Sate Executive member BJP Jharkhand, Former President BJP Ranchi Mahanagar,Former President BJYM Ranchi Mahanagar, District Incharge Khunti, Member FCI,ICAR
माँ भारती के वीर सपूत, आजाद हिंद फ़ौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
श्रद्धेय अटल जी ने सुशासन को राजनीति का मूल मंत्र बनाया। पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर भारत के सामरिक सामर्थ्य को नई पहचान दी तथा कारगिल युद्ध के दौरान दृढ़ नेतृत्व और अटल संकल्प के साथ देश की विजय सुनिश्चित की। स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी ऐतिहासिक आधारभूत संरचना परियोजनाओं के माध्यम से उन्होंने आधुनिक भारत के विकास की मजबूत नींव रखी।
राष्ट्र प्रथम के प्रति उनका अटूट समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी।
आध्यात्मिक चेतना के प्रखर प्रवर्तक, भक्ति, साधना और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण के प्रतीक श्री रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
अपने सरल जीवन, दिव्य अनुभूतियों और सार्वभौमिक आध्यात्मिक दृष्टि के माध्यम से उन्होंने मानवता, प्रेम और सेवा का संदेश दिया। उनके विचारों ने स्वामी विवेकानंद सहित असंख्य लोगों को प्रेरित कर समाज में आध्यात्मिक जागरण की नई चेतना का संचार किया।
उनकी शिक्षाएँ आज भी हमें आत्मबोध, सेवा, करुणा और आध्यात्मिक साधना के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
আধ্যাত্মিক চেতনার প্রবক্তা, ভক্তি, সাধনা ও ঈশ্বরের প্রতি পূর্ণ সমর্পণের প্রতীক শ্রী রামকৃষ্ণ পরমহংস দেবের পুণ্যতিথিতে তাঁকে জানাই বিনম্র শ্রদ্ধাঞ্জলি।
নিজের সরল জীবন, দিব্য অনুভূতি ও সর্বজনীন আধ্যাত্মিক দৃষ্টিভঙ্গির মাধ্যমে তিনি মানবতা, প্রেম ও সেবার বার্তা দিয়েছিলেন। তাঁর চিন্তা ও আদর্শ স্বামী বিবেকানন্দ সহ অসংখ্য মানুষকে অনুপ্রাণিত করেছে এবং সমাজে আধ্যাত্মিক নবজাগরণ এনেছে।
তাঁর শিক্ষা আজও আমাদের আত্মবোধ, সেবা, করুণা ও আধ্যাত্মিক সাধনার পথে এগিয়ে চলার অনুপ্রেরণা জোগায়।
Paid heartfelt tributes to Bharat Ratna and former Prime Minister Shri Atal Bihari Vajpayee Ji on his Punya Tithi at 'Sadaiv Atal'.
A towering statesman and true visionary, Atal Ji’s life was dedicated to national service, integrity, and good governance. His ideals will forever guide our path towards nation-building.
Inspiring interaction with our national-level blind cricketers from Delhi, Uttarakhand and J&K at the BJP HQ in New Delhi today.
Their grit, passion, and unyielding dedication on the field are a powerful reminder to our youth that no challenge is too big when driven by determination and a dream.
एक बार फिर साबित हो गया कि आज़ादी के आठ दशक बाद भी कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के प्रति कोई सम्मान नहीं है। कांग्रेस मुख्यालय में जब राष्ट्रगीत गाया जा रहा था, तब सोनिया गांधी जी ने उसे रोकने का इशारा किया। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि कांग्रेस की विकृत सोच का कड़वा सच है। जो पार्टी ‘भारत माता’ के इस पावन गीत से असहज हो जाती है, वह भारतीयता से कितनी जुड़ी है, यह देश की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है।
केरलम में तो कांग्रेस सरकार ने हदें पार करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह से ‘वंदे मातरम्’ को पूरी तरह हटा दिया। कट्टरपंथियों के सामने घुटने टेकना अब कांग्रेस की स्थायी नीति बन चुकी है। तुष्टिकरण की गंदी राजनीति के लिए उन्होंने उन हजारों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है, जिन्होंने इसी गीत को अपने होठों पर सजाकर देश के लिए बलिदान दिया था। यह केवल एक गीत रोकने की घटना नहीं, बल्कि उस परिवारवादी अहंकार की निशानी है, जिसके तहत कांग्रेस को भारत की हर उस चीज़ से चिढ़ है, जिस पर इस राष्ट्र को गर्व है।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि।
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
हर हर महादेव!
अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शङ्खपालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।
पवित्र सावन मास की तृतीय सोमवारी एवं नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सपरिवार विधिवत रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति और समस्त प्रकृति के प्रति करुणा का प्रतीक है। महादेव से समस्त देशवासियों के सुख, शांति एवं आरोग्य की प्रार्थना की।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
Heartiest congratulations and best wishes to all the newly appointed office bearers of the Bharatiya Janata Party’s National Team.
With a blend of experience and energy, this team will give new momentum to the organisation under the guidance of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji. I am confident that every member, with the spirit of a dedicated karyakarta, will further strengthen the organisation to take forward the resolve of a ‘Viksit Bharat’ and the commitment to nation-building to new heights.
आज नई दिल्ली में आयोजित ‘जनप्रिय नेता वेंकैया नायडु : उदयगिरि से उपराष्ट्रपति तक’ हिंदी जीवनी के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता कर समारोह को संबोधित किया।
पूर्व उपराष्ट्रपति एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @MVenkaiahNaidu जी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी यात्रा को शब्दबद्ध करती यह पुस्तक उनके विचारों, संघर्षों और योगदान से परिचित कराने का सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी एवं अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। लेखक आचार्य यार्लगड्डा लक्ष्मी प्रसाद जी को इस महत्वपूर्ण कृति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आधुनिक भारत के महान विचारक व माँ काली के अनन्य भक्त रामकृष्ण परमहंस जी ने भारतीय सनातन परंपरा की गहन शक्ति व आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाया। उन्होंने धर्म को केवल आस्था नहीं, बल्कि सेवा और मानव कल्याण का भी माध्यम बनाया। उनके उच्च विचार और आदर्श सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
महान संत रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन।