माँ भारती के अमर सपूत, अद्वितीय योद्धा, निडरता, साहस, पराक्रम एवं बलिदान के प्रतीक पुरुष, स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति, कुशल नेतृत्वकर्ता, महान देशभक्त महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
मातृभूमि के लिए आपका त्याग और बलिदान राष्ट्र के लिए अप्रतिम प्रेरणा है।
भक्ति और शक्ति के प्रतीक,शिव शिष्य, शास्त्र - शस्त्र पारंगत एवं विद्वता के शाश्वत प्रतीक भगवान परशुराम जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
#parshuramjanmotsav
प्रनवउँ पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन।
जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।।
प्रभु श्री राम जी के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव 'श्री हनुमान जयंती' के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
श्रीहनुमते नमः
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की पावन जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करुणा के शाश्वत सिद्धांतों से संपूर्ण विश्व को आलोकित करने वाली भगवान महावीर की शिक्षाएं मानवता के लिए अमर पाथेय हैं।
"भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी"
भगवान श्रीराम जी के जन्मोत्सव चैत्र रामनवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
रामनवमी का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, यश और वैभव लाये, यही मैं भगवान श्रीराम चंद्र जी से कामना करता हूँ।
अधर्म, असत्य, अत्याचार, अराजकता और अहंकार पर विजय के प्रतीक होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, आज के इस पावन पर्व पर हम सामाजिक बुराइयों का दहन कर जीवन में सौहार्द और समरसता के भाव को आत्मसात करने का संकल्प लें।
#holikadahan2026
भारत की आस्था और अस्मिता के रक्षक, 'हिंदवी स्वराज' के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका त्यागमय जीवन हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
#chatrapatishivajimaharaj
पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सभी भारत माता के अमर वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को शत् शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।🙏
माँ भारती के वीर सपूतों का बलिदान हमें आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देता है।
जय हिंद!
#pulwamaattack2026
"सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना
और गलत के साथ समझौता करना है"
महान देश भक्त युवा क्रांतिकारी देश के स्वतंत्रता में महान योगदान प्रदान करने वाले नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के जयंती पर शत शत नमन।🙏
#SubhashChandraBose#subhashchandrabosejaynti
दान, व्रत और त्याग की प्रेरणा देने वाले आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मोक्षदायिनी माँ गंगा और सूर्यदेव की कृपा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, जीवन में नव ऊर्जा, नव उत्साह और नव उमंग का संचार हो, यही कामना है।
हर हर गंगे!
सूर्य का उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति एवं कृषि-संस्कृति को समर्पित पोंगल पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ये पर्व आप सभी के जीवन में ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य, सफलता, सुख-शान्ति और समृद्धि लेकर आए।
#happymakarsankranti2026
'उठो, जागो और तब तक मत रुको,
जब तक कि अपने लक्ष्य तक न पहुंच
भारतीय ज्ञान-परंपरा के ध्वजवाहक, वैश्विक मंच पर भारतीय सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणास्रोत तथा आध्यात्मिक गुरु राष्ट्रप्रेरक युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!