देश भर में “भ्रष्ट” जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की ज़िंदगी तबाह कर दी है।
भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का ज़हर BJP की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है।
इनके सिस्टम में गरीब, असहाय, मज़दूर और मध्यमवर्ग की ज़िंदगी सिर्फ़ आंकड़ा है और “विकास” के नाम पर वसूली-तंत्र चल रहा है।
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया - लेकिन सवाल आज भी वही है: सत्ता का संरक्षण BJP के किस VIP को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा?
उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी।
इंदौर में ज़हरीला पानी पीकर मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक “काले पानी” और दूषित सप्लाई की शिकायतें - हर तरफ़ बीमारियों का डर है।
राजस्थान की अरावली हो या प्राकृतिक संसाधन - जहां-जहां अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां-वहां नियमों को रौंद दिया गया। पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल उजाड़े जा रहे हैं - और जनता को बदले में मिल रहा है: धूल, प्रदूषण और आपदा।
खांसी के सिरप से बच्चों की मौतें, सरकारी अस्पतालों में नवजातों को मारते चूहे, सरकारी स्कूलों की गिरती छतें - ये “लापरवाही” नहीं, भ्रष्टाचार की सीधी मार है।
पुल गिरते हैं, सड़कें धंसती हैं, ट्रेन हादसों में परिवार मिट जाते हैं और BJP सरकार हर बार वही करती है: फोटो-ऑप, ट्वीट और मुआवज़े की औपचारिकता।
मोदी जी का “डबल इंजन” चल रहा है - लेकिन सिर्फ़ अरबपतियों के लिए। आम भारतीय के लिए ये भ्रष्टाचार की डबल इंजन सरकार विकास नहीं, तबाही की रफ्तार है - जो हर दिन किसी न किसी की ज़िंदगी कुचल रहा है।
#BhrastJanataParty
What a moment of pride! 💙
Our Women in Blue have made history and touched a billion hearts. Your courage, grit, and grace have brought glory to India and inspired countless young girls to dream fearlessly.
You didn’t just lift a trophy, you lifted a nation’s spirit.
Jai Hind! 🇮🇳
भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता ने राष्ट्रीय टीवी चैनल पर यह कहा कि “राहुल गांधी को छाती में गोली मारी जाएगी।”
यह बयान न सिर्फ़ शर्मनाक है बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है।
कांग्रेस महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल जी ने इस गंभीर मामले में गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सख़्त कार्रवाई की मांग की है।
लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। गृहमंत्री चुप्पी साधे बैठे हैं। क्या यह चुप्पी और निष्क्रियता उनकी संलिप्तता की ओर इशारा नहीं करती?
कांग्रेस का इतिहास बलिदानों से भरा पड़ा है। हमारे शीर्ष नेताओं की शहादत की गवाही देश देता है। आज भी राहुल गांधी जी की सुरक्षा पर CRPF ने बार-बार चेतावनी दी है, लेकिन भाजपा सरकार अनसुनी कर रही है।
फिर सवाल उठता है भाजपा प्रवक्ता इतनी हिम्मत किसकी शह पर करता है कि खुलेआम कहे: “राहुल गांधी की छाती में गोली मार दी जाएगी।”
क्यों भाजपा और केंद्र सरकार इस अपराध पर मौन हैं?क्या लोकतंत्र में विपक्ष के नेता को मारने की धमकी देना सामान्य है?
