जहाँ-जहाँ SIR, वहाँ-वहाँ वोट चोरी।
गुजरात में SIR के नाम पर जो कुछ किया जा रहा है, वह किसी भी तरह की प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है - यह सुनियोजित, संगठित और रणनीतिक वोट चोरी है।
सबसे चौंकाने वाली और ख़तरनाक बात यह है कि एक ही नाम से हज़ारों-हज़ार आपत्तियाँ दर्ज की गईं।
चुन-चुनकर ख़ास वर्गों और कांग्रेस समर्थक बूथों के वोट काटे गए। जहाँ BJP को हार दिखती है, वहाँ मतदाता ही सिस्टम से ग़ायब कर दिए जाते हैं।
यही पैटर्न आलंद में दिखा। यही राजुरा में हुआ। और अब वही ब्लूप्रिंट गुजरात, राजस्थान और हर उस राज्य में लागू किया जा रहा है जहाँ SIR थोपा गया है।
SIR को “एक व्यक्ति, एक वोट” के संवैधानिक अधिकार को ख़त्म करने के हथियार में बदल दिया गया है - ताकि जनता नहीं, BJP तय करे कि सत्ता में कौन रहेगा।
और सबसे गंभीर सच्चाई यह है कि चुनाव आयोग अब लोकतंत्र का रक्षक नहीं, बल्कि इस वोट चोरी की साज़िश का मुख्य सहभागी बन चुका है।
Kerala doesn’t just need power, it needs a plan.
A UDF government will focus on one clear mission: ending unemployment and delivering jobs for the people of Kerala.
The I&B Ministry’s attempt to block ‘Jana Nayagan’ is an attack on Tamil culture.
Mr Modi, you will never succeed in suppressing the voice of the Tamil people.
देश भर में “भ्रष्ट” जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की ज़िंदगी तबाह कर दी है।
भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का ज़हर BJP की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है।
इनके सिस्टम में गरीब, असहाय, मज़दूर और मध्यमवर्ग की ज़िंदगी सिर्फ़ आंकड़ा है और “विकास” के नाम पर वसूली-तंत्र चल रहा है।
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया - लेकिन सवाल आज भी वही है: सत्ता का संरक्षण BJP के किस VIP को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा?
उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी।
इंदौर में ज़हरीला पानी पीकर मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक “काले पानी” और दूषित सप्लाई की शिकायतें - हर तरफ़ बीमारियों का डर है।
राजस्थान की अरावली हो या प्राकृतिक संसाधन - जहां-जहां अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां-वहां नियमों को रौंद दिया गया। पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल उजाड़े जा रहे हैं - और जनता को बदले में मिल रहा है: धूल, प्रदूषण और आपदा।
खांसी के सिरप से बच्चों की मौतें, सरकारी अस्पतालों में नवजातों को मारते चूहे, सरकारी स्कूलों की गिरती छतें - ये “लापरवाही” नहीं, भ्रष्टाचार की सीधी मार है।
पुल गिरते हैं, सड़कें धंसती हैं, ट्रेन हादसों में परिवार मिट जाते हैं और BJP सरकार हर बार वही करती है: फोटो-ऑप, ट्वीट और मुआवज़े की औपचारिकता।
मोदी जी का “डबल इंजन” चल रहा है - लेकिन सिर्फ़ अरबपतियों के लिए। आम भारतीय के लिए ये भ्रष्टाचार की डबल इंजन सरकार विकास नहीं, तबाही की रफ्तार है - जो हर दिन किसी न किसी की ज़िंदगी कुचल रहा है।
#BhrastJanataParty
महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण की ज्योति जलाने वाली माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
माता सावित्री बाई फुले जी ने सामाजिक क्रांति की मुहिम चलाकर समाज को दिशा दिखाई थी। देश के प्रति उनका योगदान अविस्मरणीय है।
"हमारा व्यापार खत्म होने की कगार पर है” - व्यापार संवाद में वैश्य समाज की इस पीड़ा ने सच में झकझोर कर रख दिया।
जिस समाज ने देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक योगदान दिया, आज वही हताश है - ये खतरे की घंटी है।
सरकार ने Monopoly को खुली छूट दे दी है, और छोटे-मध्यम व्यापारियों को bureaucracy और गलत GST जैसी खराब नीतियों की जंजीरों में बांध दिया है।
