नो टेंशन नो फिकर, जिला सीकर 😚😍
क्या अनुशासन में लाइन बनी हुई है स्टूडेंट की। प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए जिले के लोगों के लिए बरसात के समय में कितनी परेशानी हो रही होगी 🙏🙏
यह फ़ोटो मुझे बहुत विचलित कर रही है
उन्हें मैं जानता नहीं था, फिर भी लगता है जैसे अपना ही कोई था।
तीन नन्हे चेहरे…
जो आसमान की ओर चले तो थे उम्मीदों के पंख लगाए,
मगर लौटकर फिर कभी ज़मीन को छू न सके।
हर बार जब उन मासूम तस्वीरों को देखता हूँ,
एक टीस सी उठती है दिल में —
जैसे वक़्त ने कुछ बहुत अनमोल छीन लिया हो।
वो नन्ही मुस्कानें,
जो शायद दुनिया बदल सकती थीं,
अब बस तस्वीरों में कैद हैं —
एक ऐसी ख़ुशी की झलक बनकर, जो कभी लौट नहीं पाएगी।
काश ये बस छुट्टियों की एक पुरानी फोटो होती,
काश ये चेहरे अभी भी हमारे दरम्यान हँसते,
काश नियति इतनी बेरहम न होती…काश..........................
धीरसिंह धाभाई
#ahamdabadplanecrash
जहाँ ज़मीन बंजर हो, वहीं सबसे सच्चे फूल खिलते हैं।”
ऐसे चयन देखकर अहसास होता है यही सच्ची तपस्या है ....
नरेवा, खट्टू के श्रवण कुमार ने #NEET2025 में 556 अंक और 9754वीं रैंक पाकर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा को ना सुविधा चाहिए, ना कोचिंग — सिर्फ जिद और मेहनत चाहिए।
झोपडी के बीच पला-बढ़ा यह छात्र, जिसके पिता शादी-ब्याह में झूठे बर्तन धोते हैं, आज पूरे गाँव की उम्मीद बन गया है।
डॉ. भरत सारण और Fifty Villagers संस्था का यह मिशन बेहद काबिले तारीफ है और दिखा दिया रेगिस्तान में भी हीरे उगलते हैं।
🌟 ग़रीबी प्रतिभा को नहीं रोकती, वो तो उसे तराशती है।
#NEETUGResult
अहमदाबाद में हुई प्लेन दुर्घटना में सैकङो बेकसूर लोगो की जाने जाना अत्यंत हृदयविदारक है।
पूरा देश और दुनिया स्तब्ध है। ईश्वर परिवार जनो को संबल प्रदान करे। इस घटना की जो भी वजह रही होगी, आगे के लिए तकनीकी सुधारो पर अवश्य काम होना चाहिए।
🙏शान्ति शान्ति शान्ति 🙏
अगर सोनम रघुवंशी को राजा रघुवंशी के साथ नहीं रहना था तो कोर्ट जाती तलाक लेती
लेकिन नहीं इसे तो किसी बहन से भाई और किसी मां से बेटा छीनना था, सोनम रघुवंशी तो बिल्कुल राक्षसी बन गई और अपने पति को ही निपटा दिया।
राजा रघुवंशी को न्याय मिलना चाहिए!
स्त्री के नाम।पर कलंक 🥴
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले हरियाणा के लाल शहीद दिनेश को हरियाणा सरकार द्वारा उनके अद्वितीय बलिदान को सम्मान देते हुए 4 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर सच्चे अर्थों में शहादत को श्रद्धांजलि दी है।
लेकिन राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के वीर सपूत शहीद सुरेन्द्र सिंह मोगा के परिवार को मात्र 5 लाख की सहायता देना न केवल अन्याय है, बल्कि शहादत का अपमान भी है।
क्या राजस्थान की भाजपा सरकार शेखावाटी की जनता से अपनी राजनीतिक नफरत को इतना आगे बढ़ा चुकी है कि अब वो देश के लिए शहीद हुए जवान के परिवार को भी सम्मान से वंचित कर रही है?
यह भेदभावपूर्ण रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। मैं राजस्थान सरकार से आग्रह करती हूँ कि अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और शहीद सुरेन्द्र सिंह के परिवार को हरियाणा सरकार की तर्ज पर समुचित सहायता प्रदान कर सच्चे अर्थों में श्रद्धांजलि दे।
जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो जनता की सेवा कौन करेगा 🙏
मान लिया ग्वार चोरी का अपराध किया था लेकिन इसकी सजा मौत तो नहीं थी...
दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए 🙏
250 पेड़ों को काटकर पेट्रोल पंप बनाया जा रहा है बल्कि पास में खाली जगह पड़ी है वहां पर बनाया जा सकता है, सीकर ज़िले की जेल में फल फूल रहे 250 पेड़ों को बचाने में हमारा सहयोग करं 🙏
#सीकर_जेल_के_पेड_बचाओ
दांतारामगढ़ के तुलि का चारणवास निवासी वीर सपूत "दिनेश कुमार बुरड़क" देश सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए !
इस दुःखद घड़ी में हमारी संवेदनाए शहीद परिवार के साथ है !
जय हिंद जय भारत 🇮🇳🙏
जयपुर में हुई भयंकर आगजनी में प्रभावित लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए , घायल भी बहुत ज्यादा गंभीर हुए हैं तो घायलों को भी मुआवजा दिया जाना चाहिए ताकि वह अपना जीवन निर्वाह कर सके
#जयपुर_पीड़ितों_को_एक_करोड़_मुआवजा
जब आपसी रंजिश में मरने वालो को करोड़ों रूपए और नौकरी मिल सकती है तो इस आपदा रूपी अग्निकांड में क्यों नही ?
हादसे में दिवंगत हुए नागरिकों के आश्रितों को एक -एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता,50 प्रतिशत से अधिक झुलसे नागरिकों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा अन्य घायलों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए साथ ही गंभीर रूप से झुलसे नागरिकों के बेहतर इलाज के लिए सरकार हर संभव कदम उठाए
सभी साथी अभी शाम को 8 बजे ट्रेंड करवाए
#जयपुर_पीड़ितो_को_एक_करोड़_मुआवज़ा
सभी साथीयो का सहयोग अपेक्षित है 🙏
@Decentladki1
जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में दूदू जिले के रौशनपुरा गांव निवासी RAC महिला कांस्टेबल श्रीमती अनीता मीणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवारजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति!