पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निर्देशक रोशन आनंद जी के छोटे भाई प्रिंस की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
कोई नहीं देखेगा तुम्हारी जगी हुई रातें किताबों के साथ बिताए हुए घंटों परीक्षाओं के लिए शहरों की यात्राएं एक परिणाम अगर आपके बस में नहीं रहा तो ठुकरा दिए जाओगे परिणाम से कुशलता नापने वाले समाज यह नही सोचती कि आप क्या करते है क्या नही करते हैं बस एक परिणाम अपना है तो सब अपना है..😔
UPSC का रिजल्ट आया है बहुत सारे IAS बने हैं लेकिन कुछ सालों से मेहनत के बाद भी रह जाते हैं उनमें से एक पुष्पेंद्र भाई की कहानी-
दिल्ली के मुखर्जी नगर की भीड़ में एक चेहरा ऐसा भी है, जिसे हर कोई प्यार से पुष्पेंद्र भइया कहकर बुलाता है।
सुबह की चाय से लेकर देर रात तक जलती टेबल लैंप की रोशनी पिछले 28 सालों से उनकी जिंदगी एक ही जुनून के इर्द-गिर्द घूम रही है वो है UPSC।
48 साल की उम्र में जहाँ अधिकतर लोग हार मान लेते हैं, वहाँ पुष्पेंद्र का संघर्ष चौंका देता है
73 बार प्रीलिम्स पास, 43 बार मेंस क्लियर करके इंटरव्यू तक पहुँचे
लेकिन हर बार अंतिम सीढ़ी पर किस्मत ने साथ नहीं दिया।
मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक छोटे से गाँव से निकले पुष्पेंद्र के साथ पढ़ने वाले कई दोस्त आज बड़े अफसर बन चुके हैं।
उनके रूममेट रहे मनोज कुमार शर्मा की कहानी पर बनी फिल्म 12th Fail ने पूरी दुनिया की तालियाँ बटोरी, लेकिन पुष्पेंद्र आज भी उसी खामोश कमरे में किताबों के बीच अपने संघर्ष की कहानी लिख रहे हैं।
जिंदगी ने उन्हें सिर्फ इंतज़ार ही नहीं दिया, गहरे घाव भी दिए
दो बहनों की असमय मौत और फिर पिता का कैंसर।
Tata Memorial Hospital से पिता की पार्थिव देह लेकर लौटना उनके जीवन का सबसे भारी इम्तिहान था। उस दिन लगा जैसे सब खत्म हो गया हो।
लेकिन पिता की एक बात हमेशा उनके भीतर गूंजती रही - पढ़ने की कभी एक्टिंग मत करना…
बस यही शब्द उन्हें हर बार गिरकर फिर खड़े होने की ताकत देते रहे।
उन्होंने शादी भी टाल दी और मुस्कुराकर कहा- पहले मंजिल, फिर घर बसाऊंगा।
पुष्पेंद्र की कहानी सिर्फ एक परीक्षा की कहानी नहीं है,
यह उस अटूट उम्मीद की कहानी है जो हर हार के बाद फिर से खड़ी हो जाती है।
#UPSC2026 #upscresults #upsc2025
बिहार में AEDO की 935 सीटों पर बहाली आती है
रिकॉर्ड 9.7 लाख आवेदन प्राप्त हुए. अब अगले माह जनवरी में उसकी परीक्षा होनी है लेकिन फिर से फॉर्म भरने का पोर्टल खोला गाया है. जबकि किसी भी छात्र की ऐसी कोई मांग नहीं थी
आख़िर किसके लिए ये पोर्टल को खोला जा रहा है.? धांधली करने के लिए
आज रेलवे ड्राइवर (ALP) का रिजल्ट आया है।
जहां लगभग सभी बोर्ड में EWS का कटऑफ OBC छोड़िए SC से भी बहुत कम है।
• रांची - EWS 58 SC - 65
• चेन्नई - EWS 56 SC - 69
• अजमेर - EWS 68 SC - 74
• जम्मू बोर्ड - EWS 54 SC - 69 कहां गया मेरिट-मेरिट चिल्लाने वाल गैंग...
आज रेलवे ड्राइवर (ALP) का रिजल्ट आया है।
जहां लगभग सभी बोर्ड में EWS का कटऑफ OBC छोड़िए SC से भी बहुत कम है।
• रांची - EWS 58 SC - 65
• चेन्नई - EWS 56 SC - 69
• अजमेर - EWS 68 SC - 74
• जम्मू बोर्ड - EWS 54 SC - 69 कहां गया मेरिट-मेरिट चिल्लाने वाल गैंग...
जाते जाते भ्रष्टाचारी भाजपा नीतीश सरकार ने बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा को बिल्कुल अपारदर्शी ढंग से करवाकर एक और परीक्षा में धांधली कर दिया है!!
लिखित परीक्षा में
- अभ्यर्थियों को ना प्रश्न पत्र दिया गया!
- ना कार्बन पेपर लगाकर OMR शीट की एक प्रति अभ्यर्थी साथ ले जा सकें, इसकी व्यवस्था की गई!
- ना answer key जारी किया गया!
- ना वेबसाइट पर अभ्यर्थियों का OMR शीट जारी किया गया!
- ना cut off जारी किया गया!
- ना नॉर्मलाइजेशन के नियमों को बताया गया!
बस लिखित परीक्षा के नतीजों को घोषित कर दिया गया!
चाहे आपको विश्वास हो या ना हो नतीजों को मानना पड़ेगा!
विरोध प्रदर्शन करोगे तो जिस @bihar_police में जाना चाहते हो, उसी बिहार पुलिस की ही लाठी खाओगे!
- अभ्यर्थी जानकारी के लिए अगर RTI दाखिल करेंगे तो जवाब आएगा कि "पुलिस रूल" के तहत कोई जानकारी नहीं दी जा सकती!
इस देश में संविधान का संशोधन हो सकता है, पर भ्रष्ट भाजपा नीतीश सरकार में खुलेआम पुलिस परीक्षा में भ्रष्टाचार करने के लिए "पुलिस रूल" में कोई संशोधन नहीं हो सकता है!
बिहार में नीतीश और उनकी भूंजा पार्टी गैंग की नंगी तानाशाही चल रही है!
हर परीक्षा में लगातार धांधली करवाने का @NitishKumar सरकार का ट्रैक रिकार्ड रहा है!
भाजपा नीतीश सरकार के रहते बिहार में परीक्षाओं का यह बदनाम ट्रैक रिकॉर्ड कभी बदल नहीं सकता!
बिहार दारोगा में sc का इतना कम सीट क्यों दिया गया हैं इस vacancy में 210 इससे तो अच्छा 1275 ही था 😔😔
1275 में sc का सीट 275 था
1799 में sc का सीट 210 है
दिन पर दिन अनुसूचित जाति का सीट कम होते जा रहा है इसके लिए आंदोलन होना चाहिए ..@DileepY51270176