बंगाल में आपको रोज़गार तभी मिलता है जब आप TMC से जुड़े हों - आम लोग बस हाथ मलते रह जाते हैं!
सच्चाई यही है - भ्रष्टाचार में ममता जी मोदी जी से कुछ कम नहीं हैं!
#CorruptMamtaDidi
🌍 Hello everyone!
Earth Hour is a global movement led by @WWFINDIA, bringing together millions of people across 190+ countries. The year 2026 marks 20 years of this incredible initiative.
📅 28 March 2026
⏰ 8:30 PM to 9:30 PM
Let us switch off non-essential lights for one hour and show our commitment towards protecting our planet.
I am joining this movement and invite you all to be a part of it too.
Together, let’s take a step towards a greener and more sustainable future. 🌱
#EarthHour2026
समस्त देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
यह पावन पर्व आप सबके जीवन में अपार खुशियां, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आये!
भगवान श्री कृष्ण आप सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें!
जय श्री कृष्णा..!
Heartfelt congratulations to Shri Manish Sharma ji on taking charge as the new In-Charge of the Indian Youth Congress. Wishing him great success in his responsibilities ahead.
#ManishSharma
भारतीय संस्कृति के प्रतीक पर्व करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
यह पर्व प्रेम, परंपरा और अटूट बंधन का संगम है जो इस त्योहार को भारत की सभी सुहागिनों के लिए विशेष बनाता है!
दलितों पर हो रहे अत्याचारों की घटनाएँ सिर्फ़ अलग-अलग वारदातें नहीं हैं, बल्कि RSS - BJP की सामंतवादी सोच का परिणाम है, जो भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के मूल सिद्धांतों पर सीधा हमला है।
दलित, पिछड़े, आदिवासी और वंचित समाज को डराकर दबाने की यह राजनीति लोकतंत्र के लिए गम्भीर खतरा है।
दुख तब और बढ़ जाता है जब दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक और कमज़ोर वर्ग इस तुच्छ मानसिकता का ख़ामियाज़ा भुगत रहे हों, और मोदी सरकार तथा खुद मोदी जी इन वारदातों पर अपनी आँखे बंद कर तमाशा देखने में व्यस्त हों।
मध्यप्रदेश में कफ सिरप की वजह से २३ लोगों की मृत्यु कोई अकारण नहीं है।
प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की जान की कीमत पहले ही वसूल कर चुकी है।
सीएजी रिपोर्ट के अनुसार भाजपा सरकार ने प्रतिबंधित कंपनी से दवाई खरीदी जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
सवाल यह है कि इसके बदले भाजपा को कितना चंदा मिला?
इलेक्टोरल बॉन्ड के कितने पैसे इन कंपनियों से आए?
माननीय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर हुआ हमला न केवल शर्मनाक, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की नींव पर किया गया एक सीधा वार है।
यह सिर्फ़ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि संविधान, न्याय व्यवस्था और कानून के शासन की आत्मा पर प्रहार है।
इस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए, वह अपर्याप्त है — क्योंकि यह लोकतंत्र के सीने पर पड़ा एक गहरा घाव है।
इस तरह का कुकर्म करने वाला केवल संघी मानसिकता वाला ही हो सकता है।
रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या सिर्फ़ एक इंसान की नहीं - इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है।
आज भारत में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और ग़रीब - हर उस व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है, जिसकी आवाज़ कमजोर है, जिसकी हिस्सेदारी छीनी जा रही है, और जिसकी ज़िंदगी सस्ती समझी जाती है।
देश में नफ़रत, हिंसा और भीड़तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है - जहाँ संविधान की जगह बुलडोज़र ने ले ली है, और इंसाफ़ की जगह डर ने।
मैं हरिओम के परिवार के साथ खड़ा हूँ - उन्हें न्याय ज़रूर मिलेगा। भारत का भविष्य समानता और मानवता पर टिका है और यह देश चलेगा संविधान से, भीड़ की सनक से नहीं।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी और लोकसभा में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी का साझा बयान:
रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या मानवता, इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है।
वर्तमान समय में भारत में दलित, आदिवासी, और अन्य पिछड़े और ग़रीब वर्ग के हर व्यक्ति को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे समाज में दहशत फैले, उसकी आवाज़ कमजोर की जा रही है और उसकी हिस्सेदारी छीनी जा रही है।
कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस पार्टी के साथ इस निर्मम हत्या की घोर निंदा करता है। हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं, और उसको न्याय दिलाने के लिए संकल्पित हैं।
Heartbreaking tragedy in #Jaipur 💔
6 innocent lives lost in a horrific fire at the ICU of SMS Hospital’s Trauma Centre. Our deepest condolences to the bereaved families.
This painful incident raises urgent questions on hospital safety & fire preparedness in public institutions.
महाकाव्य रामायण के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
वाल्मीकि जी का जीवन चरित्र पूरी मानवता के लिए प्रेरणा दायक है और उनकी रचनाएं जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाती हैं।
गांधी जयंती के अवसर पर मैं महात्मा गांधी को कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं!
उनके अथक प्रयासों और आजीवन समर्पण के कारण अंग्रेजों की गुलामी से भारत को स्वतंत्रता मिली!
अछूत प्रथा के खिलाफ और दलित वर्ग को सामाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए उन्होंने "हरिजन (ईश्वर का जन) सेवक संघ" की स्थापना की
आइए हम संकल्प लें कि शांति, एकता और अहिंसा के उनके मूल्य - जो हमारे राष्ट्र की आधारशिला हैं - हमारे मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते रहेंगे।