*एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में एमएमडीआर अधिनियम के अंतर्गत अधिकृत अधिकारियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*
एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में एमएमडीआर अधिनियम, 1957 की धारा 22, 23बी एवं 24 के अंतर्गत अधिकृत अधिकारियों के लिए चार दिवसीय जागरूकता एवं क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एवं बीसीसीएल के वरिष्ठ सलाहकार (सुरक्षा) श्री विपुल शुक्ला ने एमएमडीआर अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, अवैध खनन एवं खनिज परिवहन से संबंधित मामलों में कार्रवाई, जांच प्रक्रिया तथा सुदृढ़ अभियोजन प्रतिवेदन (Strong Prosecution Report) तैयार करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अधिनियम के अंतर्गत अधिकृत अधिकारियों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्री बिरंची दास ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों को कानूनी प्रावधानों की बेहतर समझ प्रदान करते हैं तथा उन्हें अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने में सक्षम बनाते हैं।
23 जून से 26 जून 2026 तक विभिन्न बैचों में आयोजित किए जा रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य एमएमडीआर अधिनियम के अंतर्गत अधिकृत अधिकारियों को उनके अधिकारों, दायित्वों एवं कानूनी प्रक्रियाओं के संबंध में जागरूक करना है। प्रशिक्षण में एसईसीएल के महाप्रबंधक, अभिकर्ता (एजेंट), प्रबंधक, मानव संसाधन विभाग के अधिकारी, सुरक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा सीआईएसएफ के कार्मिक सहभागिता कर रहे हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विषय से संबंधित व्यावहारिक एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे वे अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक प्रभावी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कर सकें।
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
#secl #teamsecl
SECL की ऊर्जा अब पटरियों पर भी दिख रही है!
गोंदिया–रायगढ़–गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस (12069/12070) की बोगियों पर SECL की ब्रांडिंग देश की ऊर्जा यात्रा में हमारे योगदान को जन-जन तक पहुँचा रही है।
कोयले से राष्ट्र निर्माण तक — SECL, ऊर्जा सुरक्षा के लिए सतत प्रतिबद्ध।
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
#SECL #CoalIndia #EnergySecurity #JanShatabdiExpress #NationBuilding #PrideOfSEC
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला प्रशासन एवं जिला कलेक्टर रायगढ़ ने एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र को किया सम्मानित
निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी मरीजों को पोषण सहायता, पोषण किट वितरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र को यह सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, IAS द्वारा प्रदान किया गया, जिसे क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनोज कुमार की ओर से डॉ. गजानंद, सहायक प्रबंधक (सामुदायिक विकास) ने ग्रहण किया।
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
#secl #teamsecl
Director (Technical), Project & Planning, SECL Shri Ramesh Chandra Mohapatra today reviewed mining operations in Korba Area.
He inspected Manikpur OCM, mine face and dumping activities, and assessed coal production, OBR and operational efficiency.
He also visited the CHP-Silo facility and reviewed coal dispatch through First Mile Connectivity (FMC), focusing on seamless evacuation, productivity and monsoon preparedness.
#SECL #CoalMining #Korba #EnergySecurity #FMC
🎙️ एसईसीएल की बात, कविता के साथ ✨
भाग - 2
शब्दों की शक्ति और भावनाओं की अभिव्यक्ति से सजी इस विशेष श्रृंखला में प्रस्तुत हैं श्री अशोक कुमार शर्मा जी, अधीनस्त अभियंता उत्खनन सेवा निवृत्त, एसईसीएल से।
आइए सुनते हैं उनकी रचनात्मक प्रस्तुति, जो साहित्य, संवेदनाओं और अभिव्यक्ति के माध्यम से मन को स्पर्श करती है।
एसईसीएल परिवार की साहित्यिक प्रतिभाओं को समर्पित यह पहल रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का एक सुंदर मंच है।
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
#SECL #SECLKiBaatKavitaKeSaath #HindiLiterature #SECLFamily #PoetrySeries
*Director (Technical), Project & Planning Reviews Mining Operations and Monsoon Preparedness at Kusmunda*
Director (Technical), Project & Planning, SECL, Shri Ramesh Chandra Mohapatra, visited Kusmunda Mega Project on 22 June 2026 and reviewed various operational activities being undertaken at the mine.
