आज का दृश्य देख दिल दहल गया आंखों से आशु निकल आएं| सैकड़ों माताओं, बहनों,बुजुर्गों एवं बच्चों को रोते बिलखते हुए देखकर दिल नहीं माना और मैं भी अपने लॉज के कई छात्रों को लेकर उनकी मदद में जुट गया और सैकड़ों श्रद्धालुओं की जान बचाई |
#kumbhmela2025
किसी के छूटे भाई बंधु
तो किसी की छूटी माई,
ये कैसी विपदा आई|2|
ये प्रयाग की पावन धरा,
कैसे हुई अन्यायी
ये कैसी विपदा आई|2|
दूधमुंहे बच्चे छूटे हैं,
कितनों की लुगाई,
ये कैसी विपदा आई|2|
शांति की आंखे भर आईं,
कौन लगाई उपाई,
ये कैसी विपदा आई |2|
- एस के यादव
#MahaKumbhMela2025
पुलिस वाले लगातार अधिवक्ताओं से बदतमीजी कर रहे हैं कल तो उन्होंने हमारे बार के पूर्व अध्यक्ष के जूनियर से भी बदसूलकी की| ये बहुत ही गम्भीर मामला है| गाजियाबाद जिला न्यायालय में तो आप पुलिसिया तांडव देख ही चुके हैं| अब समय आ गया है कि अधिवक्ता सब एकजुट होकर उन्हें मुंहतोड़ जबाब दे