@ChouhanShivraj mama ji aapki yadi railway minister se achhi banti ho ya modi ji se achhi banti ho toh railway mai internship ki age last age 24 se hatakar 35 kara dijye क्योंकि सरकारी नौकरी की तैयारी करते करते उम्र ही निकल जाती हैं
युवा जोश से भरी एक पुरानी तस्वीर नजर आई।
ये दिन था, अपने युवा साथियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का...
मेरे प्यारे जनसेवा मित्रों ने अपने बेहतर कार्यों से सुशासन के संकल्प को नई शक्ति दी है। लाड़ली बहना योजना सहित सरकार की विभिन्न योजनाओ के क्रियान्वयन में महती भूमिका निभाई।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की मंशानुरूप आपने सरकार और जनता के बीच कड़ी के रूप में कार्य कर, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लोककल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की और युवा शक्ति के सामर्थ्य से परिचित कराया।
मैं आपके प्रयास और परिश्रम की सराहना करता हूं।
मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी ने हुकमचंद मिल के मजदूरों की पीड़ा को समझा और बकाया राशि देने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर अपनी स्वीकृति प्रदान की। यही तो है मोदी जी की गारंटी। आभार @narendramodi जी #मजदूरों_को_समर्पित_MP
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 ने प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने के बाद सबसे पहले हुकुमचंद मिल के मजदूरों की पीड़ा को दूर किया। #मजदूरों_को_समर्पित_MP
महाकाल भक्त @DrMohanYadav51 जी को मध्यप्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें!!
आपके कुशल नेतृत्व में अब मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा #महाकाल_के_मोहन
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्यप्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जायेंगे तथा जनकल्याण के क्षेत्र में नये कीर्तिमान रचेंगे। #महाकाल_के_मोहन
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत के सपने को साकार करेगी भक्त मोहन यादव जी @DrMohanYadav51 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का उत्तरदायित्व मिलने पर अशेष शुभकामनाएँ। #महाकाल_के_मोहन
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्चुअली एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में #विकसित_भारत_संकल्प_यात्रा का उज्जैन से शुभारंभ https://t.co/XL6pFjNp0P
आज भोपाल के करुणा धाम महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन व पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महालक्ष्मी मैया की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर अनवरत बरसती रहे, हर ओर सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, यही कामना करता हूं।
।।जय मां लक्ष्मी।।
मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है।