आज हमने 5 मिलियन इंप्रेशन भी पूरा कर लिया और( Stripe account ) का सेटअप भी कर लिया।
कुछ हमारे साथी हैं जिनको Stripe account बनाने में दिक्कत आती है तो मेने उनके लिए ये पोस्ट किया है ।
𝕏 के नए यूजर्स के लिए ब्लूटिक से लेकर payout तक की समस्त समस्याओं का समाधान👇👇
👉 ब्लू टिक कब लें?
आप अगर अधिक एक्टिव रहते हैं तो 500+ फोलवर्स पर लें लेकिन अगर कम एक्टिव रहते हैं तो 1000+ फॉलोअर्स पर लें।
👉 कौन सा प्लान लें?
आप प्रीमियम प्लान लीजिए जो वेब से 430रू./माहऔर ऐप से 470रु./माह है।
👉 ब्लू टिक लेने के बाद मुख्य फोकस कहां करें?
ब्लू टिक लेने के बाद आपको अपने मोनेटाइजेशन के लिए फोकस करना होगा।
👉 मोनेटाइजेशन के लिए क्या रणनीति अपनाएं?
मोनेटाइजेशन की 5 शर्तें हैं :
1. आपके पास प्रीमियम या प्रीमियम+ सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।
2. मोनेटाइजेशन के पिछले 3 महीनों में 5 मिलियन ऑर्गेनिक इंप्रेशन होना चाहिए।
3. कम से कम 500 प्रीमियम यानि ब्लू टिक फॉलोअर्स होने चाहिए।
4. आपका अकाउंट समर्थित देश में होना चाहिए।
5. आप 𝕏 के अनुबंध का पालन करते हों।
इनमे से आपको नंबर 2 और नंबर 3 की शर्तों पर अत्यधिक फोकस करना है। बाकी शर्तें आप लगभग पूरी करते होगें।
👉 5 मिलियन के लिए क्या करें?
5 मिलियन के लिए आपको कुछ चीजें जरूर करनी है :
1. कुछ बड़ी आईडी का नोटिफिकेशन ऑन करिए और उनका पोस्ट आते ही कोई अच्छा सा कॉमेंट करिए।
2. दिन भर में लगभग 200 से 300 कमेंट्स का लक्ष्य रखिए।
3. अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का प्रयास करिए।
4. दिन भर में सिर्फ 5 से 6 पोस्ट करिए और जो भी पोस्ट करें तो उसे पिन रखें जब तक कि दूसरी पोस्ट नहीं आती है।
5. अभी पोस्ट पर कम फोकस रखना है आपका अधिक फोकस कमेंट्स करने पर और लोगों से जुड़ने पर होना चाहिए।
6. ब्लू टिक वाले लोगों से जुड़ने पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करिए। इससे आपके 500 ब्लू टिक फॉलोअर्स वाली शर्त भी पूरी होगी और आपको रीच भी मिलेगी।
👉 5 मिलियन होने के बाद भी अकाउंट मोनेटाइज नहीं हो रहा है, क्या करूं?
मोनेटाइजेशन के लिए 5 मिलियन ऑर्गेनिक इंप्रेशन होना आवश्यक है। लेकिन हर किसी के पास कुछ बॉट्स, सर्च इंजन स्कीमिंग और नकली इंप्रेशन होते हैं इसलिए 5 मिलियन के बाद भी मोनेटाइजेशन नहीं हो पता है। लेकिन निश्चिंत रहिए जैसे ही आपके 5 मिलियन ऑर्गेनिक इंप्रेशन होंगे आपको तुरंत मॉनेटाइज कर दिया जाएगा।
👉 पे आउट किस आधार पर आता है?
पे आउट के मुख्यतः दो आधार हैं:
1. वेरिफाइड यूजर्स इंगेजमेंट
2. आपके कंटेंट पर यूजर्स द्वारा बिताया गया समय
👉 इंगेजमेंट रेट कितना होना चाहिए ?
5% से 11% के बीच के इंगेजमेंट रेट को एक स्वास्थ्य इंगेजमेंट रेट माना जाता है।
👉 इंगेजमेंट क्या है ?
𝕏 पर एंगेजमेंट का मतलब है कि यूजर्स प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद सामग्री के साथ विभिन्न तरीकों से बातचीत करते हैं। इसमें लाइक, रीट्वीट, कमेंट, शेयर और ट्वीट के भीतर लिंक या हैशटैग पर क्लिक जैसी क्रियाएं शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक इंटरैक्शन यूजर्स की रुचि और सामग्री के साथ जुड़ाव के स्तर को दर्शाता है, जिससे वे इस बात के प्रमुख संकेतक बन जाते हैं कि आपकी सामग्री आपके दर्शकों के साथ कितनी अच्छी तरह जुड़ती है।
👉 एंगेजमेंट रेट कैलकुलेशन कैसे करें.?
एंगेजमेंट रेट एक महत्वपूर्ण मीट्रिक है जो आपकी सामग्री को उसकी रीच के सापेक्ष प्राप्त होने वाले इंटरैक्शन के स्तर को मापता है। इसकी गणना एंगेजमेंट की कुल संख्या (जैसे लाइक, रिपोस्ट, कमेंट्स, आदि) को इंप्रेशन की कुल संख्या (यूजर्स को आपकी सामग्री प्रदर्शित होने की संख्या) से डिवाइड करके और फिर इसे प्रतिशत के रूप में व्यक्त करने के लिए 100 से गुणा करके की जाती है।
👉पे आउट की और भी क्या शर्तें हैं?
पे आउट की एक शर्त यह है कि आपका 10 डॉलर से कम पे आउट नहीं आएगा। यदि आपने 10 डॉलर से कम अर्जित किए होंगे तो आपका पे आउट नहीं आएगा दूसरी बार में पूरा जोड़ के आ जायेगा।
लेकिन पहली बार में पे आउट अच्छा ही आता है क्योंकि उसमे पिछले 3 महीने की एक्टिविटी जुड़ी होती है। दूसरा पे आउट जरूर कम आ सकता है क्योंकि उसमें सिर्फ 14 दिन की एक्टिविटी जुड़ी होती है।
👉 पे आउट कब आता है?
पे आउट हर दूसरे शुक्रवार को आता है और अगले बुधवार तक आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है।
इसके अलावा आपका कोई और प्रश्न हो तो कमेंट्स में जरूर पूछिए।
अब पढ़ते पढ़ते यहां तक आ ही गए हैं तो पोस्ट को लाइक और रीट्वीट भी कर दीजिए।
@AmanChopra_ राहुल गांधी शपथ पत्र पर साइन कर दें तो साथ में चुनाव आयोग को भी साइन करना पड़ेगा कि अगर हम गलत हैं हमसे गलती हुई है तो वही अपराध उन पर इलेक्शन कमिश्नर पर भी लागू होगा और कार्यवाही क्या करेंगे चुनाव रद्द करेंगे या उन कर्मचारियों पर ठीकरा फोड़ेंगे जिन्होंने वोटर लिस्ट बनाई है
विश्वगुरु के देश में गुरुओं की पीठ पर लाठी चटकाई जा रही है। मर्दानगी सिखाई जा रही है,बस एक परीक्षा ढंग से नहीं कराई जा रही है। धिक्कार है ऐसी मर्दानगी पर!!
#SSC_System_Sudharo#SSCReforms#SSCVendorFailure