महिला विरोधी भाजपा का चेहरा उजागर !!
भाजपा अपने अलोकतांत्रिक षड्यंत्रों में सभी सीमाएं लांघ चुकी है।
राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त करवाकर भाजपा ने लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों का खुला उपहास किया है।
कांग्रेस इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई के विरुद्ध तत्काल न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी और लोकतंत्र को कमजोर करने वाले इस षड्यंत्र का पूरी मजबूती से मुकाबला करेगी।
आज भाजपा ने लोकतंत्र के साथ जो कुकृत्य किया है, उसे पूरा देश देख रहा है।
इसी अलोकतांत्रिक कार्रवाई और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुए प्रहार के विरोध में सभी वरिष्ठ नेताओं ने ‘भाजपा के चुनाव आयोग’ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं आदरणीय दीदी मीनाक्षी नटराजन जी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद उम्मीदवार घोषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@MNatarajanINC
भाजपा सरकार देश की जनता पर चौतरफ़ा महँगाई का वार कर रही है। पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में कई बार वृद्धि की बाद अब कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 44 रुपए की फिर से वृद्धि की गई है।
भोपाल में अब 3116.50 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। वहीं, इंदौर में 3222.50 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए, ग्वालियर में 3338.50 रुपए और उज्जैन में 3250 रुपए कीमत हो गई।
तीन महीने में रेट करीब 1300 रुपए तक बढ़े हैं। इससे पहले 1 मई को रेट बढ़े थे। सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ने से खाना महंगा हो गया है। भोपाल में ही खाना 10 से 15 प्रतिशत तक महंगा हुआ है। जुलाई तक प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा शादियां होनी हैं, ऐसे में आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मेरी माँग है कि सरकार जनता का उत्पीड़न बंद करे। टैक्सों में कटौती करे और महंगाई से राहत दे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करता हूँ।
@Barmer_Harish
प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी की समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्रीराम से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें। 🙏
#ramnavmi#jaishriram
"सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।"
आदिशक्ति माँ दुर्गा जी के आठवें स्वरूप माँ महागौरी जी की उपासना के पावन पर्व दुर्गा अष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।🌺🌺
भारतीय क्रिकेट टीम ने छठवीं बार #U19WorldCup जीतकर इतिहास रच दिया।
भारतीय टीम के सभी युवा खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों को बहुत-बहुत बधाई। हमारे होनहार खिलाड़ियों पर पूरे देश को गर्व है।
जय हिंद 🇮🇳
#U19WorldCup2026
प्रेम, समानता और मानवता के मूल्यों को अपने विचारों और कर्मों से समाज में स्थापित करने वाले संत गुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
#Ravidasjayanti2026
बंजारा समाज के आराध्य देव एवं संस्थापक श्री रूपसिंह जी महाराज की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। साथ ही बंजारा समाज स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समस्त समाजजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#बंजारा
SIR के नाम पर फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश में ऐसे बहुत से मामले सामने आए हैं जहाँ लोगों ने दूसरों के नाम से फ़ॉर्म 7 भरके मतदाता सूची में मौजूद नाम काटने के लिए आवेदन किया है।
अकेले भोपाल में ही इस तरह के 9 हज़ार से अधिक मामले सामने आए हैं। फ़ॉर्म 7 के ज़रिए इस तरह से नाम कटने के फ़र्ज़ी आवेदन देश के मतदाता के अधिकार को छीनने का एक सुनियोजित षड्यंत्र है।
जब चुनाव आयोग द्वारा तैनात बीएलओ घर घर जाकर मतदाता की जाँच कर रहे हैं तो उन्हीं को सुनिश्चित करना चाहिए कि कौन वहाँ रह रहा है या नहीं। ग़ैर सरकारी व्यक्तियों को किसी का भी नाम कटवाने का आवेदन देकर चुनाव आयोग ने वैध मतदाता के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।
वोट चोरी के षड्यंत्र को हर हाल में ख़त्म करने की ज़रूरत है।