 मई 2026 से 31 मई 2026 तक !#ru
आज जयपुर ग्रामीण जमवारामगढ़ में गाव घाटा जलधारी में छोटे भाई राहुल डोई के पारिवारिक शादी समारोह में शामिल हुआ !
संजय चेची -प्रदेश सह मंत्री ABVP
#sanjaychechi#abvp#jaipur#graminshadi#rajasthan
महर्षि जमदग्नि एवं माता रेणुका के पुत्र के रूप में अवतरित भगवान श्री हरि विष्णु के छठवें अवतार, शस्त्र विद्या के महान गुरु भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं पावन पर्व अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं।
#अक्षय_तृतीया#भगवान_परशुराम_जन्मोत्सव
RAS परीक्षा-2024 में चयनित हुए समस्त अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आपकी यह सफलता, आपके सच्चे समर्पण और मेहनत का परिणाम है।
आपका यह सफर जनसेवा और सुशासन की नई मिसाल बने ऐसी कामना है।
#RAS2024
भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव राम अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
भारतीय लोकतंत्र की नींव मजबूत करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। आइए, हम उनके आदर्शों को अपनाकर एक समान, समतामूलक और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।
मेवाड़ केसरी महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा जी), जिनके शरीर के 84 घाव उनके शौर्य के आभूषण बने, ऐसे अद्वितीय पराक्रमी महावीर की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
#SanjayChechi#ABVP
महिला शिक्षा एवं समाज सुधार के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे विचारक एवं दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने महिला शिक्षा, दलितों के अधिकार और जातिगत भेदभाव के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
एसआई भर्ती 2021 परीक्षा को हाईकोर्ट ने किया रद्द
कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश संजीव प्रकाश शर्मा की खंडपीठ ने सुनाया अहम फैसला, एकल पीठ के फैसले को खंडपीठ ने यथावत रखा
“अच्छी शिक्षा,
अच्छा स्वास्थ्य,
पढ़ी लिखी माँ,
कर्ज मुक्त समाज”
ऐसे विचारो के धनी स्व.श्री कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि व सादर नमन 🙏
#कर्नलबाबाअमररहे