हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के साथ लगातार अन्याय क्यों? बिहार के युवाओं को समान अवसर और पारदर्शी मूल्यांकन मिलना चाहिए।
इंटरव्यू पैनल, कॉपी जांच और चयन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब दें।
#JusticeForHindiMediumBPSCAspirants@p
आख़िर ऐसा कौन-सा Scrutiny का काम बचा है जो अब तक पूरा नहीं हो पाया?
या फिर पर्दे के पीछे कुछ और चल रहा है?
हज़ारों अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर है। आयोग पारदर्शिता के साथ देरी का कारण बताए और जल्द से जल्द परिणाम जारी करे।
#BPSC#ResultDelay#Declare70thBPSCResult@TheNewspinch
#Declare70thBPSCResult
आयोग जब अपने नोटिस में पहले ही कह चुका है कि चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो फिर परिणाम जारी करने में इतनी देरी क्यों?
जनवरी से लगभग दो महीने तक इंटरव्यू चला, और अंतिम इंटरव्यू हुए भी 70 दिन से अधिक हो चुके हैं। फिर भी रिजल्ट का कोई अता-पता नहीं।
BPSC 70वीं का प्रीलिम्स दिसंबर 2024 में, मेंस अप्रैल 2025 में और इंटरव्यू 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हो चुके हैं।
आज लगभग 50 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अंतिम परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ।
आयोग के कैलेंडर में अप्रैल–मई 2026 का वादा था। इंटरव्यू के दौरान भी अप्रैल में रिजल्ट आने की बात कही गई थी। अब न रिजल्ट है, न कोई स्पष्टीकरण।
सबसे हैरानी की बात यह है कि 70वीं का अंतिम परिणाम लंबित रहते हुए 71वीं की प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा भी करा ली गई, जबकि 72वीं की परीक्षा भी अगले महीने प्रस्तावित है।
UPSC ने इंटरव्यू खत्म होने के 7 दिन के भीतर, UPPSC ने 8 दिन में और RPSC ने सिर्फ 1 दिन में अंतिम परिणाम जारी कर दिया।
फिर BPSC अभ्यर्थियों को आखिर किस बात की सजा दी जा रही है?
युवा अपने करियर, पोस्टिंग और भविष्य को लेकर अनिश्चितता में हैं। BPSC तत्काल 70वीं का अंतिम परिणाम जारी करे।
#ReleaseBPSC70thResult
BPSC युवा लगातार कॉल-मैसेज कर रहे हैं। इंटरव्यू के 2 महीने बाद भी रिजल्ट नहीं आया। युवा परेशानी में इधर उधर भटक रहे हैं, मुद्दा उठाने की बात कर रहे हैं।
भैया,
BPSC 70वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2024 का प्रीलिम्स दिसंबर 2024 में और मेंस अप्रैल 2025 में संपन्न हुआ था। साक्षात्कार भी 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हो चुका है, लेकिन लगभग 50 दिन बीत जाने के बाद भी अंतिम परिणाम जारी नहीं किया गया है।
आयोग के आधिकारिक कैलेंडर में परिणाम अप्रैल-मई 2026 में जारी होना निर्धारित था। साक्षात्कार के दौरान परीक्षा नियंत्रक ने भी अप्रैल में ही परिणाम आने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई सूचना नहीं दी गई है।
आमतौर पर BPSC साक्षात्कार समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर अंतिम परिणाम जारी कर देता है। इस बार न केवल परिणाम में असामान्य देरी हो रही है, बल्कि आयोग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जा रही है।
चिंताजनक बात यह है कि 70वीं का अंतिम परिणाम घोषित किए बिना ही 71वीं की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा आयोजित कर ली गई है, जबकि 72वीं परीक्षा भी अगले महीने प्रस्तावित है।
तुलना करें तो 2026 में UPSC ने साक्षात्कार समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर, UPPSC ने 8 दिन में और RPSC ने मात्र 1 दिन में अंतिम परिणाम जारी कर दिया।
लाखों अभ्यर्थी अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता में हैं। आपसे निवेदन है कि इस मुद्दे को उठाकर BPSC से शीघ्र परिणाम जारी करने और अभ्यर्थियों को स्पष्ट जानकारी देने की मांग करें।
नमस्ते भैया,
मेरा नाम … है और मैं एक मह्त्वपूर्ण मुद्दे के तरफ आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ।
Bpsc 70 वीं सिविल सेवा परीक्षा 2024 का prelims dec24 में हुआ तथा mains April25 हुआ किन्तु अबतक इसका अंतिम परिणाम नहीं आया है जब कि साक्षात्कार 10 अप्रैल 2026 को ही समाप्त हुआ था।(approx 50 days हो गए)
Bpsc आयोग के कैलेंडर में परिणाम अप्रैल-मई 2026 दिया गया तथा परीक्षा नियंत्रक के द्वारा साक्षात्कार के दौरान अप्रैल 2026 में परिणाम जारी करने की बात कही गयी किन्तु अभी तक परिणाम जारी नहीं हुई।
आमतौर पर BPSC द्वारा साक्षात्कार समाप्ति के एक सप्ताह में परिणाम जारी कर दिया जाता है,किंतु इसबार कोई सूचना भी नहीं दिया जा रहा आयोग के तरफ से परिणाम को लेकर।
यही नहीं 70 वीं के अंतिम परिणाम के बिना ही 71 वीं prelims और mains करा लिया गया तथा 72 वीं भी अगले माह में कराया जा रहा है।
भैया, 2026 में ही UPSC ने अपने साक्षात्कार समाप्ति के 1 सप्ताह के अंदर ,
UPPSC ने 8 दिन के अंदर और
RPSC ने 1 दिन के अंदर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
बहुत मानसिक रूप से तनाव में है...बहुत उम्मीद से msg भेज रहे।
*क्यों BPSC, क्यों?*
मैंने अपने स्तर पर इसकी जाँच परख नहीं की है। एक पीड़ित छात्र ने यह मैसेज किया है। जिन्हें ध्यान देना चाहिए वो अगर देख रहे हैं तो ध्यान दें। ऐसा मत करें कि छात्र अवसाद का शिकार हो जाए।
नमस्ते सर
आपका ध्यान मै 70वी बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट पर लें जाना चाहता हूं। सर प्री एग्जाम हुए लगभग 1.5 साल हो गए और इंटरव्यू हुए 2 महीना पर अभी तक आयोग के तरफ से रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं है। आगे की परीक्षा कराई जा रही है लेकिन पहले वाले का रिजल्ट नहीं । इसके वजह से काफी मेंटल प्रेशर है और आगे के एग्जाम का तैयारी भी नहीं हो पा रहा है। कृपया सर इस मुद्दे पर अपना ध्यान दीजिए एक बार