माँ का स्नेह और उसकी स्मृतियाँ जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होती हैं।
आज ल��नऊ में कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से भेंट कर, उनकी पूज्य माताजी के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
जीवन में व्यक्ति कितनी भी ऊँचाइयों पर पहुँच जाए, माँ क��� आंचल की शीतलता और उसके वात्सल्य की अनुभूति सदैव उसके हृदय में बनी रहती है।
आज की यह आत्मीय भेंट मेरे लिए अत्यंत भावुक और स्मरणीय रही।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!
युवा प्रतिभाओं का सम्मान और उनका उत्साहवर्धन करना हम सभी का दायित्व है। आज नेशनल बॉक्सिंग मेडलिस्ट श्री युवराज खारी जी का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आज हमारे क्षेत्र के युवा खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। युवराज खारी जी की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
मुझे पूर्ण विश्���ास है कि आने वाले समय में हमारे क्षेत्र के युवा खेल जगत में नई ऊँचाइयों को छुएंगे और देश का गौरव बढ़ाएंगे। युवा शक्ति, खेल शक्ति और यही है उज्ज्वल भविष्य की असली पहचान। #MLADadri
आज जन्मदिन के सुअवसर पर हाजी राज मोहम्मद जी द्वारा भगवान श्रीगणेश जी एवं माता लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं का स्नेहपूर्वक भेंट किया जाना मेरे लिए विशेष सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है। मज़हब अलग-अलग हो सकते हैं, मगर मोहब्बत, सम्मान और हिंदुस्तानियत का रिश्ता एक है। यही मेरे भारत की खूबसूरती है। #PhotoOfTheDay
अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पावन पर्व विजय दशमी हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
विजय दशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🚩
#Vijaydashami
ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath, आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे
#MYogiAdityanath
करोड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत कुशल संगठनकर्ता एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष व माननीय राज्यसभा सांसद श्री @NitinNabin जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
#sarikasharmabjp#bjp
जहांगीरपुर ��्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में अलंकार योजना के अंतर्गत 01.28 करोड़ की लागत से बनने वाले बहुद्देशीय हाल के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं का निरंतर विस्तार कर रही है। विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। #MLAJewar
देशवासि���ों के इन्हीं गुणों से भारत आज अपने सामर्थ्य को निरंतर बढ़ा रहा है…
यथाशक्ति चिकीर्षन्ति यथाशक्ति च कुर्वते।
न किञ्चिदवमन्यन्ते नराः पण्डितबुद्धयः॥
माँ कामाख्या सर्वोपरि हैं, जगतजननी हैं और उनके आशीर्वाद के लिए हम सदा कृतज्ञ हैं।
माँ की अपार कृपा हमेशा हमारी सरकार पर बनी रहे। माँ हमें शक्ति दें कि हम असम को विकसित और सुरक्षित बनाने के संकल्प को पूर्ण करें।