कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय डॉ. सी.पी. जोशी जी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की l
@drcpjoshi
सीकर आवास पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी ने मां और परिवारजनों से मुलाकात की।
इस दौरान विधायक हाकम अली खां जी, अमित चाचाण जी एवं सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला जी उपस्थित रहे।
हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन 🙏🏻
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री टीकाराम जूली जी के सीकर प्रवास के दौरान श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके आगमन पर विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस परिवारजनों के साथ उनका आत्मीय संवाद भी हुआ।
#Srimadhopur #Sikar @TikaRamJullyINC@INCRajasthan
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष परम आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी लगभग 50 बरसों से देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और आज पार्टी के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभालते हुए, कांग्रेस की विचारधारा और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उनका दशकों पुराना अनुभव, उनकी दूरदर्शिता और बेमिसाल जीवटता हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
आदरणीय श्री खरगे जी ने आज एक बार फिर से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। उन्हें हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
@kharge
49, सिविल लाइंस आवास पर प्रेस के साथियों से बातचीत-
पत्रकार का सवाल: यमुना जल समझौते को लेकर सरकार और मंत्रियों द्वारा की जा रही बयानबाज़ी पर आपका क्या कहना है?
मेरा जवाब: मैंने नीमकाथाना में स्पष्ट कहा था और अपने उस बयान पर मैं आज भी पूरी तरह कायम हूँ कि जिस दिन यमुना का पानी नीमकाथाना आ जाएगा, मैं खुद मुख्यमंत्री निवास पर जाकर उनका स्वागत और अभिनंदन करूँगा।
अब उस बयान को तोड़-मरोड़ कर इनके वर्तमान या पूर्व मंत्री जो कुछ भी बोल रहे हैं, वे सिर्फ अपनी झेंप मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। एमओयू (MoU) होना या एमओए (MoA) होना, इन सब कागज़ी बातों को आप छोड़िए; मेरा सीधा सा कहना है कि अगर राजस्थान में पानी आता है, तो मुझसे ज़्यादा पूरे प्रदेश को खुशी होगी।
साल 1994 के उस ऐतिहासिक समझौते को अगर ये लोग धरातल पर लागू करवा देते हैं जो कि इतने सालों में नहीं हो पाया, क्योंकि इस बीच राजस्थान और हरियाणा दोनों जगह भाजपा की भी सरकारें रहीं और कांग्रेस की भी तो इससे बड़ी खुशी की बात और क्या होगी? यह पूरे प्रदेशवासियों के लिए और विशेष रूप से चूरू, सीकर और झुंझुनूं सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी सौगात होगी।
मैंने तो सिर्फ इतनी सी सकारात्मक बात कही थी। अब इस पर जो राजनीतिक अखबारबाज़ी की जा रही है, मैं उसका जवाब नहीं देना चाहता, क्योंकि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थों के लिए, केवल मुख्यमंत्री या अमित शाह जी को खुश करने के लिए ऐसी अनर्गल बयानबाज़ी करते हैं।
इस मौके पर मैं एक और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाना चाहता हूँ। राजीव-लौंगोवाल समझौते के तहत हमारे हिस्से का जो 0.8 एमसीएम पानी है, उसे हम आज तक नहीं ला पा रहे हैं क्योंकि पंजाब उस पर कुंडली मारकर बैठा हुआ है। चाहे इस दौरान केंद्र और राज्यों में भाजपा की सरकार रही हो या कांग्रेस की।
मैं कहना चाहूँगा कि अगर देश के गृह मंत्री अमित शाह जी इस मामले में इतना इंटरेस्ट ले रहे हैं और राज्य सरकार को उनका पूरा सपोर्ट मिल रहा है, तो यह बेहद अच्छी बात है और हम इसका स्वागत करते हैं। लेकिन मैं इनके प्रयासों को असली मायने में सफल तब मानूँगा, जब पंजाब से हमारे समझौते के मुताबिक वह 0.8 एमसीएफ पानी राजस्थान को मिल जाए। वह पानी इंदिरा गांधी नहर (IGNP) के हिस्से का भी है, और अगर वह हमें मिल जाता है, तो श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और जैसलमेर समेत पूरी नहरी पट्टी के किसानों को उसका बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। इसके साथ ही भाखड़ा नहर, गंग नहर और इंदिरा गांधी नहर से जो पीने का पानी हमें मिलता है, वह पूरा पानी जो राजस्थान का संवैधानिक हक बनता है, हमें समय पर मिलना चाहिए।
