प्रकृति के साथ हमारा रिश्ता सिर्फ उसे सहेजने तक ही सीमित नहीं है। कई बार हम प्रकृति को संभालते हैं तो वही प्रकृति हमारे जीवन का सहारा बन जाती है।
पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में कुछ महिलाएं इसी रिश्ते की प्रेरक मिसाल पेश कर रही हैं। झारखाली की महिलाएं Mangrove के जंगल तैयार कर रही हैं। इनमें से ज्यादातर वो महिलाएं हैं, जिनके पति की Tiger Attack में जान चली गई थी। पति को खोने के बाद उन्हें सुंदरबन से ही आजीविका का सहारा मिला।
उनके द्वारा लगाए गए Mangrove आज गांवों के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा-कवच बन रहे हैं और इन्हें लगाकर इन महिलाओं की कमाई भी हो रही है।
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
भाजपा सरकार पुलिस बल को मजबूत करने के लिए भर्ती और पदोन्नति के फैसले धरातल पर उतार रही है। पुलिस विभाग में लगभग 18,000 भारतीयों के साथ ही विभिन्न विभागों में 85,000 से अधिक नियुक्तियां और करीब एक लाख पदोन्नतियां की गई हैं। हमारी सरकार फाइलों में नहीं बल्कि फैसलों से चलती है और उन्हें धरातल पर उतारकर दिखाती है।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
LIVE: भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी की संयुक्त पत्रकार वार्ता। https://t.co/Zp3GztspvO
उज्जैन में नागरिक स्वेच्छा से अपने मकान, दुकान और धार्मिक स्थलों को हटाकर शहर के विकास में सहयोग कर रहे हैं। मैं सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूँ। जब सभी योगदान दे रहे हैं, तो मैंने भी कहा कि शुरुआत हमारे मकान से होनी चाहिए। हमारे लिए कानून और विकास का पैमाना सबके लिए समान है।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
राहुल बार-बार न्यायालय में मुंह की खाते हैं लेकिन फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं, उनके द्वारा चुनाव आयोग पर फैलाए भ्रम अक्षम्य हैं, उन्हे देश से माफी मांगते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
#MaafiMaangoRahul
इस परिवार की पाँच पीढ़ियाँ सत्ता में रही हैं, फिर भी लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति इनका रवैया बार-बार सवालों के घेरे में रहा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद देश पर आपातकाल थोप दिया गया था। आज फिर संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
#MaafiMaangoRahul
चुनाव आयोग, सर्वोच्च न्यायालय और संसद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण संस्थाएँ हैं, लेकिन दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ेगा की नेता प्रतिपक्ष बिना प्रमाण के आरोप लगाकर देश के लोकतंत्र को खतरे में डालने का कार्य कर रहे है।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
#MaafiMaangoRahul
कांग्रेस अपनी बार-बार की हार से बौखला कर एक सामान्य प्रक्रिया को भी राजनैतिक रंग देते हुए संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी
#MaafiMaangoRahul
चुनावी हार के बाद राहुल गांधी द्वारा संस्थाओं पर सवाल उठाने का मामला नया नहीं है।
वह कभी EVM पर आरोप लगाते हैं, कभी न्यायपालिका के निर्णयों पर सवाल उठाते हैं और यहाँ तक कि सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर भी संदेह का माहौल बनाने का प्रयास करते हैं। कायदे से राहुल गाँधी की हरकतें Anti-BJP से कहीं ज्यादा Anti-National लगती हैं।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी
#MaafiMaangoRahul
भाजपा राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री @Ashish_HG जी ने आज ग्वालियर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में आंगनवाड़ी के बच्चों को पठन सामग्री का वितरण किया एवं इस अवसर पर उन्होंने आंगनवाड़ी बहनों को सम्मानित कर पौधरोपण भी किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#Aanganmilanseva
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी ने आज भोपाल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिव्यांग जनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किये तथा उनसे संवाद किया।
इस दौरान उप-मुख्यमंत्री श्री @JagdishDevdaBJP जी, भोपाल सांसद श्री @Alok_SharmaBJP जी, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री बृजगोपाल लोया जी एवं जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति जी समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
सेवा का संकल्प, जन-जन की भागीदारी!
सिर्फ 2 दिनों में ‘आंगन मिलन सेवा’ 35 राज्यों, 72 हजार+ आंगनवाड़ियों और 37 लाख+ लाभार्थियों तक पहुंची।
आइए, 27 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आप भी सेवा के इस महाभियान से जुड़िए।
#Aanganmilanseva#SevaSankalpAbhiyan#सेवा_संकल्प_अभियान
वाराणसी से वडनगर तक…
सेवा और सुशासन का महाभियान।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जारी "सेवा संकल्प यात्रा" के दौरान मध्य प्रदेश में सेवा यात्री विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण के साथ ही स्वच्छता और अन्य सेवा कार्य कर पर्यावरण संरक्षण और समरसता का संदेश दे रहे हैं।
#SevaYatra
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
"पहले छोटे किसान के लिए खेती करना आसान नहीं था। कभी खाद-बीज की चिंता, कभी बिजली के बिल का बोझ, तो कभी पानी की कमी से बोवनी तक मुश्किल हो जाती थी।
लेकिन आज मोदी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों को खाद-बीज से लेकर सिंचाई और आर्थिक सहायता तक संबल मिल रहा है। किसान सम्मान निधि भी उनकी छोटी-बड़ी जरूरतों में सहारा बन रही है.."
जानिए, कैसे मोदी सरकार की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाएं किसानों के जीवन में सुखद बदलाव लाकर उन्हें बना रही हैं सशक्त और आत्मनिर्भर।
#SevaKiKahani
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
प्यारे देशवासियो, 2 अक्टूबर को पूज्य बापू की जयंती है। बापू ने हमें जीवन के कई मंत्र दिए, जिनमें स्वच्छता भी एक है।
हाल के दिनों में मैंने सोशल मीडिया पर स्वच्छता के कई प्रयास देखे हैं। मध्यप्रदेश में युवा नदी की सफाई कर रहे हैं और पूरा समाज उनके साथ जुड़ रहा है। आंध्र प्रदेश में युवा कुओं, बावड़ियों और पुरानी धरोहरों को सहेज रहे हैं। मुंबई में भी कुछ युवा समुद्र तटों को स्वच्छ रखने में जुटे हैं।
यही जनभागीदारी है और यही बापू के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#MannKiBaat
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी ने आज भोपाल के अरेरा मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 176 (रानी कमलापति रेलवे स्टेशन) पर रेलवे के भारवाहक बंधुओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ श्रवण किया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री @BrijLoya जी एवं भोपाल नगर जिला अध्यक्ष श्री @BjpRavindrayati जी उपस्थित रहे।
#MannKiBaat
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने आज उज्जैन में श्री महाकाल मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीयजनों के साथ श्रवण किया।
इस दौरान सांसद श्री @bjpanilfirojiya जी व श्री उमेशनाथ जी महाराज एवं जिलाध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल जी उपस्थित रहे।
#MannKiBaat
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत देश के लाखों युवाओं ने नशे के विरुद्ध, drugs के खिलाफ, एक बहुत महत्वपूर्ण संकल्प लिया है।
युवाओं ने खुद भी नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली है और इस संदेश को दूसरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी ली है।
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#MannKiBaat