दीपावली एवं अमावस्या मेले की तैयारियों का निरीक्षण
दीपावली एवं अमावस्या मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय द्वारा अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र एवं कामतानाथ परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, शौचालय, पेयजल, यातायात, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में पॉलिथीन के उपयोग पर प्रभावी रोक, नियमित सफाई एवं कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
कामतानाथ परिक्रमा मार्ग के नालों में चिन्हित 200 झरियों में से पर्यटन विभाग द्वारा 150 झरियों को बंद कराया जा चुका है। शेष झरियों को भी शीघ्र बंद कराने तथा संबंधित कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी अधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मेले की व्यवस्थाओं को प्रभावी एवं सुचारु बनाएं।
#Chitrakoot #DeepawaliMela #AmavasyaMela #ChitrakootDham #DistrictAdministration #Kamtanath #SwachhChitrakoot