सांसद पर FIR मामले में नया मोड़, वादी के भाई का वीडियो बयान वायरल...
“विशाल को सुरक्षित हमारे सामने लाया जाए” - भाई विकास कुमार की प्रशासन से मांग।
संतकबीरनगर - बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर नया मोड़ सामने आया है।
मुकदमे के वादी बताए जा रहे विशाल कुमार के भाई विकास कुमार का वीडियो बयान सामने आया है। विकास ने दावा किया कि उनका भाई सुबह करीब 11 बजे से लापता है और परिवार उसकी तलाश को लेकर चिंतित है।
विकास का आरोप है कि विशाल को सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार राजनीति से जुड़ा नहीं है और विशाल कानूनी प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं रखता।
विकास ने प्रशासन से मांग की कि विशाल को सुरक्षित परिवार के सामने लाया जाए और उसका बयान स्वतंत्र रूप से दर्ज कराया जाए। उन्होंने आशंका जताई कि विशाल के साथ कोई अनहोनी होने पर जिम्मेदारी किसकी होगी।
हालांकि, वीडियो में लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि 18 सितंबर की रात अमरडोभा में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों शिकायतों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब विशाल की स्थिति और उनके भाई के दावों की सत्यता भी पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गई है।
@Uppolice@santkabirnagpol@dgpup@digbasti@AdgGkr@samajwadiparty@yadavakhilesh@dimpleyadav@CMOfficeUP@DM_Sknagar
मोटरसाइकिल जबरिया उठाकर 25 हजार रुपये की मांग का आरोप
संतकबीरनगर। मेहदावल थाना क्षेत्र में तहसील के पास से एक युवक की मोटरसाइकिल कुछ मनबढ़ युवकों द्वारा जबरिया उठा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि मोटरसाइकिल वापस करने के एवज में आरोपितों ने उससे 25 हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपित फौजदारी पर आमादा हो गए।
पीड़ित के मुताबिक उसकी मोटरसाइकिल संख्या UP 58 AF 3460 को आरोपितों ने जबरिया उठा लिया। बाद में मोटरसाइकिल गायब करने की बात कहकर उसे परेशान किया गया और वापस करने के लिए रुपये की मांग की गई।
पीड़ित नगर पंचायत मेहदावल के मंझरिया तिवारी का निवासी बताया जा रहा है। मामले में पीड़ित ने मेहदावल थाने पर लिखित शिकायत देकर थानाध्यक्ष से आरोपित मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
@Uppolice@santkabirnagpol@digbasti@AdgGkr@dgpup@CMOfficeUP
थाने में घुसा बारिश का पानी, थाना हुआ जलमग्न, घुटने तक पानी में चलने को मजबूर पुलिसकर्मी।
संतकबीरनगर - मेहदावल में रविवार शाम लगभग चार बजे लगातार हो रही बारिश के चलते मेहदावल थाना परिसर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। थाना परिसर में बारिश का पानी घुसने से पुलिसकर्मियों को घुटने तक भरे पानी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।
थाने के कार्यालयों और परिसर में पानी भर जाने से पुलिसकर्मियों के साथ फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कार्यालयी सामान के भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
थाना परिसर में लंबे समय तक पानी जमा रहने से गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से थाना परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान पुलिसकर्मियों और फरियादियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
@Uppolice@digbasti@AdgGkr@dgpup@CMOfficeUP@IPS_SandeepMina@santkabirnagpol
संतकबीरनगर - भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नेता व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को बखिरा थाने के सिपाहियों ने बेरहमी से पीटा,
किसी मामले में सुलह कराने के नाम पर पक्षकारों से 50 हजार रूपये दिलाने की सिपाहियों ने भाजपा नेता से की मांग।
भाजपा सरकार में पैसा नहीं लगता है भाजपा नेता ने जैसे ही कहा, इतना सुनते ही आगबबूला हो गए सिपाही।
पीड़ित नेता को गेट से थाने के अन्दर घसीटते हुए ले जाकर सिपाहियों ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लात, मुक्का व बास के डंडे से बुरी तरह पीटा।
उच्चधिकारियों से शिकायत करने पर भाजपा नेता को फर्जी मुकदमें में फसाने की पुलिसकार्मियों ने दी धमकी।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग को शिकायती पत्र भेज कर पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप।
दिनांक 30.07.2026 के समय करीब 06:30 से 07:30 की घटना।
बखिरा थानाक्षेत्र का मामला।
@Uppolice@digbasti@DM_Sknagar@santkabirnagpol@AdgGkr@myogiadityanath@dgpup@CMOfficeUP@112UttarPradesh
क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रही हैं एआरटीओ प्रियंबदा सिंह......?
