मुहर्रम का मुक़द्दस महीना हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की महान कुर्बानियों को सलाम!
#Muharram#ImamHussain#Karbala
सामाजिक न्याय के प्रणेता, पिछड़ों व वंचितों के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#VishwanathPratapSingh
लोकसभा में नेता विपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु और जनसेवा की अटूट संकल्प शक्ति प्रदान करे।
#RahulGandhi#Birthday@RahulGandhi
बिहार के चर्चित शिक्षक ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक #रोशन_आनंद जी के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।
ऐसे कठिन समय में हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। इस मामले की सरकार द्वारा उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच हो। किसी की भी संलिप्तता सामने आती है तो दोषियों के ऊपर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ईश्वर दिवंगत प्रिंस की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।
#GyanBinduGSAcademyPatna
#PrinceYadav #JusticeMatters
#RaushanAnand
मेरे जन्मदिन पर विभिन्न माध्यमों से प्रेषित स्नेहिल शुभकामनाओं के लिए मैं सहृदय आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी का अपनत्व, स्नेह, शुभकामना, बधाई और आशीर्वाद ही मेरी ऊर्जा और मेरे जीवन का संबल है। आपका यही अपनत्व मुझे निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। आप सभी का साथ, सहयोग एवं आशीर्वाद हमेशा इसी तरह बना रहे।
#ShantanuYadav #birthday #birthdayvibes
सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर समाजवाद औऱ लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए #सम्पूर्ण_क्रांति का आह्वान करने वाले "महान स्वतंत्रता सेनानी" भारत रत्न "लोकनायक" #जयप्रकाश_नारायण जी को सादर नमन।
हम सब को प्रण लेना चाहिये अपने पुरखों के संघर्षों से अर्जित लोकतंत्र को कलंकित नहीं होने देंगे!
#JaiPrakshNarayan #SharadYadav
#सम्पूर्ण_क्रांति_दिवस
बिहार के लाल शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर पूरे देश में बिहार का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है।
इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
#JEEAdvanced2026#Shubhamkumar #AllIndiaTopper
महान् समाजवादी नेता भूपेंद्र नारायण मंडल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।🌼
जाति नहीं जमात की राजनीति के पुरोधा थे।
#BhupendraNarayanMandal#Madhepura#Bihar
माँ केवल एक शब्द नहीं,बल्कि त्याग,ममता,संस्कार और निस्वार्थ प्रेम का जीवंत स्वरूप हैं।
माँ का सम्मान ही जीवन का संस्कार है!
Happy Mother's Day 🌼
#माँ#NariShakti#MothersDay#LoveUMom#Mothers
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा जी के दिल्ली से पटना आने के दौरान यूपी के कन्नौज में हुई सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल दे।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं!
प्रज्ञा व असीम करुणा की मूर्ति भगवान बुद्ध के संदेश हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे !
#BuddhaPurnima
भारत के भविष्य के लिए इस 𝐈𝐝𝐞𝐨𝐥𝐨𝐠𝐢𝐜𝐚𝐥 लड़ाई में मंडल मसीहा श्रद्धेय @SharadYadavMP जी कैसे एक अहम किरदार बन गए!पिछड़ा,दलित,आदिवासियों और माइनॉरिटीज़ की तरक्की के लिए उनके पक्के 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐢𝐭𝐦𝐞𝐧𝐭 ने उन्हें हाशिए पर पड़े लोगों का सच्चा 𝐂𝐡𝐚𝐦𝐩𝐢𝐨𝐧 बनाया — एक ऐसा लीडर जो मानता था कि 𝐒𝐨𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐄𝐪𝐮𝐚𝐥𝐢𝐭𝐲 के बिना 𝐃𝐞𝐦𝐨𝐜𝐫𝐚𝐜𝐲 अधूरी है।
#SharadYadav #WomanReservation #MandalCommission #CastCensus
सरकार हिंदुस्तान के 90-95 प्रतिशत लोगों का गला काटकर #महिला_रिजर्वेशन लाना चाहते हैं. महिला आरक्षण... हम कहते हैं 100 फीसदी करिए, लेकिन भारत की हकीकत को छोड़कर करोगे और कहोगे कि सब लोग सहमत हो जाओ।
- मंडल मसीहा श्रद्धेय शरद यादव
@SharadYadavMP#SharadYadav#WomanReservation