गरीब और मिडिल क्लास परिवारों पर कोचिंग क्लासेज का आर्थिक बोझ ना आए, इसलिए हमने युवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग का निर्णय लिया है। इस दिशा में हम एक मजबूत नेटवर्क भी खड़ा करने वाले हैं।
देश को शक्ति की इस सप्तधारा से नई गति और नई ऊंचाई मिलने वाली है:
1. मैन्युफैक्चरिंग पावर
2. कृषि और फूड प्रोसेसिंग
3. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन
4. गतिशक्ति
5. रक्षा शक्ति
6. ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी
7. सॉफ्ट पावर
Thank you, Prime Minister Netanyahu, for your warm wishes.
May the India-Israel Special Strategic Partnership grow even stronger, unlocking new opportunities and forging deeper people-to-people connections between our nations.
@netanyahu
ब्राजील में भोर की पहली किरण के साथ तिरंगा लहराया, एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक भारत का गौरव लेकर।
अब #SuryapathTiranga की ऐतिहासिक यात्रा की कमान @IndEmbSur को सौंपी गई है, जो भारतीय तिरंगे को दुनिया भर में आगे बढ़ाते हुए भारतीयों को #HarGharTiranga के उत्साह से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
@MEAIndia@indiainbrazil #IndiaAt80 #SwatantrataDiwas #VandeMataram #80thIndependenceDay
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संबोधन 'विकसित भारत' के संकल्प का सशक्त उद्घोष है।
प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन में 'राष्ट्र प्रथम' का मंत्र, वर्ष 2047 तक विकसित भारत का अटूट संकल्प और शक्ति की सप्त धारा के माध्यम से मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, नवाचार, गतिशक्ति, रक्षा, हरित एवं ब्लू इकोनॉमी व भारत की सॉफ्ट पावर को नई ऊर्जा देने का आह्वान है। साथ ही, युवाशक्ति और मातृशक्ति के सामर्थ्य को राष्ट्र निर्माण का आधार बनाने का स्पष्ट दृष्टिकोण एवं प्रत्येक भारतीय के लिए कर्तव्य, विश्वास व प्रेरणा का संदेश भी है।
आइए, अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए 'स्वयं से ऊपर राष्ट्रहित' के भाव के साथ विकसित, आत्मनिर्भर और गौरवशाली भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
जय हिंद!
युवाओं को सभी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देने के लिए ऑनलाइन कोचिंग का विशाल नेटवर्क खड़ा होगा, जिससे वे अपने घर में रहकर ही परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे: पीएम श्री @narendramodi
देश में बनेंगी 6 करोड़ लखपति दीदी!
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की नई राह खोलने का बड़ा संकल्प। आइए प्रधानमंत्री @narendramodi से सुनें...
#IndiaIndependenceDay
उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पहली बार उत्तर प्रदेश के एक जांबाज इंस्पेक्टर श्री सुनील कुमार को 'कीर्ति चक्र' प्राप्त हुआ है...
कनाडा में भोर की पहली किरण के साथ तिरंगा लहराया, एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक भारत का गौरव लेकर।
अब #SuryapathTiranga की ऐतिहासिक यात्रा की कमान @hcikingston को सौंपी गई है, जो भारतीय तिरंगे को दुनिया भर में आगे बढ़ाते हुए भारतीयों को #HarGharTiranga के उत्साह से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
@MEAIndia@HCI_Ottawa #IndiaAt80 #SwatantrataDiwas #VandeMataram #80thIndependenceDay
सुप्रभात!🙏🌹🙏
जय हिंद जय भारत 🇮🇳
80वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को सपरिवार हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं!
तन समर्पित मन समर्पित।
चाहता हूं देश की धरती,
कि तुझे कुछ और भी दूँ।
इसी शुभ कामना के साथ...
🇮🇳 Happy 80th Independence Day🇮🇳💐🙏
वंदे मातरम् 🇮🇳
प्रदेश वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
स्वतंत्रता का यह पावन पर्व माँ भारती के गौरव, अमर बलिदानियों के अमिट त्याग और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को कोटि-कोटि नमन।
आइए, अमर बलिदानियों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को आत्मसात करें तथा कर्तव्यनिष्ठा और जनभागीदारी के माध्यम से 'विकसित भारत' एवं 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दें।
जय हिंद।
'15 अगस्त 1947' देश आज़ाद हुआ, सड़कों पर जश्न था, लेकिन इसी आज़ादी के पीछे एक ऐसा दर्द भी था, जिसे भुलाया नहीं जा सकता, विभाजन ने लाख़ों ज़िंदगियां उजाड़ दीं, घर छूटे, रिश्ते बिछड़े और ‘मौत की ट्रेनें’ उस भयावह दौर की ख़ामोश गवाह बन गईं
इसी त्रासदी में जान गंवाने वालों और अपने घर-बार से उजड़ने वालों की स्मृति में प्रधानमंत्री @narendramodi ने 14 अगस्त 2021 को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी
आजादी का जश्न मनाते हुए, उस इतिहास को याद रखना भी ज़रूरी है, क्योंकि तिरंगे की हर लहर में आज़ादी की खु़शी है, और इतिहास की हर याद में उसकी क़ीमत
@MIB_India@PIB_India #HistoryRemembers #PartitionHorrorsRemembranceDay #PartitionHorrors #PartitionHorrorDay #Partition1947 #IndiaAt80 #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDayOnDD