Super Exclusive -
'विशाल' लैंड डील! 'विशाल' सवाल!!
योगी के ताकतवर IAS पर, ये रिपोर्ट बवाल!!
यूपी के सुचना निदेशक विशाल सिंह की भदोही में एक के बाद एक कई लैंड डील।
ज़मीनों की ख़रीद-फरोख़्त के सारे कागज़ात 'टॉप सीक्रेट' पर।
बड़ी बात ये कि इन ज़मीनों की ख़रीद के विक्रय पत्र में उनका व्यवसाय "व्यापार" लिखा गया है,
जबकि विशाल सिंह व्यापारी नहीं हैं बल्कि वे 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं।
खास बात यह भी है कि इन ज़मीनों का प्रकार कृषि है और जिस ट्रस्ट के नाम पर ये ज़मीन खरीदी गई है,
वो खेती नहीं करता है, बल्कि विशाल आवासीय स्कूल चलाता है।
स्वामी अतुलानंद सेवा न्यास के मुख्य ट्रस्टी के तौर पर विशाल सिंह ने जून 2023 में खरीदी कई ज़मीनें।
विशाल सिंह द्वारा ट्रस्ट के नाम पर खरीदी गई एक ज़मीन 15 करोड़, 27 लाख, 20 हज़ार की है,
जिसका क्षेत्रफल लगभग 4 हेक्टेअर में है।
विशाल सिंह द्वारा ट्रस्ट के नाम पर खरीदी गई एक और ज़मीन 1 करोड़ 72 लाख 80 हज़ार की है। इसका क्षेत्रफल 0.617 हेक्टेअर है।
उनकी पत्नी दिव्या सिंह के नाम से भी यहां ज़मीनें खरीदी गई हैं।
दिलचस्प बात ये भी है कि जून 2023 में यूपी के भदोही जिले में ये ज़मीनें खरीदी जाती हैं,
और विशाल सिंह फरवरी 2024 में इसी भदोही जिले के डीएम बन जाते हैं।
विशाल सिंह के डीएम रहने के दौरान ही इस ज़मीन पर ये विशाल आवासीय स्कूल बनकर तैयार होता है।
भदोही के खरगापुर स्थित इस विशाल स्कूल का नाम संत अतुलानंद रेजीडेंशियल एकेडमी।
इस विशाल आवासीय स्कूल के Mentor खुद विशाल सिंह हैं, जबकि उनकी पत्नी दिव्या सिंह इसकी डायरेक्टर हैं।
विशाल सिंह के Immovable Property Declaration (2024-25-26) में कहीं भी इस संपत्ति का जिक्र नहीं है।
हमने विशाल सिंह को ईमेल करके पूछा है कि क्या उन्होंने सरकार को अपने इस "व्यापार" की जानकारी दी है?
आखिर आय के इस स्रोत की गंगा कहां से निकली है?
पूरी ख़बर @TOPSecret24x7
मुख्यमंत्री Fadnavis जी!
जिसको कुत्ता नहीं पूछता उसी जनता का पैर पकड़ कर आप लोग वोट माँगते हैं। सरकार की आलोचना कब से राज्य की आलोचना हो गया? सवालों का जवाब नहीं है तो Shoot the messenger!
पिछले कुछ दिन की तीन खबरें
- यूपी में कथावाचक संत सिंह यादव के बाल मूंडकर, उन्हें जातिसूचक अपशब्द कहे गए और उन पर पेशाब छिड़का गया.
- ओडिशा में दो दलितों के सिर मूंडकर, उन्हें पीटा गया, घुटने के बल चलाया गया, घास खिलाई गई, नाले का पानी पिलाया गया.
- गुरुग्राम में एक ट्रेनी पायलट ने एफआईआर करवाई है कि तीन अधिकारियों ने उन्हें जातिसूचक अपशब्द कहे और कहा कि तुम प्लेन उड़ाने लायक नहीं हो, वापस जाकर चप्पल सिलो.
कई लोग पूछते हैं कि जाति कहां है. ये घटनाएं एक बानगी भर हैं, जो खबरों में आ गईं, वरना रोज ऐसी अनगिनत घटनाएं घटती हैं. जातिवाद भारत का सबसे पुराना, सबसे बड़ा और सबसे घटिया नासूर है.
कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी कार्यालय में जाकर मांगे वोट
महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी बंटी शिल्के ने बीजेपी कार्यालय में जाकर मांगे वोट, वायरल हुआ वीडियो
#BuntyShilke#nagpur#congress#viralvideo
आख़िर यूपी में हो क्या रहा है?
