बाड़मेर में विधायक रविंद्र सिंह जी भाटी मजदूरों के हक के लिए पिछले २ हफ़्ते से धरने पर बैठे है,लेकिन भाजपा की पर्ची सरकार ने विधायक से न कोई वार्ता की न कोई संज्ञान लिया ।
विधायक रविंद्र जी व मजदूरों का इतना अपमान किया भाजपा सरकार ने की कलेक्ट्रेट कूच करने एवं अपने ऊपर पेट्रोल डालने पर मजबूर हो गए ।
भाजपा सरकार को अविलंब विधायक व मजदूरों से बात करनी चाहिए, विधायक पद की गरिमा सरकार को ध्यान रखनी चाहिए ।
अगर विधायक या मजदूरों के साथ कुछ भी ग़लत हुआ तो भाजपा सरकार गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे ।।
@RavindraBhati__
बाड़मेर के शिव क्षेत्र स्थित गिरल लिग्नाइट माइंस में मजदूरों के हक की लड़ाई पिछले 38 दिनों से जारी है, लेकिन राजस्थान सरकार पूरी तरह मौन है। मजदूरों के समर्थन में 15 दिनों से धरने पर बैठे शिव विधायक रविंद्र सिंह जी भाटी की आवाज को भी प्रशासन ने लगातार अनसुना किया। इसी प्रशासनिक तानाशाही और अनदेखी के चलते अंततः एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को आत्मदाह के प्रयास जैसा आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।
यह घटना प्रदेश सरकार की घोर विफलता है। यदि सरकार अब भी नहीं जागी और मजदूरों की मांगों का तुरंत समाधान नहीं किया, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या माना जाएगा। लोकतंत्र में जनता और उनके प्रतिनिधियों की आवाज को इस तरह तानाशाही से दबाया नहीं जा सकता। सरकार तुरंत होश में आए और मजदूरों को उनका हक दे।
@RavindraBhati__@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@BJP4India
|| जय श्री ॐ बन्ना सा ||
जन-जन के आराध्य, राजस्थान के पाली जिले के चोटिला गांव के सुप्रसिद्ध देवस्वरूप श्री ओम बन्ना सा जी की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
श्री ओम बन्ना सा जी का आशीर्वाद एवं कृपादृष्टि हम सभी पर सदैव बनी रहें।
आधुनिक भारत को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का पाठ पढ़ाने वाले महामानव, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर श्री रामदेव शिक्षण एवं सेवा संस्थान और अम्बेडकर मेघवाल बालिका छात्रावास संस्थान गडरा रोड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य जयंती समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर बाबा साहेब के भारतीय संविधान निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। बाबा साहेब ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सामाजिक न्याय एवं सम्मानपूर्वक जीवन जीने का मार्ग प्रदान किया है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर समरसता स्थापित करने का उनका संकल्प आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
इस दौरान कार्यक्रम में शिव के पूर्व विधायक आदरणीय श्री अमीन खान जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जय भीम।
#JNVU जोधपुर के निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष भाई अरविंद सिंह भाटी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मातारानी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@ArvindSBhati9
स्वाभिमान के सूर्य, शौर्य के शिखर! 🚩
मातृभूमि की रक्षा के लिए घास की रोटियां स्वीकार करने वाले, लेकिन पराधीनता नहीं, ऐसे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏
"जो दृढ़ राखे धर्म को, तिहि राखे करतार।"
जय मेवाड़! जय एकलिंग जी!
#Maharanapratap
राजनीति में दो नेताओं के बीच ऐसा अद्भुत प्रेम, तालमेल और ऐसा प्रशंसा भाव दुर्लभ है। आजकल भले लोग एकदल में हों, बहुत डाह रहती है। लेकिन भाजपा के चूरू में हुए एक कार्यक्रम में कुछ अनूठा दिखा। पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बीजेपी के धुरंधर राजेंद्र राठौड़ की तारीफ़ें करते हुए उन्हें संकटमोचन बताते हैं और कहते हैं कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी जब किसी मसले में अटक जाते हैं तो राठौड़ को बुलाते हैं और वे संकट का निवारण करते हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी उनकी मदद इसी तरह लिया करती थीं। इसके बाद राठौड़ ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की तारीफ़ें कीं। उन्हें प्रदेश का बहुत बड़ा नेता बताया। आप इस पर क्या कहेंगे?
