#Jaipur: अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने की पदोन्नति में 2 वर्ष की छूट की मांग की
वित्त प्रमुख सचिव वैभव गालरिया से मुलाकात करके सौंपा ज्ञापन, महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने वित्त सचिव से मुलाकात की
@RajGovOfficial@rituraj9999
@RajGovOfficial@rajcmo@DIPRRajasthan
*पदोन्नति में 2 वर्ष की छूट पर लगाई गई शर्त क��� मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया विरोध, आदेश संशोधन की मांग*
जयपुर, 18 जून। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पदोन्नति में अनुभव एवं सेवा अवधि में 2 वर्ष की छूट प्रदान किए जाने के आदेश का मंत्रालयिक कर्मचारियों में व्यापक विरोध शुरू हो गया है। अखिल राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ��े आज उपमुख्यमंत्री महोदया से मुलाकात कर आदेश में लगाई गई शर्तों को कर्मचारी विरोधी बताते हुए तत्काल संशोधन की मांग की।
महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने पदोन्नति में 2 वर्ष की छूट तो प्रदान की है, लेकिन इसके साथ यह शर्त जोड़ दी गई है कि वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में जिन कर्मचारियों ने किसी भी प्रकार की अनुभव अथवा सेवा अवधि शिथिलता का लाभ लिया है, वे इस छूट के पात्र नहीं होंगे। इस कारण अधिकां�� मंत्रालयिक कर्मचारी पदोन्नति के लाभ से वंचित हो जाएंगे और आदेश का वास्तविक उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि वर्तमान आदेश कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करता है तथा इससे केवल सीमित संख्या में कर्मचारियों को ही लाभ मिलने की संभावना है। वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हजारों कर्मचारियों की उम्मीदों पर यह आदेश पानी फेरने का कार्य कर रहा है।
मह���संघ ने मांग की कि पदोन्नति में 2 वर्ष की छूट पर लगाई गई उक्त ��र्त को तत्काल हटाया जाए तथा सभी पात्र कर्मचारियों को बिना किसी भेदभाव के समान अवसर प्रदान किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार वास्तव में पदोन्नति प्रक्रिया को गति देना चाहती है तो छूट का लाभ सभी पात्र कार्मिकों को मिलना चाहिए।
महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारी हित में शीघ्र संशोधित आदेश जारी नहीं किया गया तो राज्यभर के मंत्रालयिक कर्मचारी आंदोलन का रास्ता ���पनाने के लिए बाध्य होंगे। आवश्यकता पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन, पेन डाउन तथा सामूहिक हड़ताल जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
फार्मासिस्ट भर्ती को लिखित परीक्षा से कराने को लेकर, सभी फार्मासिस्ट भाई वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और मेरे फार्मासिस्ट भाइयो से जुड़े जिससे आपकी इस भर्ती को जल्द से जल्द लिखित परीक्षा के माध्यम से पूर्ण करवाया जा सके I
#bharatbeniwal
राज्य सरकार जल्द ही, कनिष्ठ साहयको का ग्रेड पे 3600 एवं अन्य वेतन विसंगतियां दूर करें,नहीं तो पटवारियों की तरह ही सरकार को मंत्रालयिक कर्मचारियों के बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।@ashokghelot51
राज्य सरकार जल्द ही, कनिष्ठ साहयको का ग्रेड पे 3600 एवं अन्य वेतन विसंगतियां दूर करें,नहीं तो पटवारियों की तरह ही सरकार को मंत्रालयिक कर्मचारियों के बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।@ashokgehlot51
Translate Tweet