जब आदिवासी, दलित, महिलाओं के मानवाधिकारों का खुलेआम हनन होता है और महीनों तक कोई कार्रवाई नहीं होती, तब सवाल उठना स्वाभाविक है कि महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग आखिर किसके लिए हैं?
राजस्थान के वो ज़िले जिनकी सीमा पड़ोस के देशों से मिलती है (जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर) में पिछले कुछ दिनों से केंद्र सरकार के इशारे पर चुन चुन कर मस्जिद मदरसों और दरगाहों को तोड़ने की कार्यवाही पूरी तरह से संविधान विरोधी और अपने ही देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीनने वाली है।
इन इलाक़ों में हिंदू मुसलमान न सिर्फ भाईचारे से रहते हैं बल्कि 1965 हो या 1971 का युद्ध हो, यहां के सभी धर्मों के लोगों ने पाकिस्तान को धूल चटाने में भारतीय सेना का बढ़ चढ़ कर साथ दिया है।
ये वो शांत इलाक़े हैं जहॉं अब सरकार की नफ़रत वाली नज़र पडी है, कुछ दिनों पहले गृह मंत्री अमित शाह जी का दौरा और अब उसके बाद सुबह नोटिस और कुछ घंटों में मस्जिदों को ज़मीदोज़ करने की कार्यवाही साफ़ बताती है मुसलमानों के प्रति सरकार की मंशा क्या है ?
आज़ादी के पहले से भी बने कई धर्मस्थलों को तोड़ने का स्थानीय हिन्दू समुदाय भी विरोध कर रहे हैं।
सरकारों को अपने नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीनने का कोई हक़ नहीं है।
प्रधानमंत्री @narendramodi जी और गृह मंत्री @AmitShah जी से अनुरोध है कि राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर जैसे ज़िलों में हो रही इस एकतरफ़ा और मुसलमानों को प्रताड़ित करने वाली कार्यवाही पर रोक लगवायें।
जननायक, युवाओं की आवाज़ और देश के करोड़ों लोगों की उम्मीद, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#HappyBirthdayRahulGandhi@RahulGandhi
चुनाव आयोग की मदद से मध्य प्रदेश में राज्यसभा की सीट की लूट के खिलाफ़ लगातार संघर्ष कर रहे मध्य प्रदेश कॉंग्रेस के विधायक साथियों को आज हमने घर आमंत्रित किया और उनके जज़्बे के लिये उन्हें सैल्यूट किया।
बहन मीनाक्षी नटराजन जी के साथ अध्यक्ष जीतू पटवारी जी, CLP उमंग सिंघार जी सहित अधिकांश विधायक साथियों ने भाजपाई लूट के ख़िलाफ़ लगातार संघर्ष का एलान किया।
@MNatarajanINC@jitupatwari@UmangSinghar@arifmasoodbpl
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्षों, महासचिवों, सचिवों, सयुंक्त-सचिवों एवं समन्वयकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने नेतृत्व, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे तथा अल्पसंख्यक समाज की आवाज़ को सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे।
इमरान प्रतापगढ़ी जी एवं शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार।
@RahulGandhi@ShayarImran@Sukhjinder_INC@ashokgehlot51@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@INCMinority@IncminorityRJ@INCRajasthan
धूल उड़ती है आसमानों में
फिर कोई शह-सवार जाता है।
टूट जाता है मेरे सीने में
तीर कब आरपार जाता है।
तेरी फिरऔनियत भी देखेगी
कौन दरिया के पार जाता है।
-इमरान प्रतापगढ़ी
आज अल्पसंख्यक विभाग राजस्थान PCC द्वारा आयोजित
"सद्भावना सम्मेलन" में शिरकत करूँगा।
🗓️ 16 फरवरी 2026
⏰ दोपहर 12 बजे
📍 बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर
@mdchopdarinc
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष, आदरणीय श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी से आज उनके जयपुर स्थित निवास पर मुलाकात की।
डोटासरा जी से मुलाकात कर उन्हें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा आगामी 16 फरवरी, 2026 को बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में आयोजित “पैग़ाम-ए-मोहब्बत - सद्भावना सम्मेलन” हेतु निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए आने की स्वीकृति दी।
इस अवसर पर डोटासरा जी से संगठन को लेकर भी विस्तृत सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
@GovindDotasra
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव, कुशल संगठनकर्ता आदरणीय श्री के.सी. वेणुगोपाल जी सांसद लोकसभा
जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें।
@kcvenugopalmp#KCVenugopal
अम्न का शान्ती का तरफ़दार था,
जिनकी ख़ामोशियों का भी मेयार था !
फूल को फूल था, ख़ार को ख़ार था,
‘सबसे’ ज़्यादा असरदार सरदार था !!
~इमरान प्रतापगढी
बरसी पर विनम्र श्रद्धांजलि
देश की एकता, अखण्डता व संप्रभुता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाली, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस की प्रतीक, देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
#इंदिरा_गाँधी_जी
'लौह पुरुष' भारत रत्न से अलंकृत, सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उनकी देशभक्ति, देश निर्माण के प्रति उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एक मिसाल है तथा सदैव भारतवासियों को प्रेरित करती रहेगी।