और दूसरी तरफ़, पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक जैसे देशभक्तों को NSA में कैद किया जाता है, जबकि भाजपा प्रवक्ता के ख़िलाफ़ कार्रवाई तक नहीं होती।
राहुल गांधी जी की सुरक्षा देश की जनता की आवाज़ की सुरक्षा है।
हम भाजपा से मांग करते हैं:
संबंधित प्रवक्ता पर देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज किया जाए।
गृहमंत्री और भाजपा नेतृत्व तत्काल संज्ञान लें और कड़ी कार्रवाई करें।
EC ने ज़िंदा लोगों को मरा हुआ घोषित कर दिया।
EC ने उन लोगों को भी वोटर लिस्ट से हटा दिया जिन्होंने अभी लोकसभा चुनाव में वोट डाला था।
EC ने एक बार फिर डिजिटल, मशीन-रीडेबल वोटर रोल देने से इनकार कर दिया।
EC अब CCTV फुटेज न देने के लिए बहाने पर बहाना बना रही है।
पहले वोट चोरी दबे पांव, दुबक कर की,
अब SIR के नाम पर खुलेआम की जा रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge आज AICC मुख्यालय, नई दिल्ली में दोपहर 1 बजे विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
उन्हें सुनने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स से जुड़ें-
📺 https://t.co/NGgQ2sFTl9
📺 https://t.co/17P1scxIYb
📺 https://t.co/4uLWRC3x0j
आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने AICC के सभी जनरल सेक्रेटरी, इंचार्ज और हमारे फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्षों के साथ एक बैठक की।
इस बैठक में अहमदाबाद में पारित प्रस्ताव न्याय पथ: संकल्प, समर्पण, संघर्ष पर चर्चा हुई।
राहुल गांधी जी ने गुजरात में ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की है। इस अभियान का मकसद हमारे जिला अध्यक्षों को और मजबूत बनाने का है।
हमारा पहला कदम DCC अध्यक्ष को नियुक्त करने का होगा, इसके लिए हर एक जिले में पांच ऑब्ज़र्वर होंगे। साथ ही 31 मई तक नए अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इसी कड़ी में बैठक में तय किया गया है कि अलग-अलग राज्यों में ‘संगठन सृजन अभियान’ आयोजित किया जाएगा।
संविधान बचाओ रैली:
• 25 से 30 अप्रैल राज्यों में रैली
• 03 से 10 मई जिला स्तर पर रैली
• 11 से 17 मई विधानसभा स्तर पर रैली
• 20 से 30 मई घर-घर संविधान बचाओ अभियान
: कांग्रेस महासचिव (संचार) श्री @Jairam_Ramesh
उत्तराखंड की BJP सरकार का खेल देखिए 👇
हरिद्वार में सरकारी जमीन पर जनता के पैसे से मेडिकल कॉलेज बनाया गया।
अब इस 'सरकारी' मेडिकल कॉलेज को 'प्राइवेट' कंपनी को दिया जा रहा है, जिसे बनाने में करीब 800 करोड़ रुपए खर्च हुए।
साफ तौर से पता चल रहा है कि BJP सरकार प्राइवेट कंपनियों के लिए काम कर रही है। ये बहुत बड़ा घोटाला है।
BJP सरकार का एक ही लक्ष्य है- जनता से पैसा लूटो और अपने मित्रों की तिजोरी भरो।
छत्तीसगढ़ , बीजापुर में नक्सलियों के कायरतापूर्ण हमले में हमारे कई जवान शहीद हो गए !
शाहिद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि व घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं!
ईश्वर शहीद जवानों को अपने श्री चरणों में स्थान दें 🙏
जय हिंद
#छत्तीसगढ़#बीजापुर
विनेश फोगाट का फाइनल खेलने से पहले अयोग्य घोषित होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मात्र 100 ग्राम की वजह से उनके इतने बेहतरीन प्रदर्शन को नकार देना अन्याय प्रतीत होता है।
साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ की शक्ति और कोशिशों पर सवालिया निशान खड़ा करता है कि खिलाड़ियों के साथ चल रही पूरी टीम न तो उनका वजन मैनेज कर पाई और न ही फाइनल खेलने के अधिकार के लिए लड़ पाई।
ये भारत के विरुद्ध, और पहले से ही एक बड़े सिस्टम से लड़ कर इस सफलता तक पहुंचने वाली विनेश के खिलाफ पक्षपात है।