उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के थाना केमरी से वायरल हुआ वीडियो उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के पतन और सत्ता के संरक्षण का भयावह उदाहरण है। वीडियो में खुद को बजरंग दल का नेता बताने वाला व्यक्ति थाने के अंदर पुलिसकर्मियों को खुलेआम धमकाते हुए कहता है —“जिस दारोगा की औकात हो मार के दिखाओ, थाने में आग लगा दूंगा।”
यह कोई सामान्य धमकी नहीं है, बल्कि सत्ताधारी भाजपा से जुड़े संगठन के संरक्षण में पनप रहे गुंडातंत्र की खुली घोषणा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी— सवाल यह नहीं है कि वह व्यक्ति इतना बेलगाम क्यों है, वास्तविक सवाल यह है कि उसे यह हिम्मत किस सत्ता-संरक्षण के कारण मिली है?
आज उत्तर प्रदेश में हालात ऐसे बना दिए गए हैं कि भाजपा-समर्थित संगठनों से जुड़े लोग पुलिस को भी आंख दिखा रहे हैं, और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। यदि यही शब्द किसी अन्य के मुँह से निकल जाते, तो अब तक उस पर एनएसए लग चुका होता,उसके घर पर बुलडोज़र चल चुका होता।
यह साफ़ है कि उत्तर प्रदेश में कानून अब संगठन और विचारधारा देखकर लागू किया जा रहा है।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि—वीडियो में दिखाई दे रहे बजरंग दल के कथित नेता को तत्काल गिरफ्तार किया जाए,उसके विरुद्ध गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।
यह भरोसा दिया जाए कि कानून सभी के लिए बराबर है।यदि इस मामले में भी सरकार चुप्पी साधे रहती है, तो यह माना जाएगा कि भाजपा सरकार खुद ऐसे तत्वों को संरक्षण देकर संविधान को कमजोर कर रही है।
उत्तर प्रदेश को धार्मिक उन्माद और सत्ता–संरक्षित गुंडागर्दी से नहीं,संविधान, कानून से चलाया जाना चाहिए।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
मेरी गाड़ी का 13 जनवरी को 1 ही टाइम में 2 बार टोल काट लिया , इसकी कंप्लेन मैंने @blackbuck में की अब तक कोई समस्या का हल नही हुआ ,
हमे बार बार यही बोला जाता है 20 दिन बाद होगा
@nitin_gadkari@NHAI_Official@MORTHIndia
कस्बा केमरी ( रामपुर ) में डम्पर वाले बहुत ही स्पीड से गाड़ी निकालते हैं , सुबह सुबह बच्चे स्कूल जाते हैं
जिससे कभी भी हादसा हो सकता है और पहले जम्प थे नया रोड पड़ने से जम्प भी खत्म हो गए , केमरी में जम्प डलवाने की कृपा करें ।
@DmRampur