Met Hon’ble Congress President Shri @kharge ji and expressed my heartfelt gratitude for the opportunity to serve as Chief Organizer of Congress Seva Dal.
With his guidance and blessings, we will work with utmost dedication to strengthen the Seva Dal and carry forward the values, discipline and ideology of the Congress.
Congress President Shri @kharge has appointed the Chairpersons of the following election related committees for the upcoming assembly elections in Punjab, with immediate effect.
He has also appointed Working Presidents of the Punjab Pradesh Congress Committee & Co-Chairpersons of the following election related committees, with immediate effect.
जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई @yadavakhilesh जी।
PDA की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिल कर पूरा करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं।
राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से पूरी अयोध्या बहुत दुखी है।
एक तरफ BJP-RSS वालों ने राम मंदिर का प्रचार किया और दूसरी तरफ राम जी के नाम पर चोरी की।
जो रक्षक बन रहे थे, वही भक्षक बन गए हैं।
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो'
मोदी सरकार के पेपर लीक सिस्टम ने छात्रों का भविष्य रौंद दिया है।
बच्चों की मेहनत बर्बाद हो रही है.. परिवार उजड़ रहे हैं, लेकिन सरकार को फर्क नहीं पड़ रहा। उसे न छात्रों के टूटते सपने नजर आ रहे हैं और न मां-बाप के आंसू।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi के #ChhatronKiGoonj अभियान के तहत आज @IYC के साथियों ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी के साथ BJP कार्यालय का घेराव कर इस पेपर लीक सरकार का पुरजोर विरोध किया।
हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हमारा ये संघर्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा।
📍 दिल्ली
मध्यप्रदेश के सागर ज़िले के बंडा में सरकारी अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
खबरों के मुताबिक, 19 महीने के मासूम की आंखों में खांसी की सिरप डाल दी गई, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई।
यह सिर्फ़ एक लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था की भयावह विफलता है।
मुख्यमंत्री जी, शीर्षासन छोड़िए… सुशासन कीजिए।
गरीबी इस देश में सबसे बड़ा अभिशाप इसलिए है, क्योंकि गरीब की जान और भविष्य दोनों सरकारी लापरवाही के भरोसे छोड़ दिए जाते हैं।
जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और मासूम को न्याय मिलना चाहिए।
राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से पूरी अयोध्या बहुत दुखी है।
एक तरफ BJP-RSS वालों ने राम मंदिर का प्रचार किया और दूसरी तरफ राम जी के नाम पर चोरी की।
जो रक्षक बन रहे थे, वही भक्षक बन गए हैं।
मोदी जी की 'झूला कूटनीति' पूरी तरह फ्लॉप! चीन ने भारत को चारों तरफ से घेर लिया है। पहले श्रीलंका का हंबनटोटा, फिर पाकिस्तान का ग्वादर, मालदीव और अब बांग्लादेश का मोंगला पोर्ट भी चीन के हाथों में चला गया। नेपाल भी अब हमारे हाथ से खिसक रहा है।
देश की सुरक्षा दांव पर है और हमारे प्रधान सेवक सिर्फ जुमलेबाज़ी में व्यस्त हैं! यह कैसी विदेश नीति है?
