लखनऊ अहमामऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस बे होते हुए अकबरपुर आज़मगढ़ मऊ गाजीपुर घोसी के लिए डग्गेमार सवारी गाड़ी ���ारी संख्या में चलती है जिससे पूर्वांचल पर आए दिन दुर्घटना हुआ करती है इस तरह की डग्गेमार सवारी गाड़ियों को रोकने की कृपा करें जिससे रोज होने वाली दुर्घटना को रोका जा सके।
क्रोनोलॉजी समझिए: चंदा प्रभु का, धंधा खुद का!
भक्तों का काम: श्रद्धा से झोली भरना।
अंदरखाते का काम: 7 करोड़ रुपये इधर से उधर कर देना!
वाह री 'पारदर्शी' सरकार! घोटाला करने वालों ने भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा।
वैसे, इस बार 'चुनावी चंदा' कम पड़ गया था क्या, जो प्रभु के कोष पर ही हाथ साफ कर दिया?
जवाब दीजिए 'प्रधान' सेवक जी!
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने के समाचार से चिंतित हूं।
उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। आशा है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से पूरी शक्ति के साथ जन सेवा में सक्रिय हों।
@khurpenchh विकास कार्यों का मूल्यांक�� सिर्फ वेबसाइट देखकर नहीं किया जा सकता।
जमीनी हकीकत और लोगों का अनुभव सबसे बड़ा प्रमाण होता है।
सांसद के काम को नजरअंदाज कर केवल डेटा पर सवाल उठाना अधूरा दृष्टिकोण है।
महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र निर्माण और वंचितों के उत्थान के लिए उनक��� योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
बेटियां ही नहीं, बेटे भी असुरक्षित: 13 साल के बच्चे से कुकर्म और ताई पर चाकू से हमला, कहाँ है सुशासन?
लखनऊ के मड़ियांव में जो रूह कंपा देने वाली घटना हुई, उसने भाजपा सरकार के 'मिशन शक्ति' और 'सुरक्षित यूपी' के विज्ञापनों का असली सच सामने रख दिया है। एक 13 साल के मासूम बच्चे को अ��वा कर उसके साथ कुकर्म किया गया, वीडियो बनाया गया और जब परिवार ने विरोध किया तो आरोपी ने बच्चे की ताई को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया।
क्या मुख्यमंत्री जी की नाक के नीचे राजधानी में अब मासूम बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं? आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि वे कुकर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं और बीच-बचाव करने वालों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं?
120 साल पहले बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर, जब समाज में जाति प्रथा की जकड़ बेहद गहरी थी, किसी व्यक्ति का एक बड़े सियासतदान के रूप में उभरना मेरे लिए अकल्पनीय है।
-राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री @AnshulAvijit जी
"गरिमा, अनुभव और संघर्ष की पहचान — मीरा कुमार जी का लखनऊ आगमन"
लोकतंत्र के पुरोधा बाबू जगजीवन राम जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित विशेष गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हो��े हेतु पूर्व लोकसभा स्पीकर श्रीमती @meira_kumar जी लखनऊ पहुंचीं।
उनके आगमन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री @KhabriINC जी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री @AnshulAvijit जी ने उनका आत्मीय एवं गर्मजोशी से स्वागत किया।
आज गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक संपन्न हुई।
वर्तमान समय में सोशल ��ीडिया जन-जन से जुड़ने और सशक्त संवाद स्थापित करने का सबसे प्रभावशाली माध्यम बन चुका है, जो विचारों के आदान-प्रदान के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने का सशक्त मंच भी प्रदान करता है।
इसी परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस बैठक के दौरान उपस्थित सोशल मीडिया टीम के युवा एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत मंथन किया गया कि किस प्रकार पार्टी की विचारधारा, जनहित के मुद्दों एवं संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त ढंग से जन-जन तक पहुँचाया जाए, साथ ही समाज में सकारात्मक जागरूकता का व्यापक प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
"चारपाई पर बैठने की 'सजा'—गालियां और पिटाई, यही है भाजपा का सुशासन?"
बदायूँ में मानवता फिर शर्मसार हुई! एक दलित फेरीवाला जब अपना बकाया मांगने पहुँचा, तो दबंगों ने उसे चारपाई पर बैठने की 'सजा' दी—भद्दी गालियां दीं और बेरहमी से पीटा। हद तो तब हो गई जब ये दबंग पुलिस से भी भिड़ गए।
मुख्यमंत्री जी, विज्ञापनों में 'रामराज्य' का ढिंढोरा पीटने वाली आपकी सरकार जवाब दे— क्या आज भी दलितों को सम्मान से बैठने का अधिकार नहीं है?
अमेठी में एक महिला BLO के साथ हुई घटना केवल एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संविधान पर सुनियोजित हमला है। BLO पर जबरन फॉर्म-7 थमाकर विशेष ��र्ग के मतदाताओं के नाम कटवाने का दबाव, मनमुताबिक काम न करने पर अपमान, मारपीट, वीडियो बनाना और मोबाइल छीनना यह साबित करता है कि मतदाता सूची से नाम काटने का एक संगठित षड्यंत्र चल रहा है। यह बेहद गंभीर और आपराधिक कृत्य है, जिसकी कड़े शब्दों में निंदा की जाती है।
यह कोई एकल घटना नहीं है। लगातार हर बूथ पर BLO को डराने-धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसकी जानकारी जिला ���्रशासन को पहले भी कई बार दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई न होना प्रशासनिक चुप्पी और संरक्षण पर गंभीर सवाल खड़े करता है। BLO जैसे संवैधानिक दायित्व निभाने वाले कर्मियों पर दबाव बनाना सीधे-सीधे निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है।
इस पूरे प्रकरण पर चुनाव आयोग, जिला प्रशासन और सरकार को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और दोषियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, महिला से अभद्रता, मोबाइल छीनने और दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोपों में तुरंत FIR व कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। लोकतंत्र को कमजोर करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा— संविधान, निष्पक्ष चुनाव और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा हर संवैधानिक व लोकतांत्रिक कदम उठाया जा��गा।
@RahulGandhi @priyankagandhi @kharge @myogiadityanath @UPGovt @ECISVEEP @DmAmethi @amethipolice @dgpup
न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ
मुगलसराय में दवा व्यवसायी रोहिताश पाल जी की नृशंस हत्या के बाद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
दुःख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी ��ै और न्याय मिलने तक आवाज़ बुलंद करती रहेगी।