माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान की डबल इंजन सरकार अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है।
'श्री अन्न' (मिलेट्स) के उत्पादन में अग्रणी हमारा प्रदेश अब कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक नवाचारों के साथ विकास की नई कहानी लिख रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में पचपदरा रिफाइनरी से प्रदेश में पेट्रोकेमिकल्स, प्लास्टिक उद्योग, गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंप और कोल्ड चेन जैसे अनेक क्षेत्रों का विस्तार हो रहा है।
इससे राज्य के 1 लाख से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार व स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
आज हमारे युवा साथी धैर्य, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम से ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रहे हैं। यही विकसित हो रहे भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
प्राप्यापदं न व्यथते कदाचिदुद्योगमन्विच्छति चाप्रमत्तः।
दुःखं च काले सहते महात्मा धुरन्धरस्तस्य जिताः सपत्नाः॥
पिछले दिनों राजस्थान में बहुत बड़ी ऑयल रिफाइनरी देश को समर्पित की गई। कुछ सप्ताह पहले देश का तीसरा सेमीकंडक्टर प्लांट देश को समर्पित किया गया। अभी कुछ दिन पहले ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन देश को समर्पित की गई है। विश्व के बहुत कम देश ऐसे हैं, जिसके पास ये सुविधा है। लेकिन भारत ने जो हाइड्रोजन ट्रेन देशवासियों को समर्पित की है, वो सबसे ताकतवर इंजन वाली और सबसे लंबी है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, values भी हैं और commitment भी है।
इस रिश्ते को न्यूजीलैंड की एक सुंदर परंपरा अच्छे से define करती है।
यहां सदियों से एक शब्द लोगों को जोड़ता आया है- Waka.
वाका (Waka) सिर्फ एक नाव का नाम नहीं है, ये हमारी shared journey का प्रतीक है, और आज भारत-न्यूजीलैंड की यही Waka एक नई यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है।
- पीएम श्री @narendramodi
पूरा वीडियो देखें:
https://t.co/bnrcol1Fn3
वैश्विक चुनौतियों के बीच आज भारत जिस तेजी से विकास कर रहा है... वो अभूतपूर्व है।
मैं आज आपके सामने देश की उपलब्धियों का, भारत के सामर्थ्य का एक गुलदस्ता प्रस्तुत करूंगा।
- भारत आज दुनिया का fastest growing major economy है
- भारत, दुनिया का सबसे बड़ा vaccine producer है
- भारत मोबाइल data consumption में दुनिया के अग्रणी देशों में है
- भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा mobile manufacturer है
- भारत, दुनिया का सबसे बड़ा milk producer है
- भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा fish producer है
- भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो-मोबाइल मार्केट है
- भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा startup ecosystem बन चुका है
भारत बहुत जल्द दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा renewable energy producer बनने जा रहा है।
आज का भारत, दुनिया को विकास के नए मॉडल भी दे रहा है। आज भारत में UPI के माध्यम से हर महीने अरबों डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। Drone technology और space economy में भी भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
- पीएम श्री @narendramodi
पूरा वीडियो देखें:
https://t.co/bnrcol1Fn3
आज केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में उपस्थित देवतुल्य जनता का स्नेह और उत्साह अभिभूत करने वाला था।
इस अवसर पर 'देवली-नसीराबाद फोरलेन सड़क परियोजना' के प्रथम चरण के शिलान्यास सहित अजमेर जिले के चहुंमुखी विकास को नई गति देते हुए करीब 880 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
पिछले 2.5 साल में उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर और सुगम यातायात के साथ 'विकसित राजस्थान' के निर्माण के लिए हमारी सरकार पूरी तरह संकल्पित है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री @mpbhagirathbjp जी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
नमन् बांकीपुर!
बांकीपुर की माटी से जुड़े युवा एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री नीरज कुमार सिन्हा भारती जी को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन के लिए उनका निरंतर समर्पण इस दायित्व का आधार है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बांकीपुर की देवतुल्य जनता श्री नीरज कुमार सिन्हा भारती जी को अपना आशीर्वाद देकर उन्हें प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी तथा विकास और सुशासन की इस यात्रा को आगे बढ़ाएगी।
#BankipurKaBetaNeeraj
भाजपा सरकार में युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान! 🚀
राजस्थान में भाजपा सरकार ने रोजगार सृजन के अपने संकल्प को साकार करते हुए पिछले ढाई वर्षों में 1.75 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की है।
हर नियुक्ति के साथ बढ़ा युवाओं का विश्वास, हर अवसर के साथ मजबूत हुआ विकसित राजस्थान का संकल्प।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान के संकल्प के साथ हमारा प्रदेश विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना के नए युग की ओर तेजी से अग्रसर है।
मेट्रो फेज-2, रिंग रोड, आधुनिक रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों का तीव्र विस्तार विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर राजस्थान की नई पहचान गढ़ रहा है।
- माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
न्यूजीलैंड वो जगह है, जहां सड़कों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है।
कहीं खंडाला है, कहीं बॉम्बे हिल्स है, कहीं कोरोमंडल है, कलकत्ता स्ट्रीट है, दिल्ली क्रिसेंट है, अमृतसर स्ट्रीट है... ऐसे कितने ही नाम हैं, जहां रहते-रहते आप भी पूरे के पूरे कीवी हो गए हैं और न्यूजीलैंड के लीडर से जब भी मैं मिला हूं आप सभी की प्रशंसा करते हैं। प्रशंसा आपकी होती है और सिर मेरा ऊंचा होता है।
- पीएम श्री @narendramodi
पिछली सरकार में युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ हुआ, उसे हमारी सरकार ने पूरी तरह से समाप्त किया है। आज प्रदेश में बिना किसी पेपर लीक के, पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को उनके हक की नौकरियां मिल रही हैं।
हमारा संकल्प 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के साथ राजस्थान के युवाओं को सशक्त बनाना है।