बड़ी हस्तियों और जनप्रतिनिधियों की 'अनफिट' गाड़ियों को आखिर क्यों दें रखी हैँ अभयदान........!!
#संतकबीरनगर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का साफ संदेश है—सड़कों पर दौड़ने वाला हर वाहन नियमों के दायरे में होना चाहिए, खासकर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। लेकिन संतकबीरनगर जिले में शासन की इस मंशा को सरेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। और इस पूरे खेल के केंद्र में हैं जिले की एआरटीओ (ARTO) प्रियंबदा सिंह, जिन पर आदेशों का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी थी, लेकिन अब उनकी कार्यप्रणाली पर ही गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
हैरानी की बात यह है कि यह लापरवाही किसी दूर-दराज के ग्रामीण इलाके की नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय और शहर के बीचोबीच की है। शहर की सड़कों पर रोजना सैकड़ों की संख्या में 'अनफिट' और बिना कागजातों के स्कूली वाहन फर्राटे भर रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो इन कबाड़ हो चुके वाहनों पर कार्रवाई न होने की सबसे बड़ी वजह इनका 'कनेक्शन' है। ये अनफिट स्कूली वाहन जिले की जानी-मानी हस्तियों और कद्दावर जनप्रतिनिधियों के शिक्षण संस्थानों के हैं। आरोप है कि एआरटीओ प्रियंबदा सिंह इन रसूखदारों के दबाव में या फिर किन्हीं अज्ञात कारणों से पूरी तरह नतमस्तक हैं, जिसके चलते इन जानलेवा गाड़ियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
जिन अनफिट गाड़ियों को आरटीओ दफ्तर के गैरेज या सीज यार्ड में होना चाहिए था, वे रोजाना हजारों नौनिहालों को मौत के साए में लेकर सड़कों पर दौड़ रही हैं।
एक तरफ सरकार डग्गामार और अनफिट वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं संतकबीरनगर की एआरटीओ प्रियंबदा सिंह की रहस्यमयी चुप्पी इस पूरे अभियान को खोखला साबित कर रही है। रसूख के रंगे इन स्कूली वाहनों को खुली छूट मिलना यह साफ करता है कि जिले में आम जनता के लिए कानून कुछ और है और खास लोगों के लिए कुछ और।
अब देखना यह है कि इस गंभीर लापरवाही पर शासन स्तर से क्या एक्शन लिया जाता है, या फिर परिवहन विभाग किसी बड़े और खौफनाक हादसे के होने का इंतजार कर रहा है?
@DM_Sknagar@santkabirnagpol@Uppolice@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP
#संतकबीरनगर - दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट.....!! दोनों पक्ष से कई घायल......!
एक पक्ष से दों व दूसरे पक्ष से एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर,
दोनों पक्ष के घायलों का मेहदावल CHC पर चल रहा इलाज........
मोहर्रम जुलूस मे दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी...........
एक पक्ष ग्राम बेलाकला व दूसरा पक्ष ग्राम श्रीनगर का है निवासी.......
मेहदावल थाना क्षेत्र के सीयर में हुई मारपीट..........!
@santkabirnagpol@digbasti@AdgGkr
संतकबीरनगर - संदिग्ध परिस्थियों मे पेड़ से बंधा मिला युवती का शव......
देर रात्रि घर से गायब हुई थी युवती चांदनी.......
बेलहर कला थाना क्षेत्र के बेलहर कला गांव की रहने वाली है मृतका चांदनी......
थाना क्षेत्र के बेलहर खुर्द मे मिला युवती का शव, मौके पर पुलिस.....
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही मे जुटी पुलिस......
@santkabirnagpol@digbasti@AdgGkr
#अयोध्या- राम मंदिर में दान गबन का मामला............!
मुकदमे में नामजद आठो आरोपियों की हुई पेशी........!
स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह की कोर्ट में हुई पेशी.......!
