व्यावसायिक शिक्षा योजना में लाखों रूपयों के गबन की जांच की मांग, 59 लाख रुपये के कथित गबन का मामला आया सामने :
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के अधीन संचालित व्यावसायिक शिक्षा योजना में गंभीर वित्तीय गबन का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समग्र शिक्षा कार्यालय बाड़मेर में व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत विद्यालयों में सामग्री आपूर्ति के नाम पर कथित रूप से लगभग 59 लाख रुपये की राजकीय धनराशि का गबन किए जाने का आरोप सामने आया है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद राज्य में समग्र शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा योजनाओं का संचालन करती है।
सूत्रों के अनुसार केशियर ने फर्जी भुगतान स्वीकृतियां तैयार कर तथा निजी फर्मों के नाम पर भुगतान दर्शाकर राजकीय धनराशि के दुरुपयोग का मामला उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि कार्यालय में पदस्थापित एक कनिष्ठ लेखाकार द्वारा दस्तावेजों के परीक्षण के दौरान इन अनियमितताओं की जानकारी आने पर परिषद् मुख्यालय को पत्र लिख कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए राजकीय धनराशि की वसूली तथा पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला होगा, बल्कि शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करेगा।
#हरियाणा_मॉडल_लागू_करो
12 साल के संघर्ष के बाद Vocational Trainer को मिली बहुत बड़ी जीत।
High Court द्वारा Vocational Trainer के लिए VTP - Placement Agency’s को बाहर का रास्ता दिखाते हुए, सीधे शिक्षा विभाग में नियुक्ति के लिए दिया आदेश।
@KumariDiya@pantlp@rpbreakingnews
व्यावसायिक शिक्षा में सुधार की कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को व्यावसायिक शिक्षकों के लिए
हरियाणा मॉडल की तर्ज पर समान वेतन एवं सुविधाएं देने तथा राजकीय सेवा में समायोजित करने की मांग की है। वैभव गहलोत
#हरियाणा_मॉडल_लागू_करो@ashokgehlot51
जयपुर के महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट में संविदा पर कार्यरत नर्सिंग कर्मचारी श्री दीपक खारवाल द्वारा नौकरी से हटाए जाने के पश्चात आत्महत्या की खबर दिल दुखाने वाली है। एक जवान लड़का इस तरह से चला जाए, तो उसके परिजनों की स्थिति समझी जा सकती है।
भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता युवाओं पर भारी पड़ रही है, ये लोग हमारी सरकार द्वारा बनाए गए कॉन्ट्रेक्चुअल सर्विस हाइरिंग रूल्स को भी लागू नहीं कर रहे हैं, अभी कुछ ही दिन पहले मैंने इसको लेकर ट्वीट भी किया था ,यदि सरकार इस विषय को गंभीरता से लेती तो दीपक की जान बच सकती थी।
🔥 बड़ी खबर!
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी को पत्र लिखकर व्यावसायिक प्रशिक्षकों की लंबित मांगों पर तत्काल सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया है!
📜 पत्र में साफ:
• 5 से 15 माह तक बकाया मानदेय
• वेतन, सेवा सुरक्षा व मातृत्व अवकाश का अभाव
• हरियाणा मॉडल की तर्ज पर समान वेतन + राजकीय सेवा में समायोजन की मांग
🚨 अब सरकार की बारी है। 12+ वर्षों का अन्याय खत्म करो!
@BhajanlalBjp@ashokgehlot51@RESTARajasthan@rajeduofficial@PavanGarg #व्यावसायिक_प्रशिक्षक_न्याय_दो
#RajasthanTeachers
#शिक्षक_एकता
#JusticeForVocationalTeachers
— गजराज सिंह मोठपुर
प्रदेश उपाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा राजस्थान
@GajrajSingh9086 | 9602427260
धन्यवाद,पूर्व मुख्यमंत्री जी,
आपने व्यावसायिक शिक्षा में कार्यरत हजारों व्यावसायिक प्रशिक्षकों और लाखों ग़रीब बच्चों की पीड़ा को सुना उसके समाधान हेतु राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री जी पत्र लिखा।
अब@BhajanlalBjpजी का दायित्व बनता है कि हमारी पीड़ा को समझने का
#हरियाणा_मॉडल_लागू_करो