"भ्रष्टाचार पर चुप्पी तोड़ो,
धर्मेंद्र प्रधान पद छोड़ो"
दिल्ली में बीजेपी सरकार के इशारे पर लोकतांत्रिक रूप से आंदोलन करने वाले युवा साथियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद न्याय की मांग को लेकर नगीना से सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर जी आजाद द्वारा संसद भवन परिसर में दिए जा रहे धरने में सम्मिलित हुआ |
शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी, राजगुरू जी, सुखदेव जी के #बलिदान_दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन ।
भगत सिंह जी,राजगुरु जी व सुखदेव जी हिंदुस्तान की आजादी के लिए हुए आंदोलन के वो अमर प्रतीक है जिन्होंने न केवल सिर्फ आज़ादी के लिए संघर्ष किया बल्कि अपने बलिदान से प्रत्येक देशवासी के हृदय में स्वाधीनता की अलख जगा दी।
ये कृतज्ञ राष्ट्र आपके बलिदान का युगों-युगों तक ऋणी रहेगा।
राजस्थान सरकार के एक जाट मंत्री का जनसेवा का पहला कदम: मुख्यमंत्री के चरणों से सीधा संपर्क और एक हारे हुए जाट नेता का जनसेवा का पहला कदम,पूर्व मुख्यमंत्री के चरणों से सीधा संपर्क,
अब जनता सोच रही है —
ये संस्कार हैं,
रणनीति है,
इन नेताओं की राजनीति में विचारधारा बाद में,
चरणधारा पहले!
किसानों की आवाज़ रामेश्वर डूडी नहीं रहे, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस !
प्रदेश की सबसे बड़ी खबर – दुखद
कांग्रेस के दिग्गज नेता, किसानों की सच्ची आवाज़ रामेश्वर डूडी नहीं रहे।
62 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से कोमा में थे।
#RamashwarDudi
नागौर संसदीय क्षेत्र सहित प्रदेश में कई स्थानों पर हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया और कटी हुई फसलें बर्बाद हो गई | मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग है कि तत्काल प्रभाव से किसानों की मदद के लिए विशेष आर्थिक पैकेज जारी किया जाए और किसानों को राहत देने के लिए अन्य प्रभावी कदम भी उठाए जाए |
भारत सरकार ने नागौर जिले का चयन प्रधानमंत्री धन -धान्य कृषि योजना के तहत 100 आकांक्षी कृषि जिलों के अंतर्गत किया है | केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने इसकी जानकारी मुझे पत्र लिखकर दी है |
किसी भी योजना का लाभ,योजना की मंशा के अनुरूप किसानों को मिले तभी योजना लाने का उद्देश्य सफल होता है,पूर्व में किसानों से किए गए कई वादों पर सरकार खरा नहीं उतर पाई है | इस योजना का प्रमुख उद्देश्य कृषि जिलों में उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, सिंचाई और भंडारण में सुधार करना और ऋण की सुलभता सुनिश्चित करना है,जल्द ही कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर बैठक करूंगा |
आज नागौर संसदीय क्षेत्र की खींवसर विधानसभा के सिराधना फांटा पर स्थित परम आराध्य वीर तेजाजी महाराज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया |
माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के फैसले से संघर्ष और सच्चाई की जीत हुई और S.I. भर्ती को रद्द करवाने की मांग को लेकर किया गया हमारा संघर्ष सफल हुआ,127 दिन चले इस धरने को आज युवा साथियों की मौजूदगी में समाप्त करने की घोषणा की |
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं |
इस दिवस पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन करता हूं |
@RLPINDIAorg