देवि सुरेश्वरि भगवति गंगे त्रिभुवनतारिणि तरलतरंगे।
शंकरमौलिविहारिणि विमले मम मतिरास्तां तव पदकमले।।
आज पितृ अमावस्या के पावन पर्व पर भारतीय संस्कृति की प्रतीक हर की पौड़ी, हरिद्वार में माँ गंगा के पवित्र तट पर स्नान कर आरती व पूजन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मां गंगा की अविरल धारा आस्था, ऊर्जा एवं आत्मिक चेतना का दिव्य प्रवा�� है। उनके आंचल में पहुंचते ही मन को अनुपम सुकून मिलता है।
मां गंगा से प्रार्थना है कि उनकी कृपा इसी प्रकार समस्त सृष्टि पर बनी रहे, देश में सुख, समृद्धि और सद्भाव का प्रकाश फैलता रहे तथा प्रत्येक जीवन मंगलमय हो।
हर हर गंगे 🙏🌺🍀!!
इस अवसर पर साथ में मा.विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद मिश्रा जी,मा.विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह जी उपस्थित रहे !!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने जनपद सहारनपुर के देवबंद में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी ���ंवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
*आज लखनऊ में केंद्रीय राज्य मंत्री, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की माननीय श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के CHO साथियों की पिछले 11 दिनों से चल रही हड़ताल एवं उनकी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।*#nhmup@AnupriyaSPatel@brajeshpathakup