महोदय, अधिशासी अधिकारी द्वारा जबरन केवल मेरे घर पर कार्यवाही करते हुए बाहरी चबूतरा, बीम और कालम को तोड़ दिया गया जबकि सभी निर्माण मेरे घर के सीमांकन के अन्दर हुआ है |
अत: आपसे अनुरोध है कि कृपया मौके का मुयाना किसी ईमानदार अधिकारी द्वारा कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करे | प्रार्थी आपका सदैव आभारी रहेगा |
पता: दसई पोखरा, पोस्ट मऊनाथ भंजन, थाना- दक्षिण टोला, जनपद- मऊ पिन कोड - 275101
@DMMau1@CMOfficeUP@myogiadityanath
माननीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने हेतु।
भूमि/निर्माण से संबंधित प्रकरण में दिनांक 05.05.2025, 21.05.2025 एवं 24.07.2025 को जारी नोटिसों के संबंध में प्रार्थी द्वारा दिनांक 29.07.2025 को अपना विस्तृत पक्ष प्रस्तुत किया गया है।
प्रार्थी का कहना है कि नोटिस जारी करने से पूर्व उचित सुनवाई/स्थल निरीक्षण एवं तथ्यों का समुचित परीक्षण नहीं किया गया। प्रार्थी ने नोटिस निरस्त करने तथा मामले की निष्पक्ष जाँच/स्थल निरीक्षण का अनुरोध किया है।
न्यायहित में निवेदन है कि प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराकर नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाए।
@CMOfficeUP@myogiadityanath@UPGovt@DMMau1@nagar #उत्तरप्रदेश #न्याय #शिकायत #जनसुनवाई #DMmau