ये सिर्फ नीति की गलती नहीं - ये उत्पादन, रोज़गार और भारत के भविष्य पर सीधा हमला है।
BJP सरकार की इसी सामंतवादी सोच के खिलाफ लड़ाई है। और इस लड़ाई में देश के व्यापार की रीढ़ - वैश्य समाज के साथ मैं पूरी ताकत से खड़ा हूं।
हमने बार-बार कहा है कि सत्य की जीत होगी। नेशनल हेराल्ड के केस में कुछ नहीं है। सरकार इस केस को जबरन घसीट रही है। नेशनल हेराल्ड कंपनी से कोई पैसे निकाल नहीं सकता, कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता और कोई कुछ बेच नहीं सकता। ये सच सबको मालूम है, न्यायपालिका को भी मालूम है। आखिर में सत्य सबके सामने आएगा।
आजादी की लड़ाई के दौरान जब नेहरू जी लोगों के बीच जाते थे तो भारत माता की जय का नारा लगता था। नेहरू जी लोगों से कहते थे कि भारत के खेत, पहाड़, जंगल, नदियां ये सब तो भारत माता हैं ही, लेकिन भारत की जनता, भारत का एक-एक बेटा और बेटी यानी आप सब भारत माता के अंश हैं, आप ही एक तरह से भारत माता हैं। इसी भावना ने हमारे संविधान को बनाया और जनता को सरकार चुनने का अधिकार दिया। आज वही अधिकार आपसे छीना जा रहा है।
इसके खिलाफ हर एक देशवासी को उठना चाहिए और समझना चाहिए आज भारत माता के एक-एक बेटे और बेटी पर वार हो रहा है।
Air pollution has become a national catastrophe that demands a comprehensive and immediate national action plan.
This is not a political issue but a bipartisan responsibility, for which we are ready to work with the PM to combat it, solve it and protect the future of our people.
वायु प्रदूषण एक राष्ट्रीय आपदा बन चुका है, जिसके खिलाफ़ एक तत्काल, व्यापक और निर्णायक राष्ट्रीय योजना की ज़रूरत है।
यह राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि हम सबकी ज़िम्मेदारी है जिसके नियंत्रण, समाधान और हमारे लोगों के भविष्य की रक्षा के लिए हम प्रधानमंत्री के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।
गुजरात में चल रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं के दौरान लोगों ने, खासकर महिलाओं ने, बार-बार कहा है कि राज्य में बढ़ते नशे, अवैध शराब और अपराध ने उनके जीवन में असुरक्षा को गहरा दिया है।
गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की वह धरती है, जहां सत्य, नैतिकता और न्याय की परंपरा रही है, मगर पिछले कुछ सालों से प्रदेश के युवाओं का भविष्य ड्रग्स और अपराध की अंधेरी दुनिया की ओर धकेला जा रहा है।
महिलाएं बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर रही हैं, क्योंकि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है और उन्हें सिर्फ़ उपेक्षा मिल रही है।
गुजरात पूछ रहा है - BJP सरकार चुप क्यों है? वह कौन BJP मंत्री है जिसके संरक्षण में यह सब चल रहा है? गुजरात के गद्दारों को क्यों बचाया जा रहा है?
एक और बड़ा मुद्दा जो यात्रा के दौरान हर बैठक में सामने आया, वह किसानों का है। हाल की भीषण बाढ़ ने हजारों गुजराती परिवारों को तबाह कर दिया और किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो राहत पैकेज की बातों की रट रुकती नहीं थी।
आज गुजरात डूबा है, डबल इंजन सरकार है, वे प्रधानमंत्री हैं, और न पर्याप्त राहत दिख रही है, न संवेदना।
गुजरात में भयानक जनाक्रोश है - हर परिवार अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। हर परिवार पूछ रहा है - किसानों का कर्ज़ माफ़ क्यों नहीं किया, ड्रग्स का कारोबार साफ़ क्यों नहीं किया?
कांग्रेस जनता की बात सुनती रहेगी और BJP सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार को लगातार उजागर करती रहेगी।
मेरा वादा है - बिहार में दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बनेगी, बिहार के युवाओं का भी भविष्य यहीं से बनेगा, और दुनिया भर के लोग फिर से यहां अपना रास्ता तलाशने आएंगे।
नालंदा कभी दुनिया का सबसे महान विश्वविद्यालय था - हम सुनिश्चित करेंगे कि उसका वही पुराना गौरव फिर से वापस लौटे।