“यह हुंकार केवल एक संघर्ष की शुरुआत नहीं है, ये अन्नदाता की गरज है—जो पूरे देश तक गूंजेगी।”
“अगर किसानों की प्रतिष्ठा पर वार हुआ, तो हमारा जवाब भी ऐतिहासिक होगा।”
#अन्नदाता_हुंकार_महापंचायत#FarmersProtest
"योगी सरकार द्वारा स्कूलों के विलय (मर्ज) का फैसला वापस लेना, अन्नदाता हुंकार महापंचायत में जुटी जनता की एकता और जनआंदोलन की ताकत की जीत है। यह फैसला जनहित की हुंकार के सामने सत्ता को झुकाने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि है।" #अन्नदाता_हुंकार_महापंचायत#farmersprotest
"अन्नदाता हुंकार महापंचायत" का दृश्य:
सुबह के 9 बजे के समय लिया गया चित्र, लेकिन मैदान में मानो जनसैलाब उमड़ पड़ा हो। महापंचायत की शुरुआत से पहले ही हजारों की संख्या में किसान जुटने लगे हैं। दूर-दराज़ से आए अन्नदाता अपने हक और सम्मान की हुंकार भरने को तैयार हैं। हर दिशा से आते ट्रैक्टर, झंडों की लहराती कतारें और जोशीले नारों की गूंज यह साबित कर रही है कि यह सिर्फ एक पंचायत नहीं, बल्कि किसानों की एकजुटता और संकल्प का प्रतीक बन चुका है।
#अन्नदाता_हुंकार_महापंचायत
कल 30 जुलाई को"प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर पर होने वाली ऐतिहासिक अन्नदाता हुंकार महापंचायत को विफल करने के लिए नगर निगम, जल-कल विभाग और प्रशासन खुलेआम षड्यंत्र कर रहे हैं। आंदोलन स्थल पर ना तो कूड़े की ढेर हटवाए गए हैं, ना ही किसी भी तरह की सफाई की गई और ना शौचालय गाड़ी हटवाए गए, और ना ही कोई बुनियादी सहयोग दिया गया। यह किसानों, मजदूरों और आम जनमानस का अपमान है। क्या नगर निगम की जिम्मेदारी सिर्फ नेताओं के जलसों में रेड कार्पेट बिछाना रह गई है.?
जनआंदोलन से डरकर ऐसी ओछी हरकतें बंद करो! अन्नदाता सड़क पर उतरेगा तो सत्ता की नींव हिल जाएगी!✊🚜
#अन्नदाता_हुंकार #प्रयागराज #किसानएकता
@NigamPrayagraj@DM_PRAYAGRAJ@myogiadityanath@mandeeppunia1@myogioffice@UPGovt@OfficialBKU@prayagraj_pol@NagarVikas_UP@HansrajMeena@RakeshTikaitBKU
"अब समय आ गया है —प्रयागराज में 30 जुलाई को हक़ की हुंकार बुला रही है!"
उत्तर प्रदेश के गांव-गांव से, खेत-खलिहानों से, पगडंडियों और मिट्टी की सौंधी खुशबू से जुड़े नौजवानों से मेरा अपील है।
30 जुलाई को प्रयागराज, सिविल लाइन स्थित पत्थर गिरजाघर प्रांगण में एक ऐतिहासिक पल आपका इंतज़ार कर रहा है ।
अन्नदाता हुंकार महापंचायत।
यह केवल एक हुंकार नहीं है, यह एक जागरूकता की ललकार है।
यह एक सवाल है हमारे अस्तित्व का, हमारे अधिकारों का, हमारे भविष्य का, आज जब अन्नदाता की अनदेखी हो रही है, जब किसान की मेहनत को नजरअंदाज किया जा रहा है, जब नौजवानों का हौसला बेरोज़गारी और बेपरवाही में टूट रहा है — तो क्या हम चुप बैठे रहेंगे?
अब वक़्त है कि हम एक साथ उठें, एकजुट हों, और हुंकार भरें — कि हम हैं, और हमें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
हम अपने हक के लिए लड़ेंगे —शांति से, लोकतांत्रिक तरीके से,
लेकिन पूरी ताक़त से, हमारे बुज़ुर्ग खेतों में हल चला चुके हैं,अब नौजवानों की बारी है कि वे सड़कों पर अपना हक़ मांगें ।
30 जुलाई को आओ, प्रयागराज चलो, अपने गांव, अपने लोगों, अपने अन्नदाता के लिए — एक नई सुबह की शुरुआत करने।
आपका
अनुज सिंह
किसान नेता/प्रदेश प्रभारी युवा
भारतीय किसान यूनियन
@OfficialBKU@RakeshTikaitBKU
#अन्नदाता_हुंकार_महापंचायत
कौशांबी जिले में 11 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया गया और भाजपा नेताओं के दबाव में उसके ही पिता- भाई और चाचा को जेल भेज दिया गया.।
सोचिए उस रेप पीड़ित बच्ची का दर्द..
लोकतंत्र के 'न्याय तंत्र' में रेप पीड़िता को न्याय दिलाने हेतु भाकियू का कौशांबी मे सोमवार से रेल रोको आंदोलन...
फतेहपुर जनपद में भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह उनके पुत्र अभय सिंह व चचेरे भाई की जगन्य हत्या योगी सरकार के जीरो टालरेंस नीति को दर्शाता है कि फतेहपुर में पुलिस के संरक्षण में पल रहे अपराधी कितने बेखौफ है, जिनको पुलिस का कोई भय नही है।
जिस तरीके से किसान नेता पप्पू सिंह, उनके लड़के व भाई की हत्या की गई किसके विरोध में भाकियू बड़ा आन्दोलन करेगी अन्यथा पुलिस जैसे अन्य अपराधियो के साथ करती है, वही हश्र इन अपराधियों के साथ होना चाहिए। किसी भी नेता के दबाव में अगर इन अपराधियों को बचाने का प्रयास किया गया तो फतेहपुर पुलिस प्रशासन ध्यान से सुन ले ईट से ईट बजा दिया जाएगा। जिस तरह से अपराधियो को घंटे भर में गिरफ्तार किया गया इस हत्या में फतेहपुर पुलिस भी शामिल दिख रही है..? या किसी नेता के दबाव में इतनी जल्दी गिरफ्तारी की गई है! जिससे अपराधियों को एनकाउंटर से बचाया जा सके..! यह सब योजनाबद्ध दिख रहा है, पुलिस पीड़ित परिवार को न्याय दे। भाकियू फतेहपुर से लेकर लखनऊ तक आंदोलन करेगी पीड़ित परिवार के हर परिस्थिति में संगठन खड़ा है किसी भी परिस्थिति में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा, आज इस परिवार में एक बुजुर्ग माता के अलावा कोई भी दीपक जलाने वाला नहीं बचा है और पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी रफ्तार पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए ..!
@Uppolice@dgpup@OfficialBKU@myogiadityanath@TribalArmy@RakeshTikaitBKU@zoo_bear@KatengeMona@HansrajMeena@fatehpurpolice@bstvlive
चंडीगढ़ में किसान नेताओं को गिरफ्तार करना यह दर्शाता है कि पंजाब सरकार में किसानों द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए कोई जगह नहीं है!
आप पार्टी की सरकार मोदी सरकार के इशारे पर यह काम कर रही है! पंजाब पुलिस किसानों की आवाज़ कुचल रही है।
#FarmersProtest