एक विधायक को सरेआम थप्पड़ मारने वाले अवधेश सिंह के ख़िलाफ़ 6 दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाती है,
और वहीं एक सांसद से विवाद के आरोपी डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी के अपने उच्च अधिकारी को भेजे गए एक Explanation को ही आधार बनाकर सांसद के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली जाती है।
अब डॉक्टर भी हैरान हैं कि ये एफ़आईआर कैसे दर्ज हो गई?
वो इसे वापिस लेने की बात कर रहे हैं।
आख़िर यूपी में वो कौन सी “अज्ञात शक्ति” है जो ये तय करती है कि कब एफ़आईआर करना है और कब नहीं?
आदरणीय प्रशांत कुमार जी
डीजीपी, यूपी
आपको मेल भी कर रहा हूं और ओपेन फोरम पर लिख भी रहा हूं कि पिछले दो दिनों से लगातार मेरे फोन कॉल्स को डिस्टर्ब किया जा रहा है। मुझे इस बात कि अंदेशा है कि कुछ सस्ते जेम्स बॉंड अपने आकाओं का हुक्म बजाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अब ये जांच आप कीजिए कि कहीं जेम्स बॉंड की ये पायरेटेड कॉपी आपके महकमें में ही तो नही बैठी है!!!
सो अपयश को ही "यश" समझने वाले उन सस्ते जेम्स बांडों को बता दीजिए कि मेरा फोन हैक करवाने की कोशिश न करें। उनसे कह दीजिए कि जनभावना और न्याय के मानदंडों के सामने अपयश की हर शाख को झुकना ही पड़ता है। ये इतिहास का शाश्वत सत्य है जिसे दुनिया की कोई ताकत बदल नही सकती है।
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर लिख गए हैं-
"कह दो उनसे झुके अगर तो जग मे "यश" पाएंगे
अड़े रहे अगर तो ऐरावत पत्तों से बह जाऐंगे!!"
सो इन सस्ते जेम्स बांडों को ये भी बता दीजिएगा कि मेरे फोन, व्हाट्सअप या फिर टेलीग्राम में उन्हें कुछ नही मिलेगा। बड़ी बात यही है कि ऐसा कुछ है ही नही, जिसे मुझे छिपाकर रिपोर्ट करना पड़े। यहां तो सब कुछ खुल्लम-खुल्ला है। सिर्फ रिपोर्ट करने का साहस भर होना चाहिए। उनसे कहिएगा कि फोन हैक करना, मूवमेंट ट्रैक करना, इंटरनेट के जरिए इंट्रूजन करना, 'काम' आउटसोर्स करना, ये सब बेहद ही बासी और रद्दी तरीके हो चुके हैं और दुनिया इनसे बहुत आगे बढ़ चुकी है।
मैने आर्मीनिया-अज़रबैजान के वॉर ज़ोन से लेकर, रूस-यूक्रेन व इजरायल हमास के वॉर जोन और सीरिया के Conflict zone तक से रिपोर्टिंग की है। इसलिए "सेफ कम्युनिकेशन" क्या होता है, इसकी जितनी जानकारी मुझे है, उतनी किसी अमिताभ के यश को भी नही होगी। मैं दीवार फिल्म के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के रूस-यूक्रेन इजरायल और सीरिया तक फैले यश की बात कर रहा हूं। कृपया संदर्भों की प्रासंगिकता को बनाए रखें।
महान रूसी लेखक लियो टॉल्स्टॉय अपनी महान कृति "युद्ध और शांति" में लिखते हैं कि "सभी योद्धाओं में सबसे शक्तिशाली ये दो हैं - समय और धैर्य।" सो मेरे पास समय भी है और धैर्य भी। इसलिए प्रतीकात्मक भाषा में लिख रहा हूं कि महाभारत के इस युद्ध में उधर बैठे अहंकार के कुरू वंश के सत्तासीन महारथियों को बता दीजिएगा कि नीति से न भटकें। समय सबका आता है। उनका भी आएगा। जब अनीति रावण और दुर्योधन की नही चली तो वक्त की रेजगारी में खनखनाते चंद लम्हों की बादशाहत के इन फुटकर सिक्कों की क्या चलेगी?
गंभीर आरोपों की मेघमाला से घिरी आपकी पुलिस के बस में एफआईआर करना और गिरफ्तारी करना भर है। वो कीजिए। जमकर कीजिए। राई रत्ती की परवाह नही है। पर उससे आगे जाने की कोशिश न की जाए।
मशहूर लेखिका जेन ऑस्टिन अपनी महान कृति "प्राइड एंड प्रीजूडिस" में लिखती हैं कि "मेरे अंदर एक ज़िद है कि मैं कभी भी दूसरों की इच्छा से डरना बर्दाश्त नहीं कर सकती। मुझे डराने की हर कोशिश पर मेरी हिम्मत हमेशा बढ़ जाती है।"
सो मैं ये स्पष्ट कर दू्ं कि इस तरह की सस्ती कोशिशें मेरे भीतर के निर्भयत्व को अमरत्व देती जा रही हैं।
आप आज डीजीपी हैं। कल नही रहेंगे। आप रिटायर होंगे। कल कोई और आपकी जगह लेगा। आज जो केवल अपने पद द्वारा अर्जित यश को अमित यानि अमिट मानकर स्वयं को शहंशाह फिल्म का अमिताभ समझ कर बैठे हैं, वक्त तो एक रोज उनके भी इस कथित यश का पूरा हिसाब कर देगा। वक्त से शक्तिशाली और कुछ नही होता, प्रशांत जी।
सो अपने समय की थोड़ी निष्पक्ष और न्यायशील स्मृति छोड़कर रिटायर होइएगा। फिर लिख रहा हूं कि ये मेरी न तो शिकायत है और न ही कोई प्रार्थना। ये सिर्फ एक संदेश है जो मेरा नही बल्कि वक्त का संदेश है। बाकी कानून के दायरे में आने वाली मेरी हर जांच करा लीजिएगा।
हजरतगंज कोतवाली के जिन प्रभारी विक्रम सिंह ने मेरे खिलाफ फॉरेन फंडिग से काम करने और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर योगी सरकार के खिलाफ साजिश करने की रिपोर्ट दर्ज की है, उन्हें भेज दीजिएगा, मेरे सारे खाते की जांच कर लेंगे और ये भी जांच कर लेंगे कि इस फॉरेन फंडिग से मैने अपनी मां के नाम अयोध्या में कोई ज़मीन तो नही खरीदी है!!!!!
सादर
अभिषेक
@dgpup
राजेन्द्र यादव आईसक्रीम का ठेला लगाते थे एक तेज रफ्तार कार ने कल देर रात लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास से दो किलोमीटर दूर 1090 चौराहे के पास कुचल दिया बिचारे की जान चली गई
यूपी की हाईटेक पुलिस अभी तक हत्यारे कार ड्राइवर को नहीं पकड़ पाई
शारदा यादव वाराणसी में अपनी दुकान के बाहर सो रहे थे रात एक बजे दो अपराधी टाईप के लोग उनको जगाकर सिगरेट माग रहे थे शारदा यादव बोले भईया रात को दुकान खोल के सिगरेट नहीं दे पाऊंगा बदमाशों ने शारदा यादव को गोली मार दी ़
ये योगी जी का नया उत्तर प्रदेश है
प्रिय @RailMinIndia ध्यान दें हमारे भाई का ट्रेन नंबर 09066 से B 11 bogi में सीट नंबर 64 पर आरक्षित टिकट है पीएनआर 2916770063 जौनपुर जिले में बारिश और अत्यधिक जाम के कारण ट्रेन छूट गई है,अब ट्रेन पकड़ने प्रयागराज चियूकी जा रहे हैं
कृपया टिकट कैंसिल न किया जाय
प्रिय @RailMinIndia ध्यान दें हमारे भाई का ट्रेन नंबर 09066 से B 11 bogi में सीट नंबर 64 पर आरक्षित टिकट है पीएनआर 2916770063 जौनपुर जिले में बारिश और अत्यधिक जाम के कारण ट्रेन छूट गई है,अब ट्रेन पकड़ने प्रयागराज चियूकी जा रहे हैं
कृपया टिकट कैंसिल न किया जाय
प्रिय @RailMinIndia ध्यान दें हमारे भाई का ट्रेन नंबर 09066 से B 11 bogi में सीट नंबर 64 पर आरक्षित टिकट है पीएनआर 2916770063 जौनपुर जिले में बारिश और अत्यधिक जाम के कारण ट्रेन छूट गई है,अब ट्रेन पकड़ने प्रयागराज चियूकी जा रहे हैं
कृपया टिकट कैंसिल न किया जाय