14 दिन के लिए भेजे गए न्यायिक हिरासत में........!
आरोपियों की पुलिस ने अभी नहीं ली रिमांड.........!
मोहर्रम की अवकाश के चलते स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई पेशी.......!
सोमवार को फिर होगी पेशी.........!!
पुलिस कस्टडी डिमांड लेने का करेगी प्रयास.......!
#आरोपियों से 79 लाख 85 हजार बरामद।
@ayodhya_police@igrangeayodhya@dmayodhya@UPGovt@CMOfficeUP@myogiadityanath@myogioffice@RSSorg@BJP4India@BJP4UP@yadavakhilesh@Mayawati@RahulGandhi
#मामूली कहासुनी को लेकर किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला.........!!
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर एक 17 वर्षीय किशोर पर चाकू और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 17 वर्षीय सैफ पुत्र अब्दुल कादिर सामान लेने जा रहा था, तभी गांव के ही मोहम्मद आकिब और उसके भाई मोहम्मद अरशद और पिता अंसार अहमद ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सैफ ने इसका विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर उस पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सैफ की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल सैफ के गले पर करीब आठ टांके आए हैं। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी धनघटा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई है और तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है.
@santkabirnagpol@digbasti@AdgGkr@Uppolice
#पुलिस टीम पर कातिलाना हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार......!!
संतकबीरनगर। महुली थाना पुलिस ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली पुलिस ने शनिवार को सिकटहा पुलिया के पास से अशोक चौहान, शिवकुमार उर्फ नकुल चौहान और राजन कुमार को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों ने बीते शुक्रवार को हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और उनके हमराहियों पर एक राय होकर प्राणघातक हमला किया था, जिसके बाद महुली थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक गौतम यादव की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
@santkabirnagpol@digbasti@AdgGkr@Uppolice
#संतकबीरनगर मे सत्यमेव टाइम्स की खबर का बड़ा असर.....
#रेलवे के अफसरों ने खबर का लिया संज्ञान........
#नई रेल लाइन निर्माण ने बढ़ा दी थी ग्रामीणों की दिक्क़त......
#अंडरपास निर्माण के चलते मुख्य मार्ग पर पसरा था कीचड़.....
आने जाने मे ग्रामीणों को हो रही थी पररशानी......
राह चलते बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर हो रहें थे चोटिल…....
#मशीन लगाकर सड़क पर पसरे कीचड़ को रेलवे प्रशासन ने हटवाया........
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अफलाक अहमद की शिकायत पर प्रमुखता से चली थी खबर......
#रेलवे प्रशासन के त्वरित कार्यवाई के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस......
#ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारीयों के इस त्वरित कार्यवाई की मुक्त कंठ से की प्रशंसा..... #जताया आभार......
#मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र के भैंसा माफ़ी गांव का मामला.
@RailMinIndia@nationalrailenq@RailwaySeva@DM_Sknagar@myogiadityanath@myogioffice@UPGovt@homeupgov@CMOfficeUP
खाकी की सुस्ती पर उठे सवाल...?
