कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री मा. श्री @oprajbhar जी तथा राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्री @ArunrajbharSbsp जी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय एवं वंचित समाज की भागीदारी का संदेश दिया।
आज 05 अक्टूबर 2026 को मंगेश मैरिज हॉल, कोयलसा, विधानसभा अतरौलिया जनपद आजमगढ़ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक समरसता दलित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
राजभर समाज के युवा क्रिकेटर एवं श्री विजय राजभर जी के सुपुत्र श्री रोहन राजभर जी का राजस्थान रणजी क्रिकेट टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप अपनी प्रतिभा और मेहनत से सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल कर परिवार एवं समाज का नाम रोशन करें।
सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के प्रबल संदेशवाहक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर सादर नमन।
उनके विचार सदैव सत्य, शांति और जनसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।
#गांधी_जयंती#महात्मा_गांधी
आज जनपद #आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के मौनी बाबा कुटिया, लेदौरा बरनपूरा में #सामाजिक_समरसता परिक्षेत्र, एरिया अहिरौला #कार्यकर्ता_सम्मेलन में राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्री @ArunrajbharSbsp जी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मा. पूर्व विधायक श्री राम ललित चौधरी जी के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनका निधन सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
सृष्टि के अद्भुत शिल्पकार, वास्तुकला एवं निर्माण कौशल के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पावन जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
वंचितों, शोषितों, पिछड़ों एवं सर्व समाज की बुलंद आवाज़, सामाजिक न्याय की लड़ाई के प्रखर योद्धा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री @oprajbhar जी को #63वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी ने अम्बेडकर नगर सर्किट हाउस में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया निरीक्षण भवन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मा. कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी ने जनसुनवाई कर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
आज लखनऊ में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी से विभिन्न क्षेत्रों से आए शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने आत्मीय मुलाकात कर जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद किया।
@oprajbhar
समस्त प्रदेशवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह पावन पर्व सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आपसी प्रेम लेकर आए। भाई-बहन का यह अटूट रिश्ता सदैव स्नेह, विश्वास और अपनत्व से मजबूत बना रहे।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी परिवार की ओर से आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में UP T20 Chairman श्री संजय कपूर जी की गरिमामयी उपस्थिति में मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी ने टॉस उछालकर काशी रुद्रास बनाम गोरखपुर लायंस के रोमांचक मुकाबले का शुभारंभ किया।
क्रिकेट के इस शानदार मुकाबले के लिए दोनों टीमों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
काशी 🆚 गोरखपुर | UP T20 🏏