हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) में सुनवाई के दौरान हरियाणा प्रदेश के हितों की मजबूती से आवाज़ उठाई।
हरियाणा के हक की लड़ाई में INLD सदैव मजबूती से खड़ी रहेगी।
#Inld@OfficialINLD@AbhaySChautala
नलवा हल्के के हिंदवान, रावलवास, चौधरीवास सहित कई क्षेत्रों में आई तेज आंधी और बरसात से जान–माल का भारी नुकसान हुआ है।
रावलवास खुर्द के रोहित बामल की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करे 🙏
#nalwa#INLD@AbhaySChautala
भजनलाल जी आज हमारे बीच नहीं हैं, ऐसे में उन पर इस तरह की टिप्पणी करना न सिर्फ अनुचित बल्कि बेहद दुःखद है।
जिनका हरियाणा के सार्वजनिक जीवन में कोई योगदान नहीं, वही आज हमारी धरोहरों पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बेबुनियाद बयानबाज़ी कर रहे हैं।
भाजपा को चाहिए कि अपने विधायकों और सांसदों को सार्वजनिक आचरण की मर्यादा पर प्रशिक्षण दे।
@NayabSainiBJP@bishnoikuldeep
#Haryana
8 अप्रैल को मंडियों का दौरा 🙏
समय 10:30बजे
दुकान न० 219 हिसार मंडी
समय 11:30 बजे
दुकान न० 106, बरवाला मंडी
समय 12:30 बजे
दुकान न ० 1, उकलाना मंडी
#INLD#haryana@AbhaySChautala@ITCellINLD
नलवा हल्के के गांव कालवास में बंपर ज्वाइनिंग। साथियों को 23 मार्च को नरवाना में होने जा रहे युवाओं के शहीदी दिवस सम्मेलन का न्यौता दिया। भारी संख्या में ग्रामवासियों ने इनेलो परिवार में आस्था जताई 🙏
#INLD#NALWA#Haryana@AbhaySChautala@OfficialINLD@SavitLamba
हिसार की गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में माता अमृता देवी बिश्नोई जी की एक साल से स्थापित प्रतिमा के अनावरण की मांग को लेकर आवाज़ उठाना अपराध बना दिया गया।
इसी क्रम में इनेलो छात्र संगठन (ISO) के प्रदेश अध्यक्ष श्री साहिलदीप कसवां सहित अन्य पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
आस्था और सम्मान की शांतिपूर्ण मांग पर दमन लोकतंत्र के खिलाफ है। ✊
#INLD #Haryana
@KaswanSahi27226
बुजुर्गों के आत्मसम्मान को जो कोई भी कष्ट पहुँचाने का काम करेगा उसको अपने कदम पीछे हटाने पड़ेंगे।
चौधरी अभय सिंह चौटाला जी बुजुर्गों के हक के लिए चट्टान की तरह खड़े हैं।
#INLD
नारनौंद हल्के के गांव कागसर में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के साथ कॉलेज प्रशासन के गलत व्यवहार के विरोध में छात्राएं अपने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं। सरकार छात्राओं को न्याय दिलवाने का काम करे।
इस वक्त में समूचा इनेलो परिवार बच्चियों के साथ खड़ा है।
#INLD@AbhaySChautala@OfficialINLD
#Haryana
हरियाणा में पटवारी और कानूनगो की भारी कमी से जनता त्रस्त है। अकेले हिसार जिले में 270 पदों के मुकाबले सिर्फ 90 पटवारी, वो भी अधिकांश तहसीलों में लगा दिए। फील्ड में काम करने वाले सिर्फ 80। एक-एक पटवारी पर 3-8 सर्कल का बोझ। प्रमाण पत्र, इंतकाल, फर्द, फसल ऋण, सभी काम ठप।
यह है भाजपा सरकार की प्रशासनिक लापरवाही। आम जनता दर–दर की ठोकरें खाने पर मजबूर।
#Haryana
#INLD
@OfficialINLD
देश की तीन निर्णायक लड़ाइयों में वीरता का परचम लहराने वाले फतेहाबाद जिले के गांव सूलीखेड़ा के सपूत सूबेदार प्रताप सिंह भारी जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करी।
उनका साहस, अनुशासन और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें 🙏🏼
#IndianArmy 🇮🇳
#Haryana
@OfficialINLD
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह जी चौटाला के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर किसानों, खिलाड़ियों व जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दे रखे।
12 ज़िले आज भी जलभराव से तबाह, लाखों एकड़ फसल खत्म लेकिन भाजपा सरकार अभी तक मुआवजा तय करने में भी नाकाम।
इनेलो प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से मांग रखी:
✔ तुरंत पानी निकाला जाए
✔ किसानों को मुआवजा मिले
✔ मृतक बास्केटबॉल खिलाड़ियों को शहीद का दर्जा
✔ धान घोटाले की जांच
✔ ट्रैक्टर की 10 गुना बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन फीस वापिस हो।
प्रदेश में जातिवाद फैलाकर ध्यान भटकाने की BJP साजिश नहीं चलेगी।
@AbhaySChautala@OfficialINLD
#INLD
कांग्रेस के Vote चोरी मुद्दे को Bihar ने वोट की चोट से नकार दिया।
हरियाणा में कांग्रेस ने Survey चोरी करवाया, खुद के Vote चोरी करवाए और अंत में Sarkar ही चोरी करवा दी।
भाजपा को हराने के लिए मजबूत खूंटा चाहिए। हरियाणा में सिर्फ चौधरी अभय सिंह जी चौटाला है जो बेबाक तरीके से भाजपा से सीधी टक्कर लेते हैं।
स्वाभिमान ही सर्वोपरि है जो कि चौटाला साहब ने जेल होने के बावजूद वाशिंग मशीन भाजपा से किसी प्रकार का समझौता ना किया।
#SurveyChori
#SarkarChori
#VoteChori #votechorifactory
#Haryana #BiharElection2025
#Bihar #Inld