During the visit, he inspected coal production, dispatch and overburden removal (OBR) operations and assessed the progress of mining activities across different patches. He also reviewed production and productivity parameters and discussed measures for achieving operational targets efficiently and safely.
Shri Mohapatra took stock of the monsoon preparedness measures implemented at the project, including drainage management, pumping arrangements, slope stability monitoring and other preventive measures aimed at ensuring uninterrupted mining operations during the rainy season.
He emphasized the importance of maintaining high standards of safety, operational efficiency and environmental compliance while sustaining production momentum. Senior officials of Kusmunda Area accompanied him during the inspection and briefed him on various ongoing initiatives and future action plans.
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
#teamsecl #CoalIndiaLtd
𝐂𝐨𝐚𝐥 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐒𝐭𝐫𝐞𝐧𝐠𝐭𝐡𝐞𝐧𝐬 𝐈𝐏𝐎 𝐑𝐞𝐚𝐝𝐢𝐧𝐞𝐬𝐬 𝐟𝐨𝐫 𝐌𝐂𝐋 𝐚𝐧𝐝 𝐒𝐄𝐂𝐋
As Coal India advances plans for the proposed listing of its subsidiaries MCL and SECL, an IPO Readiness Programme was organized in collaboration with the National Stock Exchange (NSE) in Kolkata to equip leadership teams with insights into capital market expectations, regulatory requirements, and corporate governance best practices. The session was led by Shri Krishnan Iyer, Senior Vice President, NSE.
The programme was attended by our Chairman, Shri B. Sairam, Director (Finance), Shri Mukesh Agrawal, Director (Business Development), Shri Asheesh Kumar, CMD, MCL, Shri Uday A. Kaole, CMD, SECL, Shri Harish Duhan and senior management from MCL and SECL.
The interactive session underscored Coal India’s commitment to strengthening institutional capabilities, fostering robust corporate governance, and enhancing IPO preparedness through knowledge sharing and strategic engagement.
#CoalIndia
@kishanreddybjp| @satishdubeyy| @CoalMinistry| @KishanreddyOfc | @PIB_Coal| @NSEIndia | @secl_cil | @mahanadicoal
स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत एसईसीएल इंदिरा विहार डिस्पेंसरी में स्वच्छता अभियान आयोजित
एसईसीएल द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 22 जून 2026 को एसईसीएल इंदिरा विहार डिस्पेंसरी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए डिस्पेंसरी परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
अभियान के दौरान कचरा संग्रहण, अपशिष्टों के समुचित निस्तारण तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित कर्मचारियों ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में कर्मचारियों ने परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लेते हुए स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय सहभागिता निभाई। यह पहल स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण की दिशा में एसईसीएल के सतत प्रयासों का प्रतीक है।
विदित हो कि स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के दौरान एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों एवं इकाइयों में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान, श्रमदान, जागरूकता कार्यक्रम तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
#secl #teamsecl
Languages preserve the soul of a civilisation. In 2014, India had 06 Classical Languages. Today, that number stands at 11, strengthening recognition for some of the world's oldest and richest linguistic traditions.
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
#12YearsOfVikasBhiVirasatBhi
भारत की यूनेस्को विश्व धरोहर पहचान लगातार मजबूत हुई है। 2014 में जहां भारत के पास 32 विश्व धरोहर स्थल थे, वहीं आज यह संख्या बढ़कर 44 हो गई है। यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को मिली वैश्विक मान्यता का प्रमाण है।
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
#12YearsOfVikasBhiVirasatBhi
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीईडब्ल्यूएस गेवरा में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को सीईडब्ल्यूएस गेवरा में गेवरा क्षेत्र के साथ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के अनुरूप प्रतिभागियों ने योग को नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन अपनाने का संकल्प लिया।
#secl #teamsecl
👷♂️🧡 Fathers at Home, Nation Builders at Work. 🇮🇳
A heartfelt salute to all fathers who work tirelessly every day to secure a brighter future for their families while contributing to the nation’s energy needs.
