जन-जन से आत्मीय जुड़ाव!
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली मेट्रो से यात्रा करते हुए मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा बच्चों और सहयात्रियों से किया गया सहज संवाद, उनकी जन-सरोकारी कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।
#PMModiAtSRCC
भारतीय जनता पार्टी, कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश मिश्र जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें��
ॐ शांति 🙏
पडरौना स्थित आवास पर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए आत्मीय जनों से भेंट-वार्ता हुई।
जनता-जनार्दन के साथ यह निरंतर संवाद और उनका असीम स्नेह मुझे जन-कल्याण के प्रति सदैव एक नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर देता है।
#12YearsOfJanDhan आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में 'प्रधानमंत्री जन-धन योजना' आज गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के आर्थिक सशक��तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बन चुकी है।
इस ऐतिहासिक पहल ने देश के दूर-दराज के गांवों, हमारी माताओं-बहनों और श्रमिक वर्ग को बैंकिंग प्रणाली की मुख्यधारा से जोड़कर उनके जीवन में स्वावलंबन और सम्मान का एक नया सवेरा लाया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पडरौना द्वारा आयोजित रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में आदरणीय श्री मुकुल कानिटकर जी (वरिष्ठ प्रचारक) भाई साहब का पाथेय प्राप्त हुआ।
@mukulkanitkar
आज नेहरू इण्टर कालेज, मंसाछापर में विद्यालय जीर्णोद्धार के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उन्नत संसाधन हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।
विद्यालय परिवार एवं सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।
आज खिरकिया में बहुप्रतीक्षित दूसरे नवनिर्मित पुल का स्थलीय निरीक्षण किया।
पुल बनकर तैयार है। इस पुल के शुरू होने से यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आवागमन पूरी तरह निर्बाध व सुगम हो सकेगा।
इस अवसर पर पडरौना विधायक श्री मनीष जायसवाल जी एवं ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा श्री विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव जी भी मौजूद रहे।