24 लाख 80 हज़ार महिलाओं को अपने घर में आनेवाले पानी की गुणवत्ता चेक करने की ट्रेनिंग दी गई है और किट भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई है ।
#RajyaSabha#JalShakti
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय श्री सी.आर. पाटिल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
@CRPaatil
आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार भेंट का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान जल शक्ति मंत्रालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर माननीय महोदया को अवगत कराया।
उनके मार्गदर्शन एवं विचार जल संरक्षण, जल प्रबंधन और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को और सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं।
M-CADWM परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक
यह पहल 'More Crop per Drop' की भावना पर आधारित है, इसका उद्देश्य न्यूनतम जल उपयोग के माध्यम से अधिकतम उत्पादन सुनिश्चित करना है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी सर के नेतृत्व में किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मैं सभी संस्थाओं, विशेषज्ञों और हितधारकों से अपील करता हूँ कि जलसंचय-जनभागीदारी की सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को गाँव-गाँव तक पहुँचाएं, हर नागरिक को ‘जल संरक्षक’ बनाएं और जल जीवन मिशन को सच्चे अर्थों में “जन जीवन मिशन” में रूपांतरित करें।
#JalJeevanMission #JanJeevanMission #HarGharJal #JalSanchayJanBhagidaria
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के आह्वान पर
जनभागीदारी से जल संचय की दिशा में देशभर में जो उल्लेखनीय प्रयास हो रहे हैं, आज मैं जल संरक्षण से जुड़े प्रत्येक साथी को हार्दिक अभिनन्दन देता हूँ।
आज दिल्ली में मीडिया के भाई–बहनों के साथ आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा की गई। ये प्रतिष्ठित पुरस्कार 18 नवम्बर को भारत की महामहिम राष्ट्रपति जी के करकमलों से प्रदान किए जाएंगे।
इसी अवसर पर ‘जल संचय जनभागीदारी-JSJB’ के प्रथम संस्करण के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
#NationalWaterAwards #JalSanchayJanBhagidari
कर्नाटक में बसे बिहार के सम्मानित भाइयों-बहनों के साथ आज वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से आत्मीय संवाद हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुआ शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक मतदान यह स्पष्ट संदेश देता है कि बिहार की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में दृढ़तापूर्वक खड़ी है।
अब हमारा संकल्प है कि दूसरे चरण में भी NDA के सभी उम्मीदवारों को प्रचंड समर्थन देकर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के विकसित बिहार, सुरक्षित बिहार और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएँ।
कर्नाटक में रहकर भी बिहार के प्रति आपका उत्साह, आपकी जागरूकता और विकास के लिए आपकी प्रतिबद्धता बिहार की प्रगति को नई दिशा प्रदान करती है।
#biharelection2025
हमारे देश में लंबे समय तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती थी। दूषित जल के कारण लोगों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता था और असंख्य बच्चों की अमूल्य जानें हर वर्ष असमय ही चली जाती थीं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हमारे देश में हर वर्ष लगभग 60,000 बच्चों की मृत्यु केवल गंदे पानी से होने वाली डायरिया जैसी बीमारियों के कारण होती थी। इस स्थिति को बदलने और हर घर तक शुद्ध जल पहुँचाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर ने दूरदर्शी सोच और संकल्प के साथ ‘जल जीवन मिशन’ की शुरुआत की। इसी के परिणामस्वरूप, पहेले पाँच वर्षों में ही लगभग 3 लाख से अधिक बच्चों का जीवन बचाया जा सका।
यह ऐतिहासिक परिवर्तन प्रधानमंत्री @narendramodi सर के नेतृत्व और संकल्प के कारण ही संभव हुआ है।
#JalJeevanMission
#NalSeJal
#jalshaktiministry
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली स्थित निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की एकता, अखंडता, त्याग और बलिदान का अमर प्रतीक है।
इस गौरवपूर्ण क्षण में, माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु अपना संकल्प और भी दृढ़ किया।
राष्ट्रसेवा के पथ पर अटूट निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने का प्रण पुनः पुष्ट हुआ।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
जय हिन्द 🇮🇳🇮🇳
#indipendenceday
#HarGharTirangaa