Your dedication, responsibility, and commitment to safety make today secure and tomorrow stronger.
Warm wishes to all fathers on the occasion of Father's Day. 🙏
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
#FathersDay #HappyFathersDay #SECL
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसईसीएल योग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन
योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है : श्री हरीश दुहन
आज दिनांक 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा "एसईसीएल योग महोत्सव 2026" के अंतर्गत वसंत क्लब, एसईसीएल वसंत विहार कॉलोनी, बिलासपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" (Yoga for Healthy Ageing) के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।
इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री दारला सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती इप्सिता दास तथा श्रीमती हसीना कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का संचालन एवं योग प्रशिक्षण ब्रह्मकुमारी गायत्री देवी द्वारा प्रदान किया गया। उनके मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षकों श्री कमल मोटवानी (आर्ट ऑफ लिविंग), डॉ. कविता श्रीमती आशा सोनी (पतंजलि), श्री सुनील सूर्यवंशी (छत्तीसगढ़ योग आयोग) तथा श्री सनातन दास (गायत्री परिवार) ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों पर प्रकाश डाला गया तथा सभी प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कहा कि, "योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है तथा बेहतर जीवन गुणवत्ता की ओर अग्रसर करता है।"
उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही, समाज को नशामुक्त बनाने एवं स्वयं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से सभी ने नशा मुक्ति की शपथ भी ग्रहण की।
कार्यक्रम के अंत में श्री वरुण शर्मा, प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
#secl #teamsecl #InternationalYogaDay2026 #IDY2026
⚡🧘♀️ राष्ट्र को ऊर्जा देने के साथ-साथ स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना भी हमारी प्रतिबद्धता है।
*“स्वस्थ आयु के लिए योग”* के संदेश के साथ आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।
एसईसीएल परिवार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🌿
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
#InternationalYogaDay2026 #YogaForHealthyAgeing #SECL #YogaDay
🧘♀️🌿 उम्र केवल एक संख्या है, स्वस्थ जीवन ही असली उपलब्धि है।
इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आइए, “स्वस्थ आयु के लिए योग” को अपनाकर बेहतर स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा और संतुलित जीवन का संकल्प लें।
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ#InternationalYogaDay2026 #YogaForHealthyAgeing #SECL #YogaDay #HealthyLife
*एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत महिलाओं हेतु विशेष योग सत्र का आयोजन*
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत आज महिलाओं के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन वसंत क्लब, बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन तथा उपाध्यक्षगण श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनीता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित श्रद्धा महिला मंडल की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सुश्री अंशुल सैनी द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान प्रक्रियाओं का अभ्यास किया तथा योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उपायों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एसईसीएल द्वारा योग महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है एवं वसन्त क्लब में मुख्य कार्य्रकम का आयोजन किया जाएगा जिसमें कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया जाएगा।
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
#teamsecl #coalindia #idy #YogaForHealthyAgeing
🧘♂️ Inner Energy – SECL Yoga Series
🧘♀️ योग स्वस्थ, संतुलित एवं ऊर्जावान जीवन का आधार है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर प्रस्तुत है एसईसीएल परिवार की प्रेरणादायक योग यात्रा।
✨ हर श्वास में ऊर्जा, हर आसन में आत्मबल और हर दिन एक बेहतर जीवन की ओर एक कदम।
🧘♀️ श्री दिनेश पाण्डेय जी,
सेवानिवृत्त कर्मी, (एम.एम. विभाग), एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर से
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" को आत्मसात करते हुए योग के माध्यम से स्वास्थ्य, संतुलन और आत्मविश्वास का संदेश।
आइए, योग को केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवनशैली बनाएं।
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ
#Yoga #YogaDay #InternationalYogaDay #YogaForHealthyAgeing #secl #teamsecl