लोहे की रॉड से लहूलुहान युवक थाने में लगाता रहा न्याय की गुहार,
पुलिस ने नहीं कराया मेडिकल।
संतकबीरनगर - उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस कानून व्यवस्था को लेकर भले ही लाख दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी फरियादियों को खून के आंसू रुलाने पर मजबूर कर रही है। ताजा मामला जनपद के मेहदावल थाने से सामने आया है, जहां पुलिस की कार्यप्रणाली और संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दबंगों के जानलेवा हमले में बुरी तरह लहूलुहान और कराहते हुए एक युवक जब थाने पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचा, तो मुस्तैद दिखने वाली मेहदावल पुलिस ने उसका तत्काल मेडिकल कराना तक मुनासिब नहीं समझा और अगले दिन आने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
पूरी घटना दिनांक 27 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।
मेहदावल निवासी पीड़ित अंशु पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि वह शाम को अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। जैसे ही वह सम्राट जिम स्टैंड के पास पहुंचा, वहां घात लगाकर बैठे दो दबंगों ने उसे अकारण ही रोकना शुरू कर दिया। इनमें से एक युवक ने अपने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। आरोपियों ने पीड़ित को देखते ही मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब अंशु ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने कानून को ताक पर रखकर लात-घूंसों और लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। लोहे की रॉड से सिर और हाथ पर किए गए ताबड़तोड़ वार के कारण अंशु लहूलुहान हो गया और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी जाते-जाते पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए खुलेआम फरार हो गए।
इस खौफनाक वारदात के बाद पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर सीधे मेहदावल थाने पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि उसने लहूलुहान हालत में ही पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल मेडिकल मुआयने की मांग की, ताकि फिर दर्ज हो सके। लेकिन पुलिस का रवैया बेहद चौंकाने वाला रहा। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजकर कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के बजाय, पुलिस ने तहरीर लेकर उसे टरका दिया। अस्पताल में निजी तौर पर पट्टी और प्राथमिक उपचार कराने के दौरान पीड़ित अंशु ने वीडियो में अपना दर्द बयां करते हुए साफ कहा कि पुलिस ने आज उसका कोई मेडिकल नहीं कराया और एसओ साहब ने उसे यह कहकर टाल दिया कि 'कल आरोपियों को बुलाकर बैठाएंगे और जो होगा देखा जाएगा'। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या मेहदावल पुलिस किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है, और गंभीर रूप से घायल पीड़ित को मेडिकल के लिए तड़पता छोड़ देना क्या पुलिसिया कार्यशैली पर बड़ा बट्टा नहीं है? अब देखना यह है कि इस सुस्ती के बाद आला अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित को न्याय दिलाते हैं या नहीं।
@santkabirnagpol@Uppolice@digbasti@AdgGkr@dgpup
संतकबीरनगर - तो क्या होटल मे ही शिफ्ट हो गया स्पा सेंटर?
सुर्खियों मे आने के बाद स्पा सेंटर ने मारा यूटर्न...!
पुलिस की छापेमारी के बाद स्पा सेंटर संचालक ने चलाया दिमाग़.....!
स्पा सेंटर मे नहीं बल्कि अब होटल मे ही चल रहा देह व्यापार का गोरखधंधा!
विडियो वायरल।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के नौदरी का मामला।
@Uppolice@dgpup@AdgGkr@digbasti@santkabirnagpol@CMOfficeUP
#मेंहदावल मे स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट का गोरखधंधा......!
#स्कूल ड्रेस में पहुँच रही नाबालिग लड़कियां, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश.........
संतकबीरनगर के नगर पंचायत मेहदावल के नौदरी इलाके में देह व्यापार के एक बड़े केंद्र "स्पा सेंटर" और होटल संचालन का मामला सामने आया है!
दरअसल इस स्पा सेंटर के काले कारोबार का तरीका बेहद सुनियोजित है, जहाँ प्रवेश करते ही आगे की ओर केवल दिखावे के लिए एक रिसेप्शन काउंटर बनाया गया है जबकि भीतर की ओर केबिन के आकार के बेडरूम तैयार किए गए हैं जिनमें बिस्तर आदि की पूरी व्यवस्था है। यहाँ आने-जाने वाले विजिटर्स के लिए रखा गया रजिस्टर भी सिर्फ नाम मात्र का है, जिसमें कोई खास जानकारी दर्ज नहीं की जाती है। रिसेप्शन पर मौजूद कर्मियों से पूछताछ में सामने आया कि यहाँ आने वाले ग्राहकों से सबसे पहले 1500 रुपये एंट्री फीस ली जाती है, जिसके बाद उन्हें वहाँ मौजूद लड़कियों में से अपनी मनपसंद लड़की चुनने की आजादी मिलती है और फिर ग्राहक उसके साथ 45 मिनट तक अंदर रह सकता है। इसके बाद अंदर लड़की से बात करके उसे एक्स्ट्रा पैसे देकर ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार सारा गलत कार्य कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर किसी ग्राहक को स्पा सेंटर के अंदर असुविधा महसूस होती है, तो उसे उसी परिसर के ऊपर बने होटल में लड़की को ले जाने का विकल्प दिया जाता है बशर्ते उसका एक्स्ट्रा चार्ज और होटल के रूम का किराया अलग से चुकाना पड़ता है।
इस पूरे अवैध कारोबार में सबसे चिंताजनक और चौंकाने वाला पहलू यह है कि इस परिसर में बने होटल में आए दिन स्कूल की नाबालिग लड़कियां भी आ-जा रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही मोहल्ले के जागरूक लोगों ने एक स्कूली लड़की को बकायदा स्कूली ड्रेस में ही इस होटल में जाते वक्त रंगे हाथों पकड़ा था जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस स्पा सेंटर और होटल में सुबह से लेकर देर रात तक अपने जनपद के अलावा आस-पास के सटे कई अन्य जिलों के लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। इस घिनौने कृत्य के कारण पूरे मोहल्ले में भारी आक्रोश और गुस्सा फैला हुआ है। स्थानीय निवासियों का साफ कहना है कि वे किसी भी हालत में अपने मोहल्ले में ऐसा गंदा काम नहीं होने देंगे जिससे उनकी आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो। मोहल्ले वालों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए इसे बंद नहीं कराया गया, तो स्थानीय जनता इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
@santkabirnagpol@digbasti@AdgGkr@Uppolice@dgpup
#नाबालिग से दुष्कर्म के बाद अपहरण का आरोप, पुलिस पर मुख्य आरोपियों को बचाने और तहरीर बदलने का संगीन इल्जाम......!
संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके अगले ही दिन उसका अपहरण कर लिए जाने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी (पुलिस) को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थिनी का आरोप है कि स्थानीय थानाध्यक्ष ने दबाव बनाकर उनकी मूल तहरीर बदलवा दी और मुख्य आरोपियों को बचाते हुए बेहद ढुलमुल कार्रवाई की।
शिकायती पत्र के अनुसार घटना 21 मई 2026 की रात लगभग 1:00 बजे की है, जब गांव के ही रहने वाले विपिन, अरुण, करन और शैलेश पीड़ित परिवार के घर में जबरन घुस गए। आरोप है कि अन्य आरोपियों ने नाबालिग लड़की के हाथ-पैर दबोच रखे थे और मुख्य आरोपी विपिन ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। लड़की के चिल्लाने पर जब मां कमरे में पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वह न्याय के लिए स्थानीय थाने पहुंचीं, तो पुलिस ने दबाव डालकर तहरीर बदलवा दी और केवल विपिन के खिलाफ अपराध संख्या 204/2026 दर्ज किया, जबकि हाथ-पैर पकड़ने वाले अन्य आरोपियों के नाम निकाल दिए गए। हद तो तब हो गई जब पुलिस ने न तो पीड़िता का मेडिकल कराया और न ही उसका बयान दर्ज किया।
पुलिस की इस ढिलाई का फायदा उठाते हुए आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और अगले ही दिन 22 मई 2026 की रात, जब परिवार के लोग घर पर नहीं थे तब आरोपी विपिन ने अपने सहयोगियों और एक अन्य महिला रूमा के साथ मिलकर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर जबरन अगवा कर लिया। काफी तलाश के बाद भी पीड़िता का कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे परेशान होकर पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि आरोपी उनकी बेटी की हत्या कर सकते हैं। थक-हारकर पीड़िता की मां ने 23 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी से गुहार लगाते हुए मांग की है कि विवेचक को कड़े निर्देश देकर लड़की को सकुशल बरामद किया जाए, मुकदमे में फरार चल रहे सह-आरोपियों अरुण, करन, शैलेश और रूमा का नाम बढ़ाया जाए, तथा लड़की का मेडिकल व बयान करवाकर केस में उचित कानूनी धाराएं बढ़ाई जाएं।
@santkabirnagpol@digbasti@AdgGkr@Uppolice@dgpup
संतकबीरनगर - न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने का मेहदावल एसडीएम व सीओ को जिलाधिकारी ने दिया आदेश...
पीड़ित ने दबंगो से तंग होकर जिलाधिकारी के सामने लगायी न्याय की गुहार।
पीड़ित की पैतृक जमीन पर दबंगो द्वारा किया जा रहा कब्जा।
पीड़ित की जमीन का सिविल जज जू. डि. के वहाँ चल रहा वाद संख्या - 1686/24,
न्यायालय में मामला होने के बाद भी दबंग पीड़ित की पैतृक जमीन पर कर रहे कब्जा।
थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर ही हो रहा निर्माण।
मेहदावल थानाक्षेत्र के कस्बे का मामला।
@DM_Sknagar@Uppolice@digbasti@santkabirnagpol@AdgGkr@dgpup@CMOfficeUP