लाल किले के सामने हुए बम धमाके के बाद आई दर्दनाक तस्वीर दिल को झकझोर देने वाली है😥💔, मुसीबत के वक्त में AIMIM के कार्यकर्ता हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं इसलिए अस्पताल में घायलों को खून की जरूरत है तो हमारे नौजवान साथी खून देने के लिए तैयार हैं। प्रशासन और अस्पताल के लोगों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है.
डॉ शोएब जमाई
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष AIMIM
Very disturbed by the news of the #RedFort blast. I pray for the swift recovery of the injured and patience for those who lost their dear ones. I hope for a thorough and swift investigation. Those responsible for this condemnable act must receive the maximum punishment under the law.
क्या किसी इंसान की जान की क़ीमत सिर्फ 5 रुपया हो सकती है ?
बिहार के काको प्रखंड निवासी मोहम्मद मोहसिन जो के पेशे से एक सब्ज़ीफ़रोश थे और काको बाजार में हर रोज़ अपना गमछा बिछा कर कभी सब्ज़ी या कभी फल बेचा करते थे, जिससे अपनी रोज़ मर्रा की जिंदगी का गुजरा करते थे। आज शाम बाज़ार समिति के लोग जब बाज़ार में चुंगी तसील रहे थे तब उसी दौरान मोहम्मद मोहसिन से भी चुंगी के तौर पर 15 रुपया की मांग की गई पर उन्होंने कहा अभी बिक्री नहीं हुई है 10 रुपया ही ले लो इसी वजह से दोनों के बीच कहा सुनी हुई जिसके बाद सिर्फ 5 रुपया के लिए इनकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई। और उसके बाद भी इनकी लाश वही बाज़ार में काफी देर तक पढ़ी रही और बाज़ार चलता रहा।
सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि एक हत्या हुई, पर सवाल ये है कि क्या एक इंसान की जान की क़ीमत अब 5 रुपया से भी कम हो गई है, या फिर समाज इतने रंगों में बट चुका है कि अब इंसानियत से ज्यादा लोग उसे सांप्रदायिक चश्मे से देखने लगे हैं कि इस हत्या का ग़म भी मनाया जाए की नहीं।
एक बात तो समझना ज़रूरी है कि जो आज इनके साथ हुआ वो किसी भी मज़लूम के साथ हो सकता है, तो जो भी इंसान इस समाज का हिस्सा है और इस नाइंसाफी के साथ खड़ा नहीं होता है उसे इस समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
आज की घटना निहायत ही शर्मनाक है और मैं उम्मीद करता हूँ कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेकर जल्द उपयुक्त कार्रवाई करेगी।
@NitishKumar @DM_Jehanabad @spjehanabad
आज यौमे-आज़ादी के मौके पर AIMIM सिरसाला टीम की ओर से, स्कूल के बच्चों को पेन और बिस्किट दिया गया....🇮🇳😍💐
सदर साहब कहते हैं ना साथ में कलम रखो 🖊️
@asadowaisi
बिहार में SIR के मुद्दे पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचे, @asadowaisi ने बिहार में Special Intensive Revision कों NRC बताकर विरोध किया था। साथ में AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष @Akhtaruliman5 भी मौजूद।
कर्नल सोफिया कुरैशी पूरे भारत को आप पर फक्र है..भाजपा मंत्री विजय शाह ने आपको आतंकवादियों की बहन कहकर देश का अपमान किया है..इस भाजपा मंत्री को अभी हटाया जाना चाहिए..
पाकिस्तानी आतंकवादी जिहाद का नाम लेकर भारत में आतंक फैलाना चाहते हैं Operation Sindoor पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से मेरी बातचीत।
मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूँ। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द! #OperationSindoor