प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा (पू.मो.) दिल्ली.
पूर्व जिला महामंत्री,भाजपा पू.मो. दक्षिणी दिल्ली, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी, Proprietor of R.S. Medicare,
अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।।
आप सभी सनातनीयों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें। #हनुमानजयंती#hanumanjayanti
उत्तर प्रदेश के अधिकांश ब्राह्मण विधायकों ने प्रश्नपत्र प्रकरण में चिट्ठी लिखी है या प्रतिक्रिया दी है। यह मुख्यमंत्री योगी जी के लिए समस्या है क्योंकि यूपी में ब्राह्मण बनाम ठाकुर चल ही रहा है।
समस्या यह है कि कोई भी अधिकारी इसमें निलंबित भी नहीं हुआ है। यूपी में अधिकारी बड़े-बड़े कांड करते हैं और सस्पैंड तक नहीं होते। नोएडा सीईओ लोकेश उसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं कि उन्हें दंड की जगह रिवार्ड पोस्टिंग मिली है PWD में।
यदि ब्राह्मण छिटक गए तो बसपा वहाँ मुँह बाए स्वागत के लिए तैयार है। सुबह-सुबह यदि प्रश्नपत्र तैयार करने वाला निलंबित नहीं हुआ, या उस पर कोई केस न चला, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
आप सभीको रंगो का त्योहार रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनायें। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन से दुखों का नाश हो, प्रकृति के सभी खुशियों के रंग आपके जीवन मे फैली रहे तथा उमंग एवं उत्साह का संचार होता रहे। #Holi2026
मां भारती के वीर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी नेता, ओजस्वी वक्ता व समर्पित समाज सुधारक वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन। #VeerSavarkar#वीरसावरकर
इमर्जेंसी में भी इतना तीव्र विरोध नहीं हुआ जितना UGC को लेकर हुआ.. करंट की तरह फैल गया हर गाँव में.. गाँव-गाँव में लोग नाराज है.. बहुत भयानक चूक हुई है।
- UGC की धोती उतारते भाजपा नेता बृजभूषण सिंह
भारत कोकिला के नाम से विख्यात सुप्रसिद्ध कवयित्री, प्रथम महिला राज्यपाल और अग्रणीय स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। #SarojiniNaidu#jayanti
यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यू.पी. में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडत’ को घूसखोर आदि बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है तथा जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय ज़बरदस्त रोष व्याप्त है, इसकी हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों में निन्दा करती है। ऐसी इस जातिसूचक फिल्म (वेब सीरीज) ’घूसखोर पंडत’ पर केन्द्र सरकार को तुरन्त प्रतिबन्ध लगाना चाहिये, बी.एस.पी. की यह माँग। साथ ही, इसको लेकर लखनऊ पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना उचित कदम।
सीधी सी बात है कि अगर वोट लेते वक्त हिंदू एक है तो सेफ़ है बताते हैं तो कायदे बनाते वक्त जनरल और OBC-SC-ST में बाँटकर वो सेफ्टी क्यों छीन रहे?
जब सब एक होकर सेफ़ हैं हीं तो सवर्णों से ख़तरा क्यों दिखने लगता है?
#UGCRollBack
UGC New Rule Explained 👇🏾
https://t.co/hKytUU6pC7
श्री @NitinNabin जी @BJP4India का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये। इस अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष जी को नई जिम्मेदारी के लिए बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
@BJP4Delhi@BJP4Bihar
उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए UGC के नए नियम तनाव बढ़ाने का कारण बनेंगे ,यह तय है ---जांच समिति इसलिए बननी चाहिए कि क्या कोई छात्र किसी दूसरे छात्र को परेशान तो नहीं कर रहा ---- न की केवल सवर्ण छात्रों की जांच -पड़ताल के लिए --- परेशान कोई भी किसी को कर सकता है -- पिछड़ा भी और सवर्ण भी --- यहाँ तराजू ठीक रखा जाना चाहिए ----