Official Twitter Handle of #Saran Police,Chhapra||Genuine Common Issues &Constructive Suggestions R Welcome||Help us to serve you Better||For Emergency,Dial-112
आज दिनांक-05.06.26 को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस केन्द्र, सारण में साप्ताहिक 'सस्तीका' एवं अनुरोध कक्ष का संचालन किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं तथा विभिन्न मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#SaranPolice #BiharPolice #BiharHomeDept #HaiTaiyarHum @bihar_police
आज दिनांक-04.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पुलिस कार्यालय छपरा में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में आए आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्या बताई, सबके निराकरण हेतु आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। विदित हो कि पुलिस कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर भौतिक रूप से 10:00 am से 02:00p.m तक जनसुनवाई की जाती है।
#SaranPolice #BiharPolice #BiharHomeDept #HaiTaiyarHum @bihar_police
सारण जिला अंतर्गत अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी गस्ती एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले को 6 zone में विभाजित करते हुए प्रतिदिन रात्रि में सुपर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।
सुपर पेट्रोलिंग करने वाले पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित zone के थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर रात्रि में पुलिसिंग व अपराध नियंत्रण की जांच करते हुए।
#SaranPolice #BiharPolice #BiharHomeDept #HaiTaiyarHum @bihar_police