रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बढ़ती महंगाई के विरोध में विदिशा में जिला व ब्लॉक कांग्रेस द्वारा जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी जी के नेतृत्व में रैली निकालकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान आमजन को लगातार बढ़ती महंगाई, घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल एवं खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों से हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।
ரீவா, மத்தியப் பிரதேசத்தில் வெள்ளத்தால் பாதிக்கப்பட்ட குடும்பங்களுக்கு #SOSSevadal மூலம் உலர் உணவுப் பொருட்கள், மருந்துகள் மற்றும் குழந்தைகளின் கல்விக்காக நோட்டுப் புத்தகங்கள், எழுதுபொருட்கள் ஆகியவை வழங்கப்பட்டு வருகின்றன.
சேவாதளம். ❤️🇮🇳🙏
रीवा, मध्यप्रदेश में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच #SOSSevadal के माध्यम से सूखा राशन, दवाइयां और बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपी-स्टेशनरी पहुंचाई जा रही है।
असम, गुजरात और अब मध्यप्रदेश, जहां संकट, वहां सेवादल।
हर कदम पर जनता के विश्वास से जुड़े काम,
हर पल जनसेवा का संकल्प… ❤️
जनता की आवाज़, सेवा का सम्मान—
कांग्रेस सेवादल, इसी का है नाम! 🇮🇳❤️
#कांग्रेससेवादल#जनसेवा#जनता_का_विश्वास
पिछले 12 वर्षों से हरियाणा में भाजपा सरकार है, केंद्र में भी भाजपा सरकार है और स्थानीय निकायों में भी भाजपा का ही प्रभाव रहा है। तीन इंजन मिलकर भी गुरुग्राम से बारिश का पानी तक नहीं निकाल पाए, तो फिर इस व्यवस्था की जवाबदेही कौन लेगा?
चार बूंद बारिश पड़ते ही सड़कें पानी में डूब जाती हैं, घंटों जाम लगता है और हाल ऐसा हो जाता है मानो कोई बड़ी बाढ़ आ गई हो। गुरुग्राम जैसा महत्वपूर्ण आर्थिक और रोजगार केंद्र आज चरमराते इंफ्रास्ट्रक्चर की कीमत चुका रहा है।
हर मानसून से पहले बैठकें होती हैं, करोड़ों रुपये के काम और बजट के दावे किए जाते हैं। सवाल सीधा है, वह पैसा कहां गया और जमीन पर उसका परिणाम क्यों नहीं दिखाई देता?
कांग्रेस की सरकार को गए 12 साल हो चुके हैं। अब पीछे देखकर बहाने बनाने का समय खत्म हो चुका है। भाजपा सरकार बताए कि इन 12 वर्षों में गुरुग्राम के ड्रेनेज, सड़कों, यातायात और बुनियादी ढांचे के लिए आखिर किया क्या है?
महंगाई बढ़ाओ और जनता को सलाह दो!
भाजपा के नेता अब जनता से कह रहे हैं—“चीनी खाना कम कर दो।”
बेशर्मी की भी कोई हद होती है!
महंगाई बढ़ाने वाली नीतियाँ आपकी, मुनाफा कमाने वाले आपके उद्योगपति और बोझ उठाए आम जनता—फिर समाधान भी जनता ही निकाले?
महंगाई आप बढ़ाएँ, मुनाफा सरकार और बड़े कारोबार कमाएँ, और पिसे जनता—ये कैसा न्याय है?
जनता को सलाह देने से पहले सरकार को अपनी नीतियों का हिसाब देना चाहिए।
आज बिलासपुर में प्रदेश अध्यक्ष कु. मनोरमा पाटेकर जी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने संस्थापक डॉ. एन. एस. हार्डिकर जी की 51वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया।
कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा और राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया। 🩸🇮🇳
LoP Shri @RahulGandhi attended a discussion on “On War and Peace: Violence is Not an Option,” organised by the AZK Foundation at Jawahar Bhavan.
📍 New Delhi