स्वयं को प्रतिस्पर्धा योग्य बनाने के लिए तकनीक को अपनाना चाहिए।
सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करें, लेकिन इस पर निर्भर न रहें।
हमेशा ध्यान रखें कि तकनीक हमसे संचालित हो, हम तकनीक से नहीं: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज
महान अध्यात्मिक चिंतक एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की जयंती पर सादर नमन।
मानव कल्याण, सेवा और सद्भाव के लिए उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। उनके आदर्श सदैव समाज को सही दिशा दिखाते रहेंगे।
#ShriramSharmaAcharya
#श्रीराम_शर्मा_आचार्य
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में राष्ट्रवाद से ओतप्रोत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारों की जीत पर ढेरों शुभकामनाएं!
दूसरी ख़ुशी की बात यह है कि कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई का इस चुनाव में ‘सूपड़ा साफ’ हो गया। छात्रसंघ के चुनावों में विद्यार्थी परिषद की ‘जीत की गूंज’ पूरे देश में सुनी जा रही है।
श्री राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ नक्कारखाने में तूती की आवाज के सिवा कुछ नहीं है। इससे उनके ‘झूठ की गूंज’ का पर���दाफाश हो गया है। छात्रों को गुमराह करके उनके मन में नफ़रत के बीज बोकर राहुल जी देश को जिस अराजकता में पहुंचाना चाहते हैं, उसका जवाब दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनावी नतीजों ने दे दिया है।
@ABVPVoice
आज लखनऊ आगमन पर प्रख्यात गीतकार, लेखक एवं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता श्री मनो�� मुंतशिर शुक्ला जी से सपत्नीक शिष्टाचार भेंटकर कुशलक्षेम जाना।
@manojmuntashir
आज यूपी पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 44,000 से अधिक हो चुकी है। इसके साथ ही, चल रही भर्ती प्रक्रियाओं के चलते इस वर्ष के अंत तक यह संख्या 50,000 तक पहुंच जाएगी।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पित जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व और सार्वजनिक जीवन में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#PranabMukherjee#प्रणब_मुखर्जी
आज आवास पर मा० जिलाध्यक्ष, भाजपा, रामपुर श्री हरीश गंगवार जी, जिला महामंत्री, भाजपा श्री जगपाल सिंह यादव जी एवं जिला महामंत्री, भाजपा श्री रवीन्द्र रवि जी से भेंटकर कुशलक्षेम जाना एवं संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
प्रयागराज में पूर्व पार्षद श्री मनोज कुशवाहा जी की धर्म-पत्नी के निधन के उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा के स्मृति पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों से अपनी संवेदना��ं व्यक्त की।
भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं रक्षा के दृढ़संकल्प के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें।
राखी का यह पावन पर्व आपके जीवन में रिश्तों की मिठास, स्नेह का एहसास एवं सौहार्द लाये।
भारत माता के महान सपूत, अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर माँ भारती की आन-बान और शान को अक्षुण्ण रखा।
आज उनके पा���न बलिदान दिवस पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी की पुण्य स्मृतियों को नमन।
देश को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनाना और वैश्विक हब के रूप में स्थापित करना ही मोदी सरकार का संकल्प है! 🇮🇳⚡
@makeinindia और 'आत्मनिर्भर भारत' के विज़न को आगे बढ़ाते हुए यह पहल भारत को इलेक्ट्���ॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल हब बनाने की ओर ले जाएगी, नए रोजगार सृजित करेगी और युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगी। 🚀
@GoI_MeitY
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन की अवधारणा को ध���ातल पर उतारते हुए प्रत्येक नागरिक के हितों के संरक्षण हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
इसी भावना के साथ महाराज जी ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के त्वरित, प्रभावी तथा गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु निर्देशित किया।
प्रकृति के प्रति श्रद्धा, सह-अस्तित्व और शिवत्व का संदेश देने वाले पावन पर्व 'नाग पंचमी' की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज के इस पुण्य अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से प्रत्येक घर-आंगन आनंद, शांति और खुशहाली से आलोकित रहे।
लोकाभिरामं रणरङ्गधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर लोक-कल्याण हेतु प्रार्थना की।