राम कथा इसलिए प्रासंगिक प्रासंगिक है क्योंकि हर युग उसमें स्वयं को देख लेता है। परिवार बिखरते हैं तो राम परिवार को जोड़ने की प्रेरणा बनते हैं। समाज विभाजित होता है तो राम निषादराज, केवट, शबरी और वानर सेना को गले लगाकर समरसता का आदर्श प्रस्तुत करते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर दैनिक भास्कर डिजिटल लखनऊ ऑफिस में पौधे बांटे गए। इस अवसर पर स्टेट एडिटर मोहन बागवान सर और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मुझे भी एक पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। आप भी एक पौधा जरूर लगाएं।
@KaramD_2 फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए हैं। लोगों की उम्मीदें बहुत ज्यादा है। इसे पूरा करना होगा, वरना जिस जनता ने सर पर बिठाया है, वहीं उतारने में देर नहीं लगाएंगी।
@Prisha42i स्मार्ट मीटर के नाम पर पूरे प्रदेश में लूट चल रही है। लोगों में आक्रोश है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और बदनाम हो रही है योगी सरकार। ये अधिकारी इस सरकार की विदाई कराके ही मानेंगे।
*(SD) 32 साल बाद पूर्व भारतीय वायु सेना अधिकारी को इंसाफ......!!*
सुप्रीम कोर्ट ने अवैध बर्खास्तगी रद्द की।
SC ने पूर्व स्क्वाड्रन लीडर आर सूद के सम्मान को बहाल किया।
SC ने गलत बर्खास्तगी के आदेश को रद्द किया।
कहा-न्याय की मांग है कि सूद को पिछले तीन दशकों से अधिक समय तक जिस अपमान का सामना करना पड़ा है, उसे मिटाया जाए,
उनकी सेवा की गलत बर्खास्तगी को रद्द किया जाए और उनके सम्मान को बहाल किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि 22 सितंबर 1993 का बर्खास्तगी आदेश रद्द किया जाता है।
एक कनिष्ठ फेलो के खिलाफ कथित आपराधिक बल प्रयोग से जुड़ा था मामला।
जस्टिस दीपांकर दत्ता और केवी विश्वनाथन की पीठ ने पाया कि 22 सितंबर 1993 को पूर्व स्क्वाड्रन लीडर आर सूद को अनुचित दंड दिया गया था।
जबकि उनके कमांडिंग ऑफिसर, जो एक विंग कमांडर रैंक के अधिकारी थे और जिनके आदेश का सूद ने पालन किया था, को नरमी से छोड़ दिया गया था।
देश विरोधी गतिविधियों का केंद्र यूपी बनता जा रहा है। एक बार फिर एटीएस ने तीन आंतकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी यूपी के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर उन्हें दहलाने की तैयारी में जुटे थे।
eam India Schedule For International Home Season 2026-27 : Afghanistan Tour Of India 2026 : Only Test - June 6–10, 2026, New Chandigarh 1st ODI - 14 June 2026, Dharamsala 2nd ODI - 17 June 2026, Lucknow 3rd ODI - 20 June 2026, Chennai West Indies Tour Of India 2026 : 1st ODI - 27 September 2026, Trivandrum 2nd ODI - 30 September 2026, Guwahati 3rd ODI - 3 October 2026, New Chandigarh 1st T20I - 6 October 2026, Lucknow 2nd T20I - 9 October 2026, Ranchi 3rd T20I - 11 October 2026, Indore 4th T20I - 14 October 2026, Hyderabad 5th T20I - 17 October 2026, Bengaluru Sri Lanka Tour Of India 2026 : 1st ODI - 13 December 2026, Delhi 2nd ODI - 16 December 2026, Bengaluru 3rd ODI - 19 December 2026, Ahmedabad. 1st T20I - 22 December 2026, Rajkot 2nd T20I - 24 December 2026, Cuttack 3rd T20I - 27 December 2026, Pune Zimbabwe Tour Of India 2027 : 1st ODI - 3 January 2027, Kolkata 2nd ODI - 6 January 2027, Hyderabad 3rd ODI - 9 January 2027, Mumbai Australia Tour Of India 2027 : 1st Test - 21-25 January 2027, Nagpur 2nd Test - 29 Jan - 2 February 2027, Chennai 3rd Test - 11-15 February 2027, Guwahati 4th Test - 19-23 February 2027, Ranchi 5th Test - 27 Feb - 3 March 2027, Ahmedabad
कल लखनऊ में राहुल गांधी थे उन्होंने कहा कि यह कांशीराम नेहरू जी के जमाने में होते तो वह उन्हें यूपी का सीएम बना देते.शायद राहुल गांधी जी भूल गए गेस्ट हाउस कांड के बाद कांशीराम जी चाहते तो बीजेपी के समर्थन से खुद सीएम बन सकते थे लेकिन उन्होंने सुश्री मायावती को cm बनाया. वैसे भीमराव अंबेडकर नेहरू जी के ही जमाने के थे उन्हें मजबूरी में कांग्रेस पार्टी छोड़कर अलग दल बनाना पड़ा था यही कथन और करनी का अंतर कांग्रेस को भारी पड़ रहा
अमेरिका-इजराइज और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने भारत के मध्यम वर्गीय परिवारों को महंगाई का एक बड़ा झटका दिया है। अब घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगे हो गए। जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं।
अमेरिकी दादागिरी पूरे विश्व पर सिर चढ़कर बोल रही है। ईरानी सुप्रीम कमांडर सहित पूरे परिवार की हत्या कहां की नैतिकता है। कहां गया संयुक्त राष्ट्र, क्यों अन्य देशों की हेकड़ी बंध गई। सच ये है कि आज भी शक्ति की पूजा की जाती है। यही सच है शक्तिशाली बनो, नहीं तो भेड़-बकरे की तरह यूं ही लोगों का शिकार बनते रहोगे।
#Iran
ये हाई वोल्टेज ड्रामा देखकर आप भी सन्न रह जाएंगे। हालांकि इस वीडियो को हेडफोन लगाकर ही सुनें। लड़की नशे में है और अपने ब्वॉयफ्रेंड की जमकर लताड़ लगा रही है। तमाशबीन एक नशे में धुत लड़की की बातों का लुत्फ उठा रहे हैं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज होली के अवसर पर प्रदेश की 1.86 करोड़ उज्जवला लाभार्थी महिलाओं को गैस की सब्सिडी की राशि जारी की। सरकार की योजनाएं कितनी पारदर्शी हैं, इस तस्वीर से समझ सकते हैं। होली का त्यौहार हिंदुओं में मनाया जाता है, लेकिन सब्सिडी का लाभ एक मुस्लिम परिवार को भी मिला। सीएम ने मंच से कहा भी कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि देश में चार ही जातियां हैं, पहला गरीब, दूसरा युवा, तीसरा महिला और चौथा अन्नदाता किसान। पंथ, मजहब, जाति, समुदाय सब इसी में समाहित हैं।
पूर्वांचल को गोरखपुर से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे पर अब मवेशियों की धमाचौकड़ी शुरू हो चुकी है। आखिर इस एक्सप्रेस-वे पर ये मवेशी पहुंचे कैसे? क्या इन मवेशियों की मौजूदगी में वाहन से रफ्तार भरना सुरक्षित होगा।