आज स्थिति यह है कि इस वर्तमान सरकार की घोर लापरवाही के कारण नहरी तंत्र में पानी को रोका गया। हर साल मरम्मत (Repair) के नाम पर जो क्लोजर लिया जाता है, उसके खत्म होने और पानी छोड़े जाने के बाद भी आज तक जोधपुर जैसे बड़े शहर में पीने का पानी सुचारू रूप से नहीं पहुँच पा रहा है। अभी तीन दिन पहले ही मैं खुद जोधपुर का दौरा करके आया हूँ, वहाँ आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। यह सरकार की प्रशासनिक नाकामी और लापरवाही का सबसे बड़ा उदाहरण है।
हमारे कार्यकाल के दौरान पंजाब में चाहे प्रकाश सिंह बादल जी की सरकार रही हो या कैप्टन अमरिंदर सिंह जी की, हमने हमेशा समय रहते उनसे बात की। बादल साहब तो हमारे राजनीतिक रूप से विपक्ष में थे, इसके बावजूद हमने बेहतर समन्वय बनाकर राजस्थान के किसानों के लिए पानी की कभी कमी नहीं होने दी। लेकिन आज हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के इलाकों में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। रोज़ाना वहां के किसान मुझसे मिलने जयपुर आ रहे हैं। वे लोग सिंचाई और पीने के पानी, दोनों को लेकर बेहद तकलीफ में हैं, और इस संकट पर वर्तमान सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।
इसलिए मेरा सरकार से स्पष्ट कहना है कि आप अपनी यह घोर लापरवाही और केवल कागज़ी राजनीति करना छोड़िए। ज़मीन पर काम करके किसानों को हक का पानी दिलाइए, क्योंकि पानी न मिलने के कारण श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और आगे के क्षेत्रों का बेचारा किसान पूरी तरह बर्बाद हो रहा है। सरकार को चाहिए कि वह राजनीति से ऊपर उठकर किसानों को खेती और आमजन को पीने के लिए समय पर पानी उपलब्ध करवाए।
₹700 करोड़ का कथित दवा घोटाला सिर्फ भ्रष्टाचार का आरोप नहीं, बल्कि जनता के भरोसे पर हमला है।
पहले खरीद प्रक्रिया को केंद्रीकृत किया गया।
फिर नियमों को दरकिनार कर मनपसंद नियुक्तियां की गईं।
और उसके बाद वही दवाइयाँ व मेडिकल उपकरण 200% से 450% तक अधिक कीमत पर खरीदे जाने के आरोप सामने आए।
10 लाख की मशीन 33 लाख में खरीदने वाले…
फिर जनता को भ्रष्टाचार पर भाषण भी यही सरकार देंगी।
जब देश की जनता महंगाई और इलाज के खर्च से जूझ रही है, तब जनता के टैक्स के पैसों से आखिर किसका फायदा किया गया?
अब @BJP4India और @narendramodi सरकार बताये,
क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी?
कौन हैं इस कथित ₹700 करोड़ घोटाले के जिम्मेदार?
और जनता का पैसा लूटने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
देश जवाब मांग रहा है।
आज बीकानेर में भाजपा सरकार के हेल्थ फेलियर, पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, प्रसूताओं की दर्दनाक मौतों और सीमावर्ती क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के खिलाफ विशाल जनसभा को संबोधित किया।
प्रदेश के अस्पतालों में इलाज की जगह घोर लापरवाही हो रही है, महिलाएं की जान जा रही है, आस्था के प्रतीकों पर बुलडोज़र चलाया जा रहा, ये सिर्फ प्रशासनिक विफलताएं नहीं बल्कि संवेदनहीन सरकार की पहचान है।
जनता की आवाज़ बनने वाले कांग्रेस के मज़बूत कार्यकर्ताओं का आभार।
When a pregnant woman is forced to give birth on the roadside, it is not an accident, it is an indictment of governance.
If the @BJP4MP government’s priorities are land acquisition and headline… grabbing projects while basic healthcare collapses, such tragedies become inevitable.
A @BJP4India government that cannot ensure a safe delivery for a mother has failed in its most fundamental duty.
Development is not measured by grand announcements, but by whether the poorest citizen receives dignity, care, and protection when it matters most.
श्री राम के नाम पर करोड़ों का घोटाला,
अब भगवान श्री राम ही स्वयं दोषियों को सजा दिलवाएँगे…
प्रधानमंत्री @narendramodi जी, @BJP4India प्रभु श्री राम जी के क़हर से बच के रहिए क्योंकि नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी की कही हुई बातें आज सच साबित हो रही हैं!!!!
#राम_मंदिर_घोटाला
#BJP_का_श्रीराम_को_धोखा
कोटा-बूंदी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक श्री प्रहलाद गुंजल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@PrahladGunjal
एक और पेपर लीक।
एक बार फिर से राजस्थान में पेपर लीक l
और कितने पेपर लीक होंगे, मुख्यमंत्री जी ?
जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में लाखों रुपये लेकर छात्रों को पास कराने की साजिश का खुलासा इस बात का प्रमाण है कि भाजपा राज में भर्ती और परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पेपर लीक और नकल माफियाओं के कब्जे में जा चुकी है।
पेपर लीक, नकल और फर्जीवाड़ा अब कोई अपवाद नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की पहचान हैं। इस सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया है, जहाँ मेहनत नहीं, बल्कि पैसे और माफियाओं का खेल चलता है।
लाखों ईमानदार और मेहनती युवाओं के सपनों को बार-बार कुचला जा रहा है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। न कोई जवाबदेही, न किसी का इस्तीफा और न ही माफियाओं पर कार्रवाई।
मुख्यमंत्री जी, राजस्थान पूछ रहा है :
पेपर लीक कब रुकेंगे ? दोषियों पर कार्रवाई कब होगी ? और इस विफलता की जिम्मेदारी कब लेंगे ?
आखिर कब तक युवाओं के भविष्य की नीलामी करते रहोगें ? कितनी और परीक्षाएँ माफिया तय करेंगे?
#PaperLeak #ParamedicalExam #Rajasthan
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@INCIndia@INCRajasthan
मंडावा से लोकप्रिय विधायक, झुंझुनूँ जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री रीटा चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्धायु एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ। @INCRajasthan
कांग्रेस विचारधारा को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सशक्त करने एवं जनता की आवाज़ को मज़बूती से उठाने के संकल्प के साथ संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण समारोह के साथ हुआ।
संगठनात्मक गतिविधियों और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से गांव और शहर में कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी, नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विचारों को आमजन तक पहुंचाना बहुत आवश्यक है।
मुझे विश्वास है कि इस प्रशिक्षण शिविर से सभी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन मिलेगा। जिस ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उसके सकारात्मक और दूरगामी परिणाम पार्टी को मिलेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष @DeepakBaijINC जी, नेता प्रतिपक्ष @DrCharandas जी, प्रशिक्षण प्रभारी @SachinAhimsa जी, वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित शिविर संचालकों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ।
📍अभनपुर, छत्तीसगढ़
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@bhupeshbaghel@TS_SinghDeo@SampathKumarINC@szarita@VijayJangidINC@INCChhattisgarh@INCIndia
केंद्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah के मई 2026 में हुए बीकानेर दौरे के बाद, सरकार द्वारा राजस्थान के पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती जिलों (Border Areas) में अतिक्रमण हटाने के नाम पर मुस्लिम समुदाय के धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर उन्हें ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई है। इस दमनकारी कार्रवाई के तहत कई दशकों पुराने ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया जा रहा है।
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इन संवेदनशील क्षेत्रों में विविध धार्मिक आबादी होने के बावजूद इतिहास में कभी कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं रहा है। यहाँ सभी धर्मों के आस्था स्थल परस्पर जुड़े हैं और समाज के सभी वर्गों में इनके प्रति गहरी मान्यता है। यहाँ स्थित मंदिरों या अन्य धार्मिक स्थलों की कानूनी स्थिति भी एक समान है। इस पूरे इलाके में कई ऐसी मस्जिदें और मजारें हैं, जिनकी देखभाल व रखरखाव वर्षों से हिंदू समाज करता आ रहा है। प्रशासन की इस एकतरफा कार्रवाई का स्थानीय हिंदुओं द्वारा मुखर विरोध करना यहाँ के गहरे सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल है।
एक शांत सीमांत क्षेत्र में अनावश्यक रूप से एक विशिष्ट धर्म को लक्षित कर की जा रही यह कार्रवाई केवल राजनीतिक ध्रुवीकरण (Polarisation) पैदा करने और सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने के उद्देश्य से प्रेरित प्रतीत होती है। इस दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के कारण स्थानीय जनता में भयंकर आक्रोश व्याप्त है। इस संवेदनशील कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। देश के गृह मंत्रालय को इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन-चैन और सुरक्षा बनाए रखना उनका संवैधानिक कर्तव्य भी है। इस कार्रवाई को अविलंब रोका जाना चाहिए। @HMOIndia
करें योग, रहें निरोग। 🧘♂️🌿
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योग हमें शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ।
#InternationalYogaDay #YogaForLife #YogaDay #HealthyLife #YogaEveryday
🌼 राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🌼🙏
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में धर्म, सत्य और सदाचार का प्रकाश फैलाए।
भगवान राम का आदर्श जीवन, कर्तव्य, त्याग, धैर्य और न्याय का संदेश देता है, जो हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
🙏🌼 राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🌼🙏
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में धर्म, सत्य और सदाचार का प्रकाश फैलाए।
भगवान राम का आदर्श जीवन, कर्तव्य, त्याग, धैर्य और न्याय का संदेश देता है, जो हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। ✨
#RamNavami
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव राम नवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री राम का जीवन सत्य, धर्म, करुणा और आदर्शों की प्रेरणा देता है। आइए हम उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव, न्याय और मानवता को मजबूत करें।
जय श्री राम।
#RamNavami