@Rajendra4BJP@madanrrathore@BJP4India@BhajanlalBjp@bjpraj@INCRajasthan
"विकास के नाम पर विनाश का रास्ता"
भारत की सबसे प्राचीन पर्वतमाला अरावली आज अपने अस्तित्व की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश के बाद 100 मीटर से कम ऊँचाई वाली पहाड़ियों को “पहाड़” न मानने की व्याख्या सामने आई है, जिसने अरावली के विशाल भूभाग को कानूनी संरक्षण से बाहर करने का खतरा पैदा कर दिया है। यह केवल शब्दों का खेल नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी परिणाम राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पूरे उत्तर-पश्चिम भारत के पर्यावरणीय भविष्य को सीधे प्रभावित करने वाले हैं।
अरावली पर्वतमाला लगभग 692 किलोमीटर तक गुजरात से लेकर दिल्ली तक फैली है और इसे लगभग तीन अरब वर्ष पुरानी पर्वत श्रृंखला माना जाता है। इसका दो-तिहाई हिस्सा राजस्थान में स्थित है, जहाँ यह जलवायु संतुलन, वर्षा चक्र और भूजल रिचार्ज की रीढ़ के रूप में कार्य करती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि अरावली न होती, तो पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत का बड़ा भूभाग रेगिस्तान में बदल चुका होता। ऐसे में इस प्राकृतिक ढाल को कमजोर करना दीर्घकालिक पर्यावरणीय आत्मघात से कम नहीं है।
फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के आँकड़े इस संकट की गंभीरता को और स्पष्ट करते हैं। देश में मैप की गई 12,081 पहाड़ियों में से केवल 1,048 यानी महज 8.7 प्रतिशत ही 100 मीटर की ऊँचाई के मानक पर खरी उतरती हैं। इसका सीधा अर्थ यह है कि अरावली का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा इस नई व्याख्या के बाद कानूनी सुरक्षा खो सकता है। यह स्थिति खनन, रियल एस्टेट और निजी परियोजनाओं के लिए रास्ता खोलती है, जबकि पर्यावरण और स्थानीय समुदायों के लिए यह विनाश का संकेत है।
अरावली केवल पहाड़ियों की श्रृंखला नहीं है। यह 300 से अधिक जीव-जंतुओं और पक्षियों का प्राकृतिक आवास है, लाखों पशुपालकों के लिए चारागाह है और बनास, साबरमती तथा लूणी जैसी नदियों का उद्गम स्थल भी है। इसकी चट्टानी संरचना वर्षा जल को रोककर उसे जमीन के भीतर पहुँचाती है, जिससे पूरे क्षेत्र में भूजल रिचार्ज होता है। पहले से ही जल संकट से जूझ रहे पश्चिमी राजस्थान के लिए अरावली का कमजोर होना सूखे को स्थायी बना देने जैसा होगा।
सरकार की पर्यावरण नीति की वास्तविक तस्वीर जोजरी नदी की उपेक्षा और खेजड़ी वृक्षों के साथ हो रहे व्यवहार से भी साफ होती है। खेजड़ी, जिसे राजस्थान का राज्य वृक्ष माना जाता है और जो रेगिस्तानी पारिस्थितिकी तंत्र की जीवनरेखा है, आज योजनाबद्ध कटाई का शिकार बन रहा है। सरकारी आँकड़ों और जमीनी आकलनों के अनुसार, सोलर परियोजनाओं और औद्योगिक लीज़ के नाम पर अब तक लगभग 26 लाख खेजड़ी पेड़ काटे जा चुके हैं, जबकि आने वाले समय में करीब 50 लाख और खेजड़ी पेड़ों की कटाई की तैयारी की जा रही है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि एक पूर्ण विकसित खेजड़ी पेड़ के साथ अन्य पेड़ो को तैयार होने में लगभग 100 वर्ष लगते हैं, जिससे मरुस्थल के इस अनमोल पारिस्थितिकी तंत्र पर दीर्घकालिक और गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
एक पेड़ औसतन 1,200 किलोलीटर ऑक्सीजन प्रतिवर्ष देता है। इस आधार पर, जो 26 लाख पेड़ काटे गए, वे हर साल लगभग 25 करोड़ किलोलीटर ऑक्सीजन प्रदान करते थे जो अब पूरी तरह बंद हो चुकी है। पेड़ों के कटने और बड़े पैमाने पर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है। पर्यावरणविदों के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में बारिश कम होने का यह एक प्रमुख कारण बन गया है। तापमान बढ़ने और आवास नष्ट होने के चलते रेगिस्तान के कई छोटे जीव भी विलुप्ति के कगार पर पहुँच गए हैं। जबकि यही पारिस्थितिकी तंत्र है जो न्यूनतम पानी में पनपता है, मिट्टी को बाँधकर मरुस्थलीकरण को रोकता है, पशुओं के लिए चारा देता है और स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है।
विडंबना यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने अतीत में अरावली की रक्षा के लिए ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। 1990 के दशक से लेकर एम.सी. मेहता बनाम यूनियन ऑफ इंडिया जैसे मामलों में कोर्ट ने राजस्थान और हरियाणा में अनियंत्रित खनन पर रोक लगाई और यह स्वीकार किया कि इससे होने वाला पर्यावरणीय नुकसान अपूरणीय है। ऐसे में आज उसी अरावली को कमजोर करने वाली व्याख्या सामने आना न केवल चिंताजनक है, बल्कि न्यायिक परंपरा के भी विपरीत प्रतीत होता है।