ब्रिटिश शासन के दौरान 1923 में जब हिंदुस्तानी सेवा दल की स्थापना हुई और 1924 में पंडित जवाहरलाल नेहरू इसके प्रथम अध्यक्ष बने, तब इसका उद्देश्य था:
कांग्रेस के लिए अनुशासित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना, हर परिस्थिति में समाज और देश की सेवा करना, राष्ट्र निर्माण की भावना जगाना, भारत की आज़ादी की लड़ाई को संगठित शक्ति देना और ऐसा कैडर तैयार करना जो स्वयं से पहले देश को रखे और हर चुनौती के सामने फौलाद बनकर खड़ा हो।
102 वर्ष पुराने इस संगठन का भारत की आज़ादी और उसके बाद राष्ट्र निर्माण में योगदान अपने आप में एक गौरवशाली इतिहास है।
मेरा मानना है कि आज की चुनौती आज़ादी के आंदोलन से भी बड़ी है। तब सामने विदेशी हुकूमत थी, और आज संविधान और Idea of India पर हमला करने वाली ताकतें सत्ता में हैं। नफ़रत और विभाजन की राजनीति हमारे देश की आत्मा को चुनौती दे रही है।
जिस संगठन का नेतृत्व कभी पंडित नेहरू ने किया, उसकी इस ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी केवल मेरी नहीं, बल्कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की है।
इस विश्वास के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, मेरे नेता श्री राहुल गांधी जी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी और संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल जी का हृदय से आभारी हूँ। साथ ही, श्री लालजी देसाई जी द्वारा वर्षों तक कांग्रेस सेवा दल को मजबूत बनाने के लिए किए गए समर्पित कार्यों की सराहना करता हूँ।
कांग्रेस सेवा दल आप सभी का संगठन है। हमारा पहला लक्ष्य इसे नए स्वरूप में देश के गांव-गांव तक पहुँचाना, सेवा और संगठन की नई संस्कृति स्थापित करना, तथा संविधान और देश की एकता की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ा करना होगा। नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलना ही हमारी पहचान होगी।
कांग्रेस सेवा दल इस देश का बल है।
मैं कांग्रेस के हर युवा और वरिष्ठ साथी से अपील करता हूँ, आइए, इस गौरवशाली विरासत का हिस्सा बनिए और आने वाले भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाइए। यह संगठन आपसे है, आपके लिए है।
Let's build an organisation that every Congress worker and every generation is proud of. 💪
सभी की शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
हम टोपी भी पहनेंगे,
हम लाठी भी खाएंगे।
हम गांधी का रास्ता भी चुनेंगे,
भगत सिंह का इंकलाब भी जिएंगे।
हम बाबा साहेब के संविधान की रक्षा करेंगे,
और राहुल गांधी के बब्बर शेर बनकर हर चुनौती के सामने फौलाद बनकर भी खड़े होंगे।
लड़ाई अब शुरू हुई है। ✊
@kharge@INCIndia@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@CongressSevadal
एक और पेपर लीक 👇
महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक हो गया है। कल ये परीक्षा होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है।
BJP की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं, जो लीक नहीं होता। ये सरकार 'पेपर लीक सरकार' बन चुकी है।
भाजपा की लूटमार और जेबकतरी की आदत —
ज़मीन पर लुढ़क रहा है कच्चा तेल,
पेट्रोल-डीज़ल-गैस पर राहत न देकर..
मोदी सरकार कसती जा रही बचत पर नकेल !
हमारे तीन सवाल -
⛽️ जब West Asia का युद्ध चरम पर था, तब कच्चा तेल USD 138 प्रति बैरल था। उस समय पेट्रोल ₹94.77/लीटर और डीज़ल ₹87.67/लीटर था। आज कच्चा तेल गिरकर USD 70.71 प्रति बैरल पर आ चुका है। फिर मोदी सरकार, पेट्रोल ₹102.12/लीटर और डीज़ल ₹95.20/लीटर में क्यों बेच रही है?
⛽️युद्ध का हवाला देकर भाजपा सरकार ने कमर्शियल LPG के दाम दोगुना कर दिये। अब जब सप्लाई सामान्य हो चुकी है, तो LPG के दाम वापस क्यों नहीं किए जा रहे? जनता को एक पैसे की भी राहत क्यों नहीं?
⛽️ घरेलू सिलेंडर, प्रवासियों के काम आने वाला 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर और CNG, हर चीज़ महँगी कर दी। अब जब हालात सामान्य हैं, तो दाम घटाने में मोदी सरकार के हाथ क्यों काँप रहे हैं?
जब कच्चा तेल महँगा था, तब भी जनता ने भुगता। अब कच्चा तेल सस्ता है, फिर भी जनता ही क्यों भुगत रही है?
ज़ाहिर सी बात है - भाजपा के लिए जनता सिर्फ़ टैक्स और वसूली का ज़रिया बनकर रह गई है !!
"We need to expose the truth of the oppression and extortion being faced by India’s youth and create the momentum for a message to be carried across the country in a coordinated and effective manner."
LoP Shri @RahulGandhi writes to all General Secretaries/In-Charges, PCC Presidents, Department Heads, DCC Presidents and City Congress Presidents, urging them to support the IYC and NSUI in the "Chhatron Ki Goonj" campaign.