Haldwani- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निरीक्षण में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई –
📂 143 की फाइलें सालों से लंबित
🏠 कई फाइलें सुपरवाइजर कानूनगो अशरफ़ अली के घर से बरामद
🔎 जांच करते-करते कमिश्नर सीधे उनके घर तक पहुंचे
👉 तहसील की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए गंभीर सवाल!
#Uttarakhand #Haldwani #DeepakRawat #DigitalNews #nainital #uttarakhandnews #uttarakhandi #kumauni #kumaon
आज शुक्रवार है और मसूरी का ये हाल है, शनिवार और रविवार का हाल सोचकर ही हालत ख़राब हो रही है। एंबुलेंस तक के लिए रास्ता नहीं है।
मसूरी जाने वाले लोग कई कई घंटे जाम में फँसे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल जाम
के वीडियो लोग ख़ूब देख रहे है और फिर भी धड़ाधड़ बेधड़क चले जा रहे है जाम में फँसने के लिए।
#Mussoorie #trafficJam #Uttarakhand
धर्म नगरी हरिद्वार में अभिनेता इमरान हाशमी की फ़िल्म की शूटिंग के लिए लगाए गए सेट को लेकर हंगामा हो गया, शूटिंग के लिए एक बोर्ड लगाया गया था जिस पर बार और कैफ़े लिखा था। स्थानीय लोगों ने विरोध किया और शूटिंग रुकवा दी।
#imranhashmi
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ MDDA का अभियान लगातार तेज हो रहा है। GMS एवं शिमला रोड क्षेत्र में दो निर्माणाधीन भवनों को सील कर स्पष्ट संदेश दिया कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UP : “शराब नहीं बिकने देंगे”
📌ठेके पर टूटा महिलाओं का गुस्सा,
📌फिरोजाबाद में महिलाओं का शराब ठेके पर धावा, सड़क पर फोड़ीं सैकड़ों बोतलें
महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
आबकारी विभाग ने कहा कि दुकान नियमानुसार संचालित हो रही है।
गुजरात पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मलिक (G S Malik) ने सोमवार को गुजरात के नए डीजीपी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
मलिक इससे पहले अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे।
#GujaratDGP#GSMalik#GujaratPolice@dgpgujarat
Meta ने भारत में ₹299 प्रति माह की कीमत पर Instagram Plus सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे। दावा है कि सब्सक्राइबर्स बिना नोटिफिकेशन के दूसरों की स्टोरीज़ भी देख सकेंगे।
#Meta#InstagramPlus#Instagram#SocialMedia
‘देश में क्षेत्रीय दलों का वजूद खतरे में’ को लेकर एक राष्ट्रीय चैनल पर डिबेट चल रही थी, ऐसी डिबेट मैंने पिछले 25 साल में कई बार देखी। भारत देश में कांग्रेस के बाद सबसे पुराना राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल है, जो क्षेत्रीय है और इसकी स्थापना 1920 में हुई थी और जो आज भी है। सपा समेत तीन दशक पुराने तो कई क्षेत्रीय दल है जो देश की राजनीति में आज भी सक्रिय है।
दरअसल इस देश में इन्हें क्षेत्रीय दलों के रूप में नहीं बल्कि समय समय पर क्षेत्रीय मुद्दों के आधार पर बनी एक राजनीतिक ताक़त के रूप में देखना चाहिए,
और सच ये है कि भाजपनीत NDA में डेढ़ दर्जन के आसपास सहयोगी दल हैं जो सत्ता में भागीदार भी है।
इसी तरह से कांग्रेस गठबंधन में भी सपा समेत डेढ़ दर्जन से ज़्यादा क्षेत्रीय दल है जो मिलकर चुनाव लड़े हैं। लेकिन बंगाल में TMC में टूट क्या हुई कि डिबेट चालू।
और हाल ही में देखिए, तमिलनाडु में TVK
के रूप में पहली बार चुनाव लड़ा और सत्ता में आ गई, इससे पहले आंध्र प्रदेश में जन सेना पार्टी चुनाव लड़ी और इसके अध्यक्ष पवन कल्याण उप मुख्यमंत्री हैं।
भारतीय लोकतंत्र में हमेशा क्षेत्रीय दलों का वजूद बना रहेगा, एक खत्म होगा तो दूसरे का उदय होगा।
@BJP4India@INCIndia@samajwadiparty@Akali_Dal_@Jduonline@RLDparty@NCPspeaks@TVKVijayHQ@bspindia
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के श्री केशव नेगी जी की गिरफ्तारी के संबंध में आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी से वार्ता हुई।
श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी। पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।
साथ ही केशव नेगी जी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया। हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
हिमाचल कैबिनेट की बैठक में रोजगार को लेकर कई बड़े फैसले‼️
जल शक्ति विभाग में 20 ड्राफ्ट्समैन, मेडिकल एजुकेशन विभाग में 250 मल्टी टास्क वर्कर, 300 मेडिकल ऑफिसर, 162 पैरामेडिकल स्टाफ, 200 स्टाफ नर्स और 75 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को मंजूरी दी।
@SukhuSukhvinder@CMOFFICEHP
इस मामले में ज़िम्मेदारी फिक्स होनी चाहिए, छोटे कर्मचारी की जान भी बेशक़ीमती है, क्योंकि उसके कंधों पर एक परिवार की आजीविका सामाजिक सुरक्षा की ज़िम्मेदारी होती है।
@nainitalpolice_
भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा। छत की सफाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कर्मचारी तेज सिंह बोरा की मौत हो गई।
परिजनों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराने और लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश की सैन्य शक्ति निरंतर सुदृढ़ हुई है। उनकी निर्णायक नीतियों एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति स्पष्ट प्रतिबद्धता के कारण हमारे वीर सैनिकों का मनोबल अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है।
@BJP4India@BJP4UK
Cockroach Janta Party protest
एयरपोर्ट से रवाना हुए अभिजीत डिपके, सीधे जंतर-मंतर पहुंचे।
सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने कहीं और रुकने के बजाय सीधे जंतर-मंतर का रुख किया। उनके पहुंच को